मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-6)Total Questions: 5041. 'आडम्बर बहुत किन्तु वास्तविकता कुछ नहीं' के लिए सही लोकोक्ति है- [T.G.T. परीक्षा, 2009](a) आँख का अन्धा, नाम नयनसुख(b) ऊँची दुकान, फीका पकवान(c) ऊँट के मुँह में जीरा(d) खोदा पहाड़, निकली चुहियाCorrect Answer: (b) ऊँची दुकान, फीका पकवानSolution:'आडम्बर बहुत किन्तु वास्तविकता कुछ नहीं' के लिए सही लोकोक्ति है-ऊँची दुकान, फीका पकवान।42. 'एक अनार सौ बीमार' लोकोक्ति का अर्थ क्या है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) प्राण सबसे प्रिय होते हैं।(b) एक वस्तु के ग्राहक अनेक ।(c) संघ न होना।(d) कपटपूर्ण व्यवहार करना।Correct Answer: (b) एक वस्तु के ग्राहक अनेक ।Solution:'एक अनार सौ बीमार' लोकोक्ति / कहावत का सही अर्थ है- एक वस्तु के ग्राहक अनेक ।अन्य महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ-क पन्थ दो काज एक ही कार्य से दो लाभ होना।ओछे की प्रीति बालू की भीति ओछे लोगों का प्रेम अस्थायी होता है43. 'एक पन्थ दो काज' लोकोक्ति का अर्थ है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली)](a) एक काज होना।(b) लाभ ही लाभ होना।(c) एक काम से चार लाभ होना।(d) एक ही काम से दो लाभ होना।Correct Answer: (d) एक ही काम से दो लाभ होना।Solution:'एक अनार सौ बीमार' लोकोक्ति / कहावत का सही अर्थ है- एक वस्तु के ग्राहक अनेक ।अन्य महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ-क पन्थ दो काज एक ही कार्य से दो लाभ होना।ओछे की प्रीति बालू की भीति ओछे लोगों का प्रेम अस्थायी होता है44. 'ओछे की प्रीति बालू की भीति' का भाव है- [T.G.T. परीक्षा, 2013 उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा), 2020](a) बालू की दीवार कमजोर होती है(b) ओछे लोग बालू की दीवार बनाकर रहते हैं(c) बालू की दीवार की भाँति ओछे लोगों का प्रेम अस्थायी होता है(d) बालू ओछा पदार्थ होता हैCorrect Answer: (c) बालू की दीवार की भाँति ओछे लोगों का प्रेम अस्थायी होता हैSolution:'ओछे की प्रीति बालू की भीति' लोकोक्ति का भाव है-बालू की दीवार की भाँति ओछे लोगों का प्रेम अस्थायी होता है।45. 'तुच्छ मनुष्य की मित्रता शीघ्र ही समाप्त हो सकती है'-भाव को व्यक्त करने वाली लोकोक्ति है- [T.G.T. परीक्षा, 2005](a) अधजल गगरी छलकत जाय(b) थोथा चना बाजे घना(c) कबहुँ निरामिष होय न कागा(d) ओछे की प्रीति बालू की भीतिCorrect Answer: (d) ओछे की प्रीति बालू की भीतिSolution:'तुच्छ मनुष्य की मित्रता शीघ्र ही समाप्त हो सकती है'-भाव को व्यक्त करने वाली लोकोक्ति है-ओछे की प्रीति बालू की भीति ।46. 'कोयले की दलाली में मुँह काला' लोकोक्ति का सही अर्थ है? [MPSI (SI) Exam, 08 Sep 2016 (02:00 PM)](a) गेहूँ के साथ घुन तो पिसता ही है(b) बुरे काम का नतीजा बुरा होता है(c) बुरी संगति में कलंक लगता है(d) बुरे विचार व्यक्ति को अपमानित ही कराते हैंCorrect Answer: (c) बुरी संगति में कलंक लगता हैSolution:'कोयले की दलाली में मुँह काला' लोकोक्ति का सही अर्थ है- बुरी संगति में कलंक लगता है।47. 'कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली' लोकोक्ति का अर्थ होगा- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पॉली)](a) विशिष्ट और सामान्य व्यक्ति की तुलना(b) दोनों बराबर होना(c) किसी तरह की जिम्मेदारी न उठाना(d) गुणCorrect Answer: (a) विशिष्ट और सामान्य व्यक्ति की तुलनाSolution:'कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली' लोकोक्ति का अर्थ होगा विशिष्ट और सामान्य व्यक्ति की तुलना करना।48. 'कभी नाव पर गाड़ी कभी गाड़ी पर नाव' इस मुहावरे का क्या अर्थ है? [U.P. SI-2021](a) गाड़ी अलग चल रही है और नाव अलग।(b) कभी छोटा महत्त्वपूर्ण हो जाता है कभी बड़ा।(c) जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।(d) जल और स्थल हर जगह है।Correct Answer: (c) जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।Solution:'कभी नाव पर गाड़ी कभी गाड़ी पर नाव', मुहावरे का सही अर्थ है- जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।अन्य महत्त्वपूर्ण मुहावरेआड़े हाथों लेना- किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना।खबर लेना- खिंचाई करनाटीम-टाम करना- दिखावा करना।49. 'का बरखा जब कृषि सुखाने' तब कहा जाता है, जब कोई- [High Court R.O. Exam, 2016](a) समय पर काम नहीं हो(b) समय को व्यर्थ गवाँ दिया जाता हो(c) समय का लाभ न उठाता हो(d) समय का पालन करता हैCorrect Answer: (a) समय पर काम नहीं होSolution:'का बरखा जब कृषि सुखाने' तब कहा जाता है, जब कोई काम समय पर नहीं हो।50. 'काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती' का अर्थ है- [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015](a) बुरे दिन हमेशा नहीं रहते(b) छल-कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलता(c) लकड़ी का बर्तन आग से जल सकता है(d) दुर्भाग्य की मार बार-बार नहीं होतीCorrect Answer: (b) छल-कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलताSolution:'काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती' मुहावरे का अर्थ है 'छल-कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलता।Submit Quiz« Previous12345