मौर्योत्तर काल (UPPCS) Part-1

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से किस हिंद-यवन शासक ने सीसे के सिक्के जारी किए थे? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (a) स्ट्रैटो II
Solution:स्ट्रैटो II ने सीसे के सिक्के जारी किए थे। इस हिंद-यवन शासक का शासन लगभग 25 ईसा पूर्व से 10 ईस्वी तक माना जाता है।

2. निम्नलिखित शासकों में से किसके सिक्कों पर संकर्षण एवं वासुदेव दोनों अंकित हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (d) अगाथोक्लीज
Solution:अफगानिस्तान के रै-खानम (Ai-Khanum) से अगाथोक्लीज के सिक्के प्राप्त हुए हैं, जिन पर वासुदेव (कृष्ण) और संकर्षण का चित्र उत्कीर्ण है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्य तीनों के समसामयिक नहीं था? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) मिलिंद
Solution:बिंबिसार (544-492 ईसा पूर्व) मगध साम्राज्य की महत्ता का वास्तविक संस्थापक था। वह हर्यंक कुल से संबंधित था। प्रसेनजित कोसल महाजनपद का राजा था। वह महात्मा बुद्ध का समकालीन था। गौतम बुद्ध (563-483 ईसा पूर्व) ने बौद्ध धर्म का प्रवर्तन किया। मिनांडर, जिसे मिलिंद के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर-पश्चिम भारत में इंडो-ग्रीक राजा था। इस प्रकार बिंबिसार, गौतम बुद्ध एवं प्रसेनजित तीनों समकालीन थे, जबकि मिलिंद इनका समसामयिक नहीं था।

4. 'काव्य शैली' का प्राचीनतम नमूना किसके अभिलेख में मिलता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) काठियावाड़ के रुद्रदामन के
Solution:रुद्रदामन (130-150 ई.) का जूनागढ़ अभिलेख गुजरात में गिरनार नामक पहाड़ी से प्राप्त हुआ है। ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण संस्कृत भाषा का यह अभिलेख अब तक प्राप्त संस्कृत अभिलेखों में सर्वाधिक प्राचीन है। इस अभिलेख में संस्कृत 'काव्य' शैली का प्राचीनतम नमूना प्राप्त होता है।

5. किस अभिलेख में रुद्रदामन प्रथम की विभिन्न उपलब्धियां वर्णित हैं? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) जूनागढ़
Solution:गुजरात के जूनागढ़ से रुद्रदामन का एक अभिलेख प्राप्त हुआ है। यह जिस शिला पर उत्कीर्ण है उसी पर अशोक के चौदह प्रज्ञापनों की एक प्रति तथा स्कंदगुप्त के दो लेख भी खुदे हुए हैं। यह विशुद्ध संस्कृत भाषा तथा ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है। इसमें रुद्रदामन की विभिन्न उपलब्धियों पर सुंदर प्रकाश डाला गया है।

6. बिना बेगार के किसने सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार कराया? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) रुद्रंदामन प्रथम
Solution:जूनागढ़ अभिलेख से पता चलता है कि रुद्रदामन ने गिरनार के निकट सुदर्शन झील की मरम्मत बिना बेगार लिए ही करवाई थी, जो कि मौर्य वंश के शासक चंद्रगुप्त मौर्य के आदेश पर पुष्यगुप्त वैश्य द्वारा बनवाई गई थी।

7. दूसरी शताब्दी के आसपास रचित संस्कृत के शिलालेख के अनुसार, सुदर्शन झील, एक कृत्रिम जलाशय, की मरम्मत किसने की थी? [68thB.P.S.C (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) रुद्रदामन
Solution:रुद्रदामन प्रथम (130-150 ई.) का जूनागढ़ अभिलेख गुजरात में गिरनार पहाड़ी से प्राप्त हुआ है। ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण संस्कृत भाषा का यह अभिलेख अब तक प्राप्त संस्कृत अभिलेखों में सर्वाधिक प्राचीन है। इस अभिलेख से सुदर्शन झील के बांध के पुनर्निर्माण की सूचना प्राप्त होती है।

8. कार्दमक क्षत्रपों ने निम्नलिखित में से किस धातु में अति दुर्लभ सिक्के प्रचलित किया? [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) ताम्र
Solution:कार्दमक वंशीय शासकों की मुद्राओं को दो बड़े वर्गों में विभाजित किया जाता है। प्रथम वर्ग के अंतर्गत उन रजत मुद्राओं को रखा जाता है, जो क्षहरातवंशी रजत मुद्राओं की निरंतरता का आभास कराते हैं। द्वितीय वर्ग के अंतर्गत पोटीन निर्मित सिक्कों को रखा जाता है। कार्दमक शासक चष्टन ने रजत एवं ताम्र दोनों धातुओं की मुद्राएं चलाई। प्रश्न में अतिदुर्लभ सिक्कों के बारे में पूछा गया है। इसका सही उत्तर ताम्र होगा, क्योंकि कार्दमक वंशियों ने ताम्र की बहुत कम मुद्राएं चलवाई।

9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए - [U.P. R.O/A.R.O. (Mains) 2017]

सूची-Iसूची-II
A. डिमेट्रियस1. पहलव
B. रुद्रदामन2. कुषाण
C. गोंडोफर्नीज3. हिंद-यूनानी
D. विम4. शक

कूट:

ABCD
(a)1324
(b)4312
(c)3412
(d)1234
Correct Answer: (c)
Solution:सूची I का सूची II से सही सुमेलन है-
सूची Iसूची II
डिमेट्रियसहिंद-यूनानी
रुद्रदामनशक
गोंडोफर्नीजपहलव
विमकुषाणc

10. प्राचीन काल के भारत पर आक्रमणों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) यूनानी - शक - कुषाण
Solution:प्राचीन काल में भारत पर आक्रमण के संबंध में सही कालानुक्रम है - यूनानी - शक कुषाण।