मानसून एवं वर्षा (राजस्थान)

Total Questions: 10

1. राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (a) अरावली का दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर प्रसार
Solution:राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण अरावली पर्वत श्रृंखला का दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर प्रसार है, क्योंकि इसी दिशा में दक्षिण-पश्चिम मानसून अरावली पर्वत के समांतर होकर निकल जाता है, जिससे वर्षा संभव नहीं हो पाती।

2. राजस्थान में 'श्रावट' संबंधित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) दक्षिण-पश्चिमी मानसून से
Solution:राजस्थान में सर्दियों में अरब सागर में उत्पन्न होने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण होने वाली चक्रवातीय वर्षा 'मावट' कहलाती है, जबकि 'श्रावट' दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से होने वाली वर्षा है।

3. 'मावट' जिससे होती है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) पश्चिमी विक्षोभ
Solution:राजस्थान में सर्दियों में अरब सागर में उत्पन्न होने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण होने वाली चक्रवातीय वर्षा 'मावट' कहलाती है, जबकि 'श्रावट' दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से होने वाली वर्षा है।

4. वार्षिक वर्षा की प्रतिशत मात्रा में अधिक उतार-चढ़ाव वाला जिला है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) बांसवाड़ा
Solution:राजस्थान का बांसवाड़ा जिला वार्षिक वर्षा की प्रतिशत मात्रा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाला जिला है। यह अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है, जहां दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अच्छा रहने पर 120 सेमी. या अधिक वर्षा हो जाती है, जबकि मानसून ठीक न रहने पर वर्षा अत्यंत कम हो जाती है।

5. निम्नलिखित में से कौन-से जिलों का समूह प्राप्त मानसूनी वर्षा की मात्रा के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (a) धौलपुर, राजसमंद, जालौर
Solution:भारतीय मौसम विभाग, मौसम केंद्र जयपुर के मानसून रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, 1 जून, 2021-30 सितंबर, 2021 तक वास्तविक मानसूनी वर्षा धौलपुर (621.3 मिमी.), राजसमंद (517.9 मिमी.) तथा जालौर (339.9 मिमी.) हुई। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (a) सही है। मानसून रिपोर्ट, 2022 के अनुसार, 1 जून, 2022 से 30 सितंबर, 2022 तक वास्तविक मानसूनी वर्षा धौलपुर (696.3 मिमी.) राजसमंद (617) तथा जालौर (626.4 मिमी.) हुई।

6. राजस्थान में मानसून वर्षा किस दिशा में बढ़ती है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (c) उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
Solution:राजस्थान राज्य में वार्षिक वर्षा में क्षेत्रानुसार काफी भिन्नता है। यहां वर्षा की सामान्य प्रवृत्ति उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ने की है।

7. राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब जिस जिले में संभावित है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) जैसलमेर
Solution:राजस्थान में प्रायः हवाएं दक्षिण-पश्चिम एवं पश्चिम की ओर से चला करती हैं। यहां पर जून के महीने में हवाएं सबसे हल्की होती हैं। अतएव जैसलमेर में इस समय भीषण गर्मी पड़ने के कारण न्यूनतम वायुदाब बना रहता है।

8. निम्न शहरों का औसत मासिक तापमान का वितरण बहुरेख आलेख (i), (ii), (iii) एवं (iv) से दर्शाया गया है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

1. श्रीगंगानगर

2. जयपुर

3. कोटा

4. माउंट आबू

निम्न कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- है कूट :

1234
(a)(ii)(iii)(i)(iv)
(b)(iii)(ii)(iv)(i)
(c)(i)(iii)(ii)(iv)
(d)(iv)(iii)(ii)(i)

 

 

Correct Answer: (d)
Solution:जिन शहरों का औसत मासिक तापमान का वितरण बहुरेख आलेख प्रदर्शित किया गया है, उसका सुमेलन इस प्रकार होगा-

श्रीगंगानगर                 -              (iv)

जयपुर                        -               (iii)

कोटा                          -                (ii)

माउंट आबू                -                (i)

9. राजस्थान में बारंबार होने वाले 'सूखे एवं अकाल' का प्रमुख कारण है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (c) अनियमित वर्षा
Solution:राजस्थान में बारंबार होने वाले 'सूखे एवं अकाल' का प्रमुख कारण अनियमित वर्षा है।

10. भारत में उपलब्ध निम्न परिस्थितियों में से राजस्थान में सर्वाधिक रूप से उपलब्ध है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) वायु तापमान में अतिशयता
Solution:'वायु तापमान में अतिशयता' राजस्थान में सर्वाधिक रूप से विद्यमान रहती है।