मिसाइल (विज्ञान और प्रौद्योगिकी)

Total Questions: 21

1. स्वदेशी रूप से विकसित हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट सिस्टम का नाम क्या है जिसका दिसंबर 2021 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था? [RRC Group D 17/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) अभ्यास
Solution:उड़ीसा से परीक्षण किया गया उच्च वेग एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट, सबसोनिक वेग, पूरी तरह से स्वायत्त (autonomous) उड़ान के लिए प्रोग्राम किया गया। शौर्य K-15 सागरिका मिसाइल का भूमि आधारित संस्करण, रेंज 750 किमी। प्रलय - कम दूरी, सतह से सतह पर गाइडेड बैलिस्टिक मिसाइल, रेंज 150 - 500 किमी, पेलोड 500 - 1000 किग्रा।

2. निम्न में से कौन सी वह तीसरी पीढ़ी की दागो और भूल जाओ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है, जिसका जुलाई 2021 में डीआरडीओ (DRDO) द्वारा सफल परीक्षण किया गया था? [RRB NTPC CBT-II (15/06/2022) Shift-I]

Correct Answer: (c) MPATGM
Solution:MPATGM (Man Portable Anti-Tank Guided Missile) का सफल परीक्षण किया। DRDO का गठन 1958 में रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) के साथ भारतीय सेना के तत्कालीन पहले से कार्यरत तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDEs) और तकनीकी विकास उत्पादन निदेशालय (DTDP) के समामेलन से हुआ था।

3. निम्नलिखित में से कौन सा DRDO द्वारा विकसित एक मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली है? [RRB NTPC CBT-I (28/12/2020) Morning]

Correct Answer: (b) पिनाका
Solution:इसे 24 जून 2021 को ओडिशा के तट से दूर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR), चांदीपुर से लॉन्च किया गया था।

4. निम्नलिखित में से कौन एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है ?

Correct Answer: (d) ब्रह्मोस
Solution:इसे DRDO और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया (NPOM) के संयुक्त उपक्रम में विकसित किया गया है। यह एक मध्यम दूरी की रैमजेट आधारित सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। आकाश भारत डायनेमिक्स - लिमिटेड (BDL) द्वारा निर्मित और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली। त्रिशूल - DRDO द्वारा विकसित कम दूरी की निम्न स्तर की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल। पृथ्वी - एक स्वदेशी रूप से विकसित कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल  (SRBM)।

5. निम्नलिखित में से किस देश ने पर्यावरण के अनुकूल रॉकेट 'अंगारा' विकसित किया है ? [RRB NTPC CBT-I (10/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) रूस
Solution:'अंगारा' अंतरिक्ष-प्रक्षेपण यानो की श्रृंखला है जिसे मॉस्को स्थित खुनिचेव राज्य अनुसंधान और उत्पादन अंतरिक्ष केंद्र द्वारा विकसित किया जा रहा है।

6. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से सॉफ्ट-लैंड करने वाला पहला वाहन कौन सा था? [RRB NTPC CBT-I (16/01/2021) Evening]

Correct Answer: (a) लूना 9
Solution:लूना 9 (1966) चंद्रमा की सतह से पृथ्वी तक फोटोग्राफिक डेटा संचारित करने के लिए सोवियत संघ (USSR) का एक मानव रहित अंतरिक्ष मिशन था। रेंजर 6 (1964) एक चंद्र जांच मिशन थी। इसने चंद्रमा की सतह की पहली क्लोज़-अप प्रतिबिंब प्राप्त कीं। अपोलो 17 (1972) नासा अपोलो कार्यक्रम का अंतिम चंद्रमा लैंडिंग मिशन था।

7. ISRO के सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV-MK III को दिया गया उपनाम क्या है? [RRB NTPC CBT-I (17/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) फैट बॉय
Solution:जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV): स्ट्रैप-ऑन मोटर्स के साथ एक तीन चरण वाला लॉन्चर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने GSLV मार्क-III का नाम बदलकर लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM-III) कर दिया है। GSLV Mark II (Naughty Boy). I फैट मैन- नागासाकी पर विस्फोटित परमाणु बम का कोड नाम।

8. निम्नलिखित में से कौन भारत द्वारा विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली अंतरमहाद्वीपीय रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है ? [NTPC CBT-I 19/01/2021 (Morning)]

Correct Answer: (b) अग्नि V
Solution:यह 5,000 किमी से अधिक की रेंज वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल है। शौर्य - सतह से सतह पर मार करने वाली हाइपरसोनिक सामरिक (tactical) मिसाइल है। अग्नि IV इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। ब्रह्मोस एक भारत-रूस ज्वाइंट वेंचर, एक मध्यम दूरी की रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।

9. निर्भय मिसाइल की मारक क्षमता है ? [RRB NTPC CBT-I (23/01/2021) Evening]

Correct Answer: (d) 1000 km
Solution:निर्भय एक लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है जो प्रतिद्वंद्वी क्षेत्र में ऊंचाई तक प्रवेश कर उच्च मूल्य के लक्ष्यों पर सटीकता से हमला करने में सक्षम है। विकसित-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा । रेंज के साथ भारत की महत्वपूर्ण मिसाइलें सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (QRSAM) (25 - 30 किमी), ब्रह्मोस (300 - 500), अग्नि V (5000 - 8000), धनुष (250 - 400)।

10. भारत की सबसे लम्बी मार्क क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल कौन सी है? [RRB NTPC CBT-I (25/01/2021) Evening]

Correct Answer: (c) अग्नि-V
Solution:यह एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित 5,000 किमी से अधिक की रेंज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली एक सरल रूप से निर्मित उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल है। यह । GMDP प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के दिमाग की उपज थी। अग्नि मिसाइलों की अन्य रेंजः अग्नि - 1700-800 किमी की रेंज। अग्नि-II रेंज 2000 किमी से अधिक। अग्नि-III 2,500 किमी से अधिक की रेंज। अग्नि-IV - रेंज 3,500 किमी से अधिक।