मिशन (विज्ञान और प्रौद्योगिकी)

Total Questions: 34

1. जनवरी 2022 में, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए डिजिटल गवर्नमेंट मिशन का उद्देश्य क्या है? [RRC Group D 22/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) नागरिकों द्वारा मांग करने से पहले उनकी आवश्यकताओं का अग्रसक्रिय रूप से पूर्वानुमान करके सेवाएं प्रदान करना
Solution:डिजिटल इंडिया की पहल 1 जुलाई 2015 को पीएम (नरेंद्र मोदी) द्वारा शुरू की गई थी। आदर्श वाक्यः सशक्त करने की शक्ति (पावर टू एम्पावर)। भारत सरकार ने 2020 में NODE (नेशनल ओपन डिजिटल इकोसिस्टम) लॉन्च किया। कुछ सरकारी पहलें: सामान्य सेवा केंद्र, उमंग, डिजिलॉकर, UPI, MyGov, मेरी पहचान, दीक्षा।

2. भारत के किस राज्य से ISRO ने विकास इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो भारत के पहले मानव-वाहक रॉकेट गगनयान को शक्ति प्रदान करेगा? [RRC Group D 23/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) तमिलनाडु
Solution:ISRO ने जनवरी 2022 में गगनयान मिशन के तहत उपयोग किए जाने वाले अपने तरल प्रणोदक - आधारित विकास इंजन के लिए 25 सेकंड की विशिष्टता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में ISRO प्रणोदन परिसर में आयोजित किया गया था। गगनयान मिशन का उद्देश्य मनुष्यों (चालक दल के तीन सदस्यों) को निचली पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च करने और उन्हें भारतीय समुद्री जल में उतारकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता प्रदर्शित करना है।

3. बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र, हरियाणा, द्वारा विकसित निम्न में से कौन सी परियोजना मस्तिष्क विकारों के प्रबंधन के लिए एक अनूठी मस्तिष्क पहल है ? [RRC Group D 05/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) स्वदेश (SWADESH)
Solution:इसका उद्घाटन नवंबर 2021 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया था। यह पहला बड़े पैमाने का मल्टीमॉडल न्यूरोइमेजिंग डेटाबेस है जिसे विशेष रूप से विभिन्न बीमारियों के लिए बिग-डेटा आर्किटेक्चर और एनालिटिक्स के साथ भारतीय आबादी के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रोजेक्ट उड़ान (Project Udaan) - आईआईटी बॉम्बे द्वारा विकसित एआई-आधारित अनुवाद सॉफ्टवेयर पारिस्थितिकी तंत्र। अटल मिशन फॉर रिजूवनैशन एण्ड अर्बन ट्रैन्स्फर्मेशन (AMRUT, 2015 में लॉन्च) - शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए।

4. हेलियोस्वार्म अनुसंधान मिशन शुरू करके (NASA) निम्नलिखित में से कौन सा लक्ष्य प्राप्त करना चाहता है? [RRC Group D 17/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) सूर्य की गतिकी के बारे में जानकारी में वृद्धि
Solution:नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) की स्थापना 1958 में हुई थी। मुख्यालय वाशिंगटन, D.C. नासा के विज्ञान मिशन मल्टी-स्लिट सोलर एक्सप्लोरर (MUSE) और हेलियोस्वार्म सूर्य की गतिशीलता, सूर्य-पृथ्वी संबंध की समझ में सुधार करने के लिए है और लगातार बदलते अंतरिक्ष वातावरण। पार्कर सोलर प्रोब (नासा अंतरिक्ष जांच) 2018 में सूर्य के बाहरी कोरोना का निरीक्षण करने के लिए लॉन्च किया गया था।

5. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने डार्ट (DART) नामक अपनी तरह का पहला मिशन शुरू किया है? [RRB NTPC CBT-II (17/06/2022) Shift-I]

Correct Answer: (c) नासा (NASA)
Solution:नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) अमेरिकी संघीय सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है जो नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम, वैमानिकी अनुसंधान और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए जिम्मेदार है। डार्ट मिशन दोहरा क्षुद्रग्रह पुनर्निर्देशन परीक्षण। इस मिशन का उद्देश्य भविष्य में पृथ्वी की ओर किसी क्षुद्रग्रह के आने की स्थिति में तैयार की जाने वाली नई तकनीक का परीक्षण करना है।

6. ISRO ने किस वर्ष मार्स आर्बिटर मिशन (मंगलयान) प्रक्षेपित किया था ? [RRB NTPC CBT-I (28/12/2020) Morning]

Correct Answer: (a) 2013
Solution:मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM): मंगल ग्रह के लिए भारत का पहला इंटरप्लेनेटरी मिशन 05 नवंबर, 2013 को PSLV-C25 से लॉन्च किया गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मंगल की कक्षा में अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक भेजने वाली चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बन गई है। तियानवेन-1 - चीन का मंगल अभियान। मेरिनर 4 मिशन- मंगल ग्रह के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का मिशन। मंगल 3 -मंगल ग्रह के लिए रूस का मिशन।

7. चंद्रयान-2 को प्रक्षेपित करने के लिए किस प्रक्षेपण यान का प्रयोग किया गया? [RRB NTPC CBT-I (29/12/2020) Morning]

Correct Answer: (d) GSLV MK-III-M1
Solution:GSLV MK-III-M1 (जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क ।।। / लॉन्च व्हीकल मार्क 3) - 22 जुलाई, 2019 को चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

8. सौर प्रभामंडल का निरीक्षण और अध्ययन करने के लिए भारत के वैज्ञानिक मिशन को ....... कहा जाता है। [RRB NTPC CBT-I (30/12/2020) Morning]

Correct Answer: (c) आदित्य -L1
Solution:यह सौर वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए एक नियोजित कोरोनोग्राफी अंतरिक्ष यान है, जिसे वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा डिजाइन और विकसित किया जा रहा है।

9. भारत का 100वां अंतरिक्ष मिशन कब शुरू किया गया था ? [RRB NTPC CBT-I (05/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) सितंबर, 2012
Solution:ISRO का 100वां अंतरिक्ष मिशन श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से लॉन्च किया गया।

10. ISRO ने ....... में चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। यह चंद्रमा पर ठोस बर्फ की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए विशिष्ट रूप से सुसज्जित था। [RRB NTPC CBT-I (16/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) 2008
Solution:इसरो के अन्य चंद्र मिशनः चंद्रयान-2 (जुलाई 2019) चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग और रोबोटिक रोवर संचालित करने की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए; चंद्रयान-3 (14 जुलाई 2023) चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने में इंड-टू-इंड क्षमता का प्रदर्शन करना।