मिट्टी : विविध

Total Questions: 12

1. कथन: [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

कथन (A) : हिमालय की मिट्टियों में 'ह्यूमस' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

कारण (R) : हिमालय में सर्वाधिक क्षेत्र वनाच्छादित है।

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Solution:हिमालय की मिट्टियों में 'ह्यूमस' का अभाव रहता है। जबकि हिमालय में सर्वाधिक क्षेत्र वनाच्छादित है। इस प्रकार कथन (A) गलत है, जबकि कारण (R) सही है।

2. करेवास मृत्तिका जो जाफरान (केसर का एक स्थानीय प्रकार) के उत्पादन के लिए उपयोगी है, पाई जाती है- [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) कश्मीर हिमालय में
Solution:जाफरान (केसर) की खेती के लिए कश्मीर घाटी प्रसिद्ध है, जो करेवा मिट्टी (वृदुर) में उपजाई जाती है। यह ताजे जल द्वारा जमा की गई मिट्टी है।

3. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

सूची-1 (मिट्टी)सूची-II
(राज्य)
A. जलोढ़1. राजस्थान
B. काली2. उत्तर प्रदेश
C. लाल3. महाराष्ट्र
D. मरुस्थलीय4. आंध्र प्रदेश

 

ABCD
(a)1432
(b)2341
(c)4213
(d)3421

 

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
(मिट्टी)(राज्य)
जलोढ़उत्तर प्रदेश
कालीमहाराष्ट्र
लालआंध्र प्रदेश
मरुस्थलीयराजस्थान

4. पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी में किसकी मात्रा अधिक है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) कैल्शियम
Solution:पश्चिमी राजस्थान के अंतर्गत जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, गंगानगर, सिरोही, झुंझनू, पाली, सीकर, नागौर, चूरू और हनुमानगढ़ जिले आते हैं। इन जिलों की मिट्टी चूना (कैल्शियम के लवण) आधारित क्षारीय एवं लवणीय प्रकार की होती है। अतः इस क्षेत्र की मिट्टी में कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) मटर
Solution:दलहनी फसलें वायुमंडलीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण के द्वारा मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती हैं। मिट्टी में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने वाली प्रमुख फसलें इस प्रकार हैं- अल्फाल्फा, ड्राई बीन्स, गारबेंजों बीन्स, मटर, सोयाबीन, उड़द आदि। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

6. भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन-सी फसल उगाई जाती है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) उड़द
Solution:उपर्युक्त फसलों में से भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए उड़द की फसल उगाई जाती है। कभी-कभी इसका हरी खाद के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

7. करेवा किस प्रकार की खेती के लिए प्रसिद्ध है? [67th B.P.S.C. Re. Exam (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) केसर
Solution:करेवा (Karewa) हिमनद, चिकनी मिट्टी तथा दूसरे पदार्थों का हिमोद पर मोटी परत के रूप में जमाव है। करेचा, जाफरान (देशी केसर) की कृषि के लिए प्रसिद्ध है।

8. पौधों को सबसे अधिक पानी किस मिट्टी में मिलता है? [53to55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) चिकनी मिट्टी
Solution:चिकनी मिट्टी में जल धारण की क्षमता सबसे अधिक होती है। इसलिए पौधों को सबसे अधिक पानी इसी मिट्टी में मिलता है। चिकनी मिट्टी में 50% से कम गाद, 50% तक मृत्तिका व बालू की कुछ मात्रा पाई जाती है। इसमें वायु का आवागमन कम होता है, जिससे जलक्रांति हो जाती है।

9. निम्नलिखित में से किस कण का व्यास 0.002 मि.मी. से कम होता है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) मृत्तिका
Solution:मृत्तिका (Clay) का व्यास 0.002 मि.मी. से कम होता है। जबकि गाद का व्यास 0.002 मि.मी. से 0.05 मि.मी. के मध्य तथा महीन बालू या रेत का व्यास 0.05 मि.मी. से 2 मि.मी. के मध्य होता है।

10. मटासी मिट्टी के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) यह मिट्टी अधिकांशतः भाटा मिट्टी की अपेक्षा अधिक तथा कन्हार मिट्टी की अपेक्षा कम ऊंचाई पर पाई जाती है।
Solution:मटासी मिट्टी को लाल-पीली मृदा भी कहा जाता है। यह मिट्टी छत्तीसगढ़ के अधिकांश भाग में फैली हुई है। इस प्रकार की मृदा छत्तीसगढ़ के लगभग आधे क्षेत्र में फैली हुई है। यह अधिक ऊंचाई पर और अधिक जल निकासी वाले स्थानों पर पाई जाती है। इस मृदा में आयरन ऑक्साइड सबसे प्रचुर तत्व है।