मुगलकालीन साहित्य (UPPCS)Total Questions: 3121. अबुल फजल द्वारा 'अकबरनामा' पूरा किया गया था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014](a) सात वर्षों में(b) आठ वर्षों में(c) नौ वर्षों में(d) दस वर्षों मेंCorrect Answer: (a) सात वर्षों मेंSolution:'अकबरनामा', अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फजल द्वारा वर्ष 1590 से 1596 ई. के बीच उसके शासनकाल के आधिकारिक वृत्तांत के रूप में लिखा गया था। कुछ पुस्तकों में अकबरनामा पूर्ण करने का वर्ष 7 से अधिक भी (12 या 13 वर्ष) बताया गया है। यही कारण है कि उ.प्र. लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया था।22. आइन-ए-अकबरी' किसके द्वारा लिखी गई थी? [67th B.P.S.C. (Pre) 2022](a) अब्दुल कादिर(b) अकबर(c) ख्वाजा निजामुद्दीन(d) अबुल फजल(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (d) अबुल फजलSolution:'आइन-ए-अकबरी' अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फजल द्वारा लिखी गई है। यह 'अकबरनामा' के तीन भागों में से तीसरा भाग है। इसमें अकबरकालीन शासन व्यवस्था का आधिकारिक वृत्तांत है।23. मुगलकाल में दरबारी भाषा थी- [U.P. P.C.S. (Mains) 2012](a) अरबी(b) तुर्की(c) फारसी(d) उर्दूCorrect Answer: (c) फारसीSolution:मुगल काल में दरबारी भाषा फारसी थी। अकबर द्वारा स्थापित अनुवाद विभाग में संस्कृत, अरबी, तुर्की आदि भाषाओं की अनेक कृतियों का अनुवाद फारसी भाषा में किया गया।24. मुगलों की अदालत में भाषा थी- [M.P. P.C.S. (Pre) 1991](a) तुर्की(b) फारसी(c) उर्दू(d) अरबीCorrect Answer: (b) फारसीSolution:फारसी मुगलों की राजभाषा थी। राजकाज से संबंधित सभी कार्य फारसी में ही संपन्न होते थे। वस्तुतः भारत में फारसी साहित्य का विकास मुस्लिम विजेताओं के आगमन से प्रारंभ हुआ। यह प्रारंभ में शासक वर्ग तथा अमीर वर्ग की भाषा थी और इसको उन्हीं का संरक्षण भी प्राप्त था।25. मुगलकालीन ग्रंथ 'मासिर-ए-आलमगीरी' किसकी रचना है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020](a) साकी मुस्तैद खां(b) हातिम खां(c) काजिम शिराजी(d) खफी खांCorrect Answer: (a) साकी मुस्तैद खांSolution:मुगलकालीन ग्रंथ 'मासिर-ए-आलमगीरी' की रचना साकी मुस्तैद खां ने की है। फारसी भाषा में लिखित इस ग्रंथ से औरंगजेब के शासनकाल का विवरण प्राप्त होता है।26. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]सूची-Iसूची-IIA. भीमसेन कायस्थ1. चहार चमनB. चंद्रभान ब्रह्मन2. फुतूहात-ए-आलमगीरीC. ईश्वरदास नागर3. खुलासत-उत-तवारीखD. सुजानराय भंडारी4. तारीख-ए-दिलकुशाकूट :(A)(B)(C)(D)(a)1234(b)2341(c)3412(d)4123(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (d)Solution:सही सुमेलन है-भीमसेन कायस्थ तारीख-ए-दिलकुशाचंद्रभान ब्रह्मन चहार चमनईश्वरदास नागर फुतूहात-ए-आलमगीरीसुजानराय भंडारी खुलासत-उत-तवारीख27. फुतुहात-ए-आलमगीरी किसके द्वारा लिखी गई थी? [69th B.P.S.C (Pre) 2023](a) ईश्वरदास नागर(b) भीमसेन(c) हरिदास(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) ईश्वरदास नागरSolution:सही सुमेलन है-भीमसेन कायस्थ तारीख-ए-दिलकुशाचंद्रभान ब्रह्मन चहार चमनईश्वरदास नागर फुतूहात-ए-आलमगीरीसुजानराय भंडारी खुलासत-उत-तवारीख28. नस्तालीक है- [I.A.S. (Pre) 1996](a) एक प्रकार की फारसी लिपि, जो मध्यकालीन भारत में प्रयुक्त होती थी।(b) एक राग जिसकी रचना तानसेन ने की थी।(c) मुगल शासकों द्वारा उद्गृहीत एक उपकर।(d) उलेमाओं के लिए एक आचार संहिता।Correct Answer: (a) एक प्रकार की फारसी लिपि, जो मध्यकालीन भारत में प्रयुक्त होती थी।Solution:'नस्तालीक' एक फारसी लिपि है, जो मध्यकालीन भारत में प्रयुक्त होती थी। मुगल बादशाह औरगजेब नस्तालीक तथा शिकस्त लिखने में निपुण था।29. कवि हृदय राजा जिसने नागरीदास के नाम से कृष्ण की प्रशंसा में छंद लिखे - [U.P.P.C.S. (Mains) 2004 & U.P.P.S.C. (GIC) 2010](a) राजा उमेद सिंह थे।(b) राजा राम सिंह थे।(c) राजा छत्रसाल थे।(d) राजा सावंत सिंह थे।Correct Answer: (d) राजा सावंत सिंह थे।Solution:अजमेर की किशनगढ़ रियासत के राजा सावंत सिंह (17वीं-18वीं शती) का अन्य नाम नागरीदास (राधा का सेवक) था। इन्होंने ही कृष्ण की प्रशंसा में अनेक छंद लिखे।30. निम्नलिखित में से किस एक ने महत्वपूर्ण कृतियां 'रामचंद्रिका' एवं 'रसिकप्रिया' की रचना की थी? [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008](a) केशव(b) मतिराम(c) रसखान(d) सेनापतिCorrect Answer: (a) केशवSolution:'रामचंद्रिका' एवं 'रसिकप्रिया' हिंदी कविता के रीतिकालीन कवि केशवदास (1555-1617 ई.) की रचनाएं हैं।Submit Quiz« Previous1234Next »