खनिज संसाधन (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 28

11. भारत में कोयले के सकल उत्पादन के संदर्भ में मध्य प्रदेश का कौन-सा स्थान है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) तीसरा
Solution:इंडियन मिनिरल्स ईयर बुक, 2020 के अनुसार, वर्ष 2019-20 (अनंतिम) में मध्य प्रदेश का कोयले के उत्पादन में चौथा स्थान है, जबकि इंडियन मिनिरल्स ईयर बुक, 2021 के अनुसार, वर्ष 2020-21 (अनंतिम) में मध्य प्रदेश का कोयले के उत्पादन में तीसरा स्थान है। मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 एवं 2022-23 के अनुसार, भारत में कोयले के सकल उत्पादन के संदर्भ में वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में मध्य प्रदेश का तीसरा स्थान है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में विकल्प (c) को सही माना है।

12. मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के किस जिले में कोयला खनिज के रूप में नहीं मिलता ? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (a) बिलासपुर
Solution:मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के प्रश्नगत जिलों में से बिलासपुर जिले में कोयला खनिज नहीं पाया जाता। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (a) है। बिलासपुर, चूना पत्थर एवं डोलोमाइट के भंडार के लिए जाना जाता है।

13. रिलायंस समूह को मध्य प्रदेश में कोल बेड मीथेन के भंडार कहां मिले हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) सुहागपुर
Solution:रिलायंस समूह द्वारा अप्रैल, 2005 में कोल बेड मीथेन के 5 ब्लॉक पाए गए, जिनमें से एक मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का सुहागपुर भी शामिल था।

14. कोल बेड मीथेन पाई गई है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) शहडोल में
Solution:रिलायंस समूह द्वारा अप्रैल, 2005 में कोल बेड मीथेन के 5 ब्लॉक पाए गए, जिनमें से एक मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का सुहागपुर भी शामिल था।

15. रुपये में मूल्य के अनुसार मध्य प्रदेश में कौन-सा खनिज सबसे अधिक होता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) कोयला
Solution:वर्ष 1997-98 में तत्कालीन संयुक्त मध्य प्रदेश में उत्पादित खनिजों के कुल मूल्य 50,785 करोड़ रुपये में कोयले का हिस्सा सर्वाधिक था। म.प्र. आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के अनुसार, मध्य प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति दिसंबर, 2022 (प्रावधिक) तक कोयले (1260637.92 लाख रुपये) से हुई, तत्पश्चात चूना पत्थर (94978.42 लाख रु.) तथा मैंगनीज अयस्क (42790.33 लाख रु.) का स्थान है।

16. मध्य प्रदेश में कौन-सा खनिज पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) बॉक्साइट
Solution:विकल्प में दिए गए खनिजों में से मध्य प्रदेश में बॉक्साइट प्रमुख रूप से पाया जाता है। इंडियन मिनिरल्स ईयर बुक, 2021 के अनुसार, वर्ष 2020-21 (अनंतिम) में मध्य प्रदेश में बॉक्साइट का उत्पादन 621505 टन है। उत्पादन की दृष्टि से मध्य प्रदेश का देश में पांचवां स्थान है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी एवं दक्षिणी जिले बॉक्साइट की दृष्टि से प्रमुख क्षेत्र कहे जा सकते हैं।

17. मध्य प्रदेश का एकमात्र 'एस्बेस्टस' उत्पादक जिला कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (d) झाबुआ
Solution:जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, एस्बेस्टस मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रिपोर्टेड है। हालांकि इसके उत्पादन के साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।

18. यूरेनियम मध्य प्रदेश में कहां मिलता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (a) सरगुजा
Solution:सरगुजा वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। यह यूरेनियम का एक प्रमुख स्रोत क्षेत्र है।

19. वर्ष 2021-22 में भारत में तांबा उत्पादन में मध्य प्रदेश किस स्थान पर था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) प्रथम
Solution:वर्ष 2021-22 में भारत में तांबा अयस्क उत्पादन में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर था। इसी वर्ष मध्य प्रदेश हीरा, मैंगनीज के उत्पादन में भी प्रथम स्थान पर था।

20. हिंदुस्तान कॉपर लि. का कॉपर प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के निम्नलिखित शहरों में से किस शहर में है, इस शहर को कॉपर सिटी के नाम से भी जाना जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) मलाजखंड
Solution:मलाजखंड कॉपर प्रोजेक्ट (MCP) बालाघाट जिले में मलाजखंड शहर में स्थित है। इस शहर को 'कॉपर सिटी' के नाम से जाना जाता है। मलाजखंड कॉपर प्रोजेक्ट वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था। मलाजखंड कॉपर बेल्ट में ग्रेनाइट की चट्टानों में कॉपर अयस्क का एक | बड़ा पिंड शामिल है, जो डायराइट से संरचना में ग्रेनाइट से भिन्न है।