योजना/परियोजना (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 35

11. उत्तर प्रदेश में, निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक नाभिकीय ऊर्जा परियोजना स्थित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) नरौरा
Solution:उत्तर प्रदेश में एकमात्र परमाणु ऊर्जा (नाभिकीय ऊर्जा) केंद्र नरौरा (बुलंदशहर) में स्थापित है। इसकी पहली इकाई । जनवरी, 1991 को संचालित की गई तथा दूसरी इकाई 1 जुलाई, 1992 को आरंभ हुई। नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र ISO, 14001 प्रमाणन प्राप्त करने वाला एशिया का प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

12. बिड़ला समूह द्वारा एक 600 मेगावॉट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2004]

Correct Answer: (d) रोजा में
Solution:600 मेगावॉट की कोयला आधारित (ताप विद्युत संयंत्र) रोजा ताप विद्युत परियोजना की स्थापना शाहजहांपुर में की गई है। यह परियोजना निजी क्षेत्र के आदित्य बिड़ला ग्रुप की थी, लेकिन वर्ष 2006 में इसे अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पॉवर ने अधिगृहीत कर लिया और इसकी क्षमता बढ़कर 1200 मेगावॉट हो गई है।

13. निम्नलिखित विद्युत संयंत्रों में से कौन गैस आधारित है? [U.P.P.S.C. (GIC), 2010]

1. औरैया

2. दादरी

3. टांडा

4. ऊंचाहार

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट:

Correct Answer: (c) 2 तथा 3
Solution:एन.टी.पी.सी. संयंत्रों में टांडा और ऊंचाहार ताप विद्युत केंद्र गैस आधारित संयंत्र नहीं हैं, जबकि औरैया और दादरी गैस आधारित विद्युत संयंत्र हैं। 830 मेगावॉट की गैस बेस्ड कम्बाइंड साइकिल पॉवर प्रोजेक्ट एंड एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट दादरी परियोजना की आधारशिला गौतम बुद्ध नगर के दादरी नामक स्थान पर मई, 1992-अप्रैल, 1997 तक रखी गई।

14. निम्नलिखित एन.टी.पी.सी. संयंत्रों में कौन गैस-आधारित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (d) टांडा
Solution:एन.टी.पी.सी. संयंत्रों में टांडा और ऊंचाहार ताप विद्युत केंद्र गैस आधारित संयंत्र नहीं हैं, जबकि औरैया और दादरी गैस आधारित विद्युत संयंत्र हैं। 830 मेगावॉट की गैस बेस्ड कम्बाइंड साइकिल पॉवर प्रोजेक्ट एंड एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट दादरी परियोजना की आधारशिला गौतम बुद्ध नगर के दादरी नामक स्थान पर मई, 1992-अप्रैल, 1997 तक रखी गई।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा कोयला आधारित बिजली संयंत्र उत्तर प्रदेश में स्थित है? [U.P.R.O/A.R.O. (Mains), 2021]

1. डार्लीपाली

2. दादरी

3. सिंगरौली

4. विध्याचल

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट-

Correct Answer: (b) 2 और 3
Solution:

उत्तर प्रदेश में एन.टी.पी.सी. के स्वामित्व वाले कोयला आधारित बिजली संयंत्रों की संख्या 5 है-सिंगरौली, रिहंद, दादरी, ऊंचाहार एवं टांडा, जबकि मेजा (प्रयागराज) एन.टी.पी.सी. एवं उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. (UPRVUNL) का कोयला आधारित संयुक्त उद्यम संयंत्र है। डार्लीपाली संयंत्र ओडिशा में और विध्याचल संयंत्र मध्य प्रदेश में स्थित है।

16. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किसमें 2018 में फ्रांस के सहयोग से एक वृहद् सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित किया गया है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) मिर्जापुर
Solution:12 मार्च, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 100MW पॉवर सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया था। यह परियोजना फ्रांसीसी कंपनी एंजी (ENGIE) की मदद से स्थापित की गई है।

