मौर्य साम्राज्य

Total Questions: 40

31. निम्नलिखित में से कौन-सा गुण अशोक के शिलालेखों में वर्णित धम्म का मूलभूत गुण नहीं है ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) ब्रह्मचर्य
Solution:ब्रह्मचर्य अशोक के शिलालेखों में वर्णित धम्म का मूलभूत गुण नहीं है। अशोक के धम्म का मूलभूत गुण है - पापहीनता, अहिंसा, सहिष्णुता, नैतिक आचरण, सत्य बोलना आदि।

32. मास्की शिलालेख वर्तमान में किस राज्य में स्थित है ? [CGL(T-I) 17 जुलाई 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 22 अक्टूबर, 2021 (II-याली)]

Correct Answer: (d) कर्नाटक
Solution:मास्की शिलालेख वर्तमान में कर्नाटक के रायचूर जिले में स्थित है। मास्की शिलालेख अपने ही नाम की एक नदी 'मास्की' के तट पर स्थित है। सम्राट अशोक के प्रथम लघु शिलालेख की एक प्रति मास्की में मिली थी।

33. मौर्य स्तंम शीर्ष ...... में पाया गया था, जिसे सिंह शीर्ष (लायन कैपिटल) के नाम से जाना जाता है । [CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) सारनाथ
Solution:सारनाथ में पाए जाने वाले मौर्य स्तंभ शीर्ष को सिंहचतुर्मुख स्तंभ शीर्ष के नाम से जाना जाता है। इस स्तंभ का निर्माण सम्राट अशोक ने कराया था। इस स्तंभ के शीर्ष पर चार सिंहों की आकृति बनी है, जो शक्ति का प्रतीक है। इस प्रतिकृति को भारत सरकार ने अपने प्रतीक चिह्न के रूप में लिया है।

34. मौर्य साम्राज्य काल से कुछ समय पूर्व, लगभग ..... वर्ष पहले, चीन में सम्राटों ने विशाल दीवार (Great wall) का निर्माण शुरू कर दिया था। [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 2400
Solution:मौर्य साम्राज्य की शासनावधि चौथी शताब्दी ई.पू. से दूसरी शताब्दी ई.पू. (321 ई.पू. - 184 ई.पू.) के मध्य रही है, जबकि ग्रेट वाल ऑफ चाइना का निर्माण तीसरी शताब्दी ई.पू. से सत्रहवीं शताब्दी ई. के मध्य विभिन्न राजवंशों द्वारा किया गया। अतः पूछा गया प्रश्न त्रुटिपूर्ण है। इसमें मौर्य काल से कुछ समय पूर्व की जगह मौर्यशासन काल के दौरान शब्द का प्रयोग अधिक तर्कसंगत है। अतः प्रश्न की सही व्याख्या इस प्रकार है। मौर्य शासनकाल के दौरान, लगभग 2400 वर्ष पहले चीन के सम्राटों द्वारा विशाल दीवार का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था।

35. मौर्य काल की भारत में कौन-सी गुफाओं को सबसे पुरानी जीवित रॉक-कट गुफाएं (Surviving rock-cut caves) माना जाता है ? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) बराबर और नागार्जुनी गुफाएं
Solution:मौर्यकाल की भारत में बराबर और नागार्जुनी गुफाएं सबसे पुरानी जीवित रॉक-कट गुफा (Surviving rock-cut caves) के रूप में माना जाता है। बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित बराबर और नागार्जुनी पहाड़ियां हैं। नागार्जुनी में 3 गुफाएं हैं तथा बराबर नामक पहाड़ी पर कुल 4 गुफाएं स्थित हैं, जिनमें से तीन गुफाओं की दीवारों पर अशोक के लेख उत्कीर्ण मिले हैं। चट्टानों को काटकर बनाई गई इन गुफाओं का संबंध मौर्य काल (321 - 184 ई.पू.) से है।

36. कौन-सा भारतीय राज्य बौद्ध गुफा मंदिरों का घर है, जिन्हें बराबर गुफाओं (Barabar Caves) के नाम से जाना जाता है ? [MTS (T-I) 15 मई 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:बिहार राज्य बौद्ध गुफा मंदिरों का घर है, जिन्हें बराबर गुफाओं (Barabar Caves) के नाम से जाना जाता है। बराबर की पहाड़ी में स्थित कुल चार गुफाओं में से तीन का निर्माण अशोक ने करवाया था। जिनके नाम इस प्रकार हैं-सुदामा की गुफा, विश्व झोपड़ी और कर्ण चौपड़ा।

37. अशोक स्तंभों का मूल उद्देश्य क्या था ? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) धर्म नीतियों का प्रचार-प्रसार करना
Solution:अशोक स्तंभों का मूल उद्देश्य धर्म नीतियों का प्रचार-प्रसार करना था। अशोक के स्तंभ को उसके संपूर्ण राज्य में रणनीतिक स्थानों पर अंकित (बनाए) किए गए थे, जिससे उसकी प्रजा उसकी धर्म नीतियों के बारे में पढ़े और सीखे। अशोक द्वारा धर्म संदेश फैलाने और यह सुनिश्चित करने हेतु कि उनकी प्रजा द्वारा उनकी नीतियों का पालन किया जा रहा है या नहीं, विशेष अधिकारियों को भी भेजा, जिन्हें धम्म महामात्र के नाम से जाना जाता था।

38. निम्न में से किस शासक ने अपनी प्रजा और अधिकारियों के लिए पत्थर की सतहों पर अपने संदेश उत्कीर्णित किए थे ? [C.H.S.L. (T-I) 19 अप्रैल, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) अशोक
Solution:अशोक मौर्य वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था। उसने शिलालेखों एवं अभिलेखों द्वारा प्रजा एवं अधिकारियों को अपना संदेश पहुंचाने का प्रयत्न किया। अशोक के ज्यादातर अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में हैं।

39. अशोक के शासनकाल के दौरान बलुआ पत्थर के एकाश्मक स्तंभों को बौद्ध अवधारणाओं के शिलालेखों के साथ-साथ ..... हाथी और शेर जैसे पशु आकृतियों से अभिषिक्त किया गया था । [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) बैल
Solution:अशोक के शासनकाल के दौरान बलुआ पत्थर के एकाश्मक स्तंभों को बौद्ध अवधारणाओं के शिलालेखों के साथ-साथ उसके शीर्ष पर बैल (सांड़), हाथी और शेर जैसे पशु आकृतियां अंकित की गईं थी। जबकि बिल्ली, घोड़े और कुत्ते जैसे पशुओं की आकृतियां अशोक के स्तंभ शीर्ष पर अंकित नहीं हैं।

40. अशोक के शासनकाल में निर्मित स्तूपों में निम्नलिखित में से किस सामग्री के स्तंभ थे ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) पत्थर
Solution:अशोक के शासनकाल में स्तूप क्षेत्र में पॉलिश किए गए बलुआ पत्थरों से निर्मित एकाश्मक स्तंभ लगाए गए थे। अशोक द्वारा निर्मित सांची का स्तूप सर्वाधिक उत्कृष्ट था। अशोक को लगभग 84000 स्तूपों का निर्माता माना जाता है।