न्यायिक व्यवस्था : (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 2

1. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निम्नांकित मुख्य न्यायमूर्तियों में से कौन भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नहीं रहें है। [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) न्यायमूर्ति एस.के. झा
Solution:न्यायमूर्ति ए. के. पटनायक मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश 2005-2009 तक थे, वे 17 नवंबर, 20093 जून, 2014 तक उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रहे। न्यायमूर्ति आर.वी. रवींद्रन वर्ष 2004 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, सितंबर, 2005 में वे उच्यतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। न्यायमूर्ति एस. के. झा 27 अक्टूबर, 1989 - 15 दिसंबर, 1993 तक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे, वे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नहीं रहे। न्यायमूर्ति ए.के. माथुर 3 फरवरी, 1996-21 दिसंबर, 1999 तक मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रहे। वे 7 जून, 2004-7 अगस्त, 2008 तक उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रहे।

2. मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय का मुख्यालय कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (d) जबलपुर
Solution:मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्यालय जबलपुर में अवस्थित है। इसकी दो खंडपीठ हैं- एक इंदौर में तथा दूसरा ग्वालियर में।