17. उत्तर प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही निम्नलिखित योजनाओं में से कौन एक केंद्रीय सरकार की योजना नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (a) गंगा एक्सप्रेस-वे
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में 'गंगा एक्सप्रेस-वे' केंद्र सरकार की योजना नहीं है, जबकि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन तथा जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन केंद्र सरकार की योजनाएं हैं। 594 किमी. गंगा एक्सप्रेस-वे एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जो 12 जिलों से होकर मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगी।

18. उत्तर प्रदेश के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre), 2006]

1. सरकार व्यापक शिक्षा की लक्ष्य पूर्ति को कटिबद्ध है।

2. उसने शिक्षा मित्र योजना का नगरीय क्षेत्रों में विस्तार कर दिया है।

3. नगरीय क्षेत्रों के शिक्षा मित्र रु.2400/- का मासिक मानदेय प्राप्त करेंगे।

4. वे बेरोजगारी भत्ता पाने वाले व्यक्तियों में से भर्ती किए जाएंगे।

Correct Answer: (d) 1,2 और 3 सही हैं।
Solution:सरकारी अधिसूचना के अनुसार, स्थानीय आवश्यकताओं और मांग के अनुरुप ग्राम सभा के स्तर पर उपलब्ध इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण व्यक्ति को लेके के आधार पर शिक्षा मित्र नियुक्त किया जाएगा। शिक्षा मित्र पद पर नियुक्ति हेतु बेरोजगारी भत्ता प्राप्त शिक्षित बेरोजगार होना अनिवार्य नहीं है। इस प्रकार कथन (4) गलत है, जबकि अन्य कथन सही है।

19. नीचे दो वक्तव्य दिए गए है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2009 U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

कथन (A): 'शिक्षा-मित्र योजना' ग्रामीण युवा शक्ति को अपने ही ग्राम की शिक्षा द्वारा सेवा करने का अवसर उपलब्ध कराती है।

कारण (R) : मानकानुसार अध्यापक-छात्र अनुपात को बनाए रखना उसका उद्देश्य है।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन एक सही है?

कूट-

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R). (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:शिक्षा-मित्र योजना' उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2000-2001 में प्रारंभ की गई थी। मानकानुसार अध्यापक-छात्र अनुपात को बनाए रखना इसका प्रमुख उद्देश्य है तथा इस हेतु पंचायत की शिक्षा समिति द्वारा ग्राम सभा (गांव) के स्तर पर न्यूनतम इण्टरमीडिएट शिक्षा प्राप्त व्यक्ति को संविदा के आधार पर शिक्षा-मित्र नियुक्त किया जा सकता है। मानकानुसार अध्यापक-छात्र अनुपात को अपने ही ग्राम की शिक्षा द्वारा सेवा करने का अवसर उपलब्ध कराए बिना भी बनाए रखा जा सकता है। वर्ष 2006-07 से यह योजना नगर क्षेत्रों में भी लागू की गई। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

20. उत्तर प्रदेश के संदर्भ में निम्नलिखित कथन/कथनों में क्या सही है? [U.P. R.O/A.R.O. (Pre), 2023]

A. पूर्व प्राथमिक शिक्षा की आयु 3 से 5 वर्ष निर्धारित है।

B. प्राथमिक शिक्षा की आयु 6 से 11 वर्ष निर्धारित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

कूट-

Correct Answer: (d) न तो A नाही B
Solution:नई शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार, विद्यालयी पाठ्यक्रम में परिवर्तित करके 5+3+3+4 पाठ्यक्रम और शैक्षणिक ढांचे को पुनर्गठित किया गया। इसके तहत फाउंडेशनल स्टेज को दो भागों में विभक्त किया गया है आंगनवाड़ी/पूर्व प्राथमिक की 3 वर्ष और कक्षा 1-2. 2 वर्ष तक, 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए निर्धारित है। प्रिपरेटरी स्टेज (प्रारंभिक या प्राथमिक शिक्षा) कक्षा 3-5 तक के बच्चों के लिए 8 से 11 वर्ष तक निर्धारित है।