मुगल वंश (भाग-II)

Total Questions: 30

11. लाल किले का निर्माण निम्न में से किस सम्राट ने करवाया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) शाहजहां
Solution:विश्व धरोहर की सूची में शामिल दुनिया के इस सर्वश्रेष्ठ किले (लाल किला) के निर्माण कार्य की शुरुआत मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा कराई गई थी।

12. शाहजहां के शासनकाल के दौरान कंधार ....... से हार गया था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) सफाविद
Solution:शाहजहां के शासनकाल के दौरान कंधार सफाविद से हार गया था। सफाविदों को उज्बेकों का समर्थन प्राप्त था। कंधार की हार मुगल साम्राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण झटका थी, क्योंकि इससे मुगल साम्राज्य ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान और मध्य एशिया तक पहुंच खो दी थी।

13. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट के विरुद्ध, अफगान अमीर खान जहां लोदी ने विद्रोह किया और पराजय का सामना किया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) शाहजहां
Solution:खान जहां लोदी, जिसे मुहम्मद खान के नाम से भी जाना जाता है, सम्राट शाहजहां के शासनकाल के दौरान मुगल दरबार में एक रईस था। खान जहां लोदी ने मुख्य रूप से व्यक्तिगत शिकायतों और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के संयोजन के कारण शाहजहां के खिलाफ विद्रोह किया।

14. सत्रहवीं शताब्दी में ....... के एक विदेशी यात्री पीटर मुंडी ने भारत का दौरा किया था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) इंग्लैंड
Solution:पीटर मुंडी इंग्लैंड का एक अंग्रेज व्यापारी, यात्री और लेखक था। 17वीं शताब्दी के सबसे महत्वपूर्ण यूरोपीय यात्रियों में से एक माने जाने वाले मुंडी ने भारत का दौरा किया। मुगल शासक शाहजहां के समय में वह भारत आए।

15. भारत का अंतिम शक्तिशाली मुगल शासक किसे माना जाता था? [CGL (T-I) 03 दिसंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) औरंगजेब
Solution:भारत का अंतिम शक्तिशाली मुगल शासक औरंगजेब था। उसके शासनकाल (1658-1707 ई.) के दौरान मुगल साम्राज्य का काफी विस्तार हुआ। औरंगजेब के बाद के मुगल शासक निर्बल थे।

16. देवराय की लड़ाई में औरंगजेब ने निम्नलिखित में से किसे पराजित किया था? [MTS (T-I) 20 अक्टूबर, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) दाराशिकोह
Solution:अप्रैल, 1659 में देवराय (देवराई) की लड़ाई में औरंगजेब ने दाराशिकोह को पराजित किया था। देवराई नामक स्थान राजस्थान में अजमेर के निकट था। यह औरंगजेब और दा- राशिकोह के बीच हुआ अंतिम युद्ध था।

17. मुगल साम्राज्य के सेनापति जयसिंह प्रथम और शिवाजी के बीच पुरंदर की संधि कब हुई थी ? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (III-पाली), कांस्टेबिल GD 18 फरवरी, 2019 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1665
Solution:मुगल साम्राज्य के सेनापति जयसिंह प्रथम और शिवाजी के मध्य 'पुरंदर' की संधि 1665 ई. में हुई थी। इस संधि के अनुसार शिवाजी को 23 किले मुगलों को सौंपना पड़ा।

18. शास्त्रीय भारतीय संगीत पर फारसी में सर्वाधिक पुस्तकें किसके शासनकाल में लिखी गई थीं? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) औरंगजेब
Solution:औरंगजेब संगीत को इस्लाम विरोधी मानता था, इसलिए उसने संगीत पर पाबंदी लगा दी थी; परंतु औरंगजेब के ही काल में फारसी भाषा में संगीत पर सर्वाधिक पुस्तकों की रचना की गई। औरंगजेब स्वयं एक कुशल वीणा वादक था।

19. राजाराम, मुगलों के विरुद्ध निम्नलिखित में से किस विद्रोह की अगुवाई कर रहे थे? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) जाट
Solution:औरंगजेब के शासनकाल में जाटों ने मुगलों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। इस विद्रोह का नेतृत्व राजाराम और रामचेरा कर रहे थे। जाटों का विद्रोह आर्थिक कारणों को लेकर शुरू हुआ था।

20. निम्नलिखित में से कौन-सी वास्तुकला औरंगजेब की पत्नी दिलरास बानो बेगम का स्मारक है? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (II-पाली), C.P.O.S.I. (T-I) 07 जून, 2016 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) बीबी का मकबरा
Solution:बीबी का मकबरा महाराष्ट्र राज्य के छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) में स्थित है। यह मकबरा मुगल बादशाह औरंगजेब की पत्नी राबिया-उद्-दौरानी उर्फ दिलरास बानो बेगम का मकबरा है।