रसायन विज्ञान (दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान)

Total Questions: 63

51. दूधवाला ताजे दूध में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाता है: [RRB Group D 18/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) दूध के अम्लीकरण को रोकने के लिए
Solution:दूध के अम्लीकरण को रोकने के लिए। दूध का pH लगभग 6 होता है। इस pH पर, दूध जल्द ही खराब हो जाता है और पीने योग्य नहीं रह जाता है। इसलिए इसे अधिक समय तक रखा नहीं जा सकता। दूध को खराब होने से बचाने के लिए दूधवाला ताजे दूध में बहुत कम मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाता है।

52. मिट्टी के बर्तन में रखा जल, गर्मियों में भी________के कारण ठंडा रहता है। [RRB Group D 25/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) वाष्पन
Solution:वाष्पन। मिट्टी के घड़े पा बर्तन की दीवारों में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं और पानी के कुछ अणु इन छिद्रों से लगातार घड़े के बाहर रिसते रहते हैं। वाष्पीकरण का उदाहरण - धूप में कपड़े सुखाना, गर्म चाय को ठंडा करना। संघनन वह प्रक्रिया है जिसमें जलवाष्प द्रव में बदल जाता है।

53. जब आप अपनी हथेली पर कुछ एसीटोन डालते हैं, तो आपकी हथेली ठंडी महसूस होती है। यह दी गई अभिक्रियाओं में से किस एक के कारण होता है ? [RRB Group D 29/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) वाष्पीकरण
Solution:वाष्पीकरण वह प्रक्रिया जिसके द्वारा एक तरल गैस में बदल जाता है। उदाहरण-पसीना, जल चक्र, कपड़े सुखाना, नमक उत्पादन। ऊर्ध्वपातन किसी पदार्थ को बिना तरल बने ठोस से गैसीय अवस्था में परिवर्तित करना। उदाहरण -शुष्क बर्फ (ठोस कार्बन डाइऑक्साइड), आयोडीन, कपूर, नेफ़थलीन। संघनन वह प्रक्रिया जहां जलवाष्प तरल हो जाता है। उदाहरण - सुबह की ओस, केन और बोतल पर बूंदें, हवा में कोहरा। संलयन तब होता है जब दो परमाणु आपस में जुड़कर एक भारी परमाणु बनाते हैं। उदाहरण-जब दो हाइड्रोजन परमाणु मिलकर एक हीलियम परमाणु बनाते हैं।

54. किस तापमान पर पानी तरल और ठोस अवस्था में मौजूद हो सकता है ? [RRB Group D 29/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 0°C
Solution:0°C. पानी का हिमांक बिंदु 0°C (32°F) है। 1 वायुमंडल दाब (समुद्र तल) पर कथर्नाक 100 °C (212 °F) है। पानी का त्रिक बिंदु इस बिंदु पर, बर्फ, पानी और जल वाष्प 273.16 केल्विन (0.01 °C) और (611.7 पास्कल) के दाब पर एक स्थिर प्रारूप में सह-अस्तित्व में होते हैं। 4°C वह तापमान है जिस पर तरल पानी का घनत्व सबसे अधिक होता है। शून्य केल्विन (-273.15 °C) के तापमान पर पूर्ण शून्य होता है।

55. LPG का मुख्य घटक क्या है? [RRB Group D 30/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) ब्यूटेन
Solution:ब्यूटेन। लिक्किड पेट्रोलियम गैसें (LPG) कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस से निकाली जाती हैं। LPG तीन या चार कार्बन परमाणुओं वाले हाइड्रोकार्बन से बना होता है। LPG के घटक प्रोपेन (C₃H₈) और ब्यूटेन (C₄H₁₀) है।

56. निम्नलिखित में से किस मिश्रण को पृथक्कारी फनल द्वारा अलग किया जा सकता है? [RRB Group D 31/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) तेल और जल
Solution:तेल और जल। जब किसी मिश्रण में पानी डालने के बाद उसका भारी घटक बैठ जाता है, तो इस प्रक्रिया को अवसादन कहा जाता है। जब पानी (धूल के साथ) हटा दिया जाता है, तो इस प्रक्रिया को निस्तारण कहा जाता है। जल को वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं।

57. लौह या स्टील पर जस्ते की पतली परत चढ़ाने की प्रक्रिया को कहा जाता है? [RRB Group D 15/11/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) गैल्वानीकरण
Solution:गैल्वनीकरण। एनोडाइजिंग तब होती है जब एक विद्युत रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से धातु की सतह, सामान्यतः एल्यूमीनियम पर एक सुरक्षात्मक ऑक्साइड परत चढ़ाई जाती है। विद्युत लेपन विद्युत का उपयोग करके किसी प्रवाहकीय सतह पर धातु की परत चढ़ाने की प्रक्रिया है।

58. खाद्य पदार्थों का ऑक्सीकरण होने से रोकने के लिए निम्न में से किस गैस का उपयोग किया जाता है ? [RRB ALP Tier-1 (10/08/2018) Morning]

Correct Answer: (d) नाइट्रोजन
Solution:नाइट्रोजन। यह हवा में ऑक्सीजन को विस्थापित कर देगा (नाइट्रोजन खाद्य पदार्थों के साथ अभिक्रिया नहीं करता है या स्वाद या बनावट को प्रभावित नहीं करता है, इसलिए वे लंबे समय तक ताजा रहते है)। हवा में ऑक्सीजन मुख्य कारण है जो भोजन के खराब होने का कारण बनता है। नाइट्रोजन 1772 में डैनियल रदरफोर्ड द्वारा खोजा और पृथक किया गया। ऑक्सीजन और क्लोरीन 1773-74 में कार्ल विल्हेम शेहेल द्वारा स्वतंत्र रूप से खोजा गया। हाइड्रोजन - 1766 में हेनरी कैवेडिश द्वारा खोजा गया।

59. निम्नलिखित गैसों में से किसकी वजह से ब्रेड या केक फूलता है और नरम और सुगंधित बन जाता है? [RRB ALP Tier-1(20/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) CO₂
Solution:कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) यह तब निकलता है जब बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बनिट, NaHCO₃) को केक में मिलाया जाता है और इससे केक नरम और स्पंजी (फूल) हो जाता है। सोडियम बाइकार्बनिट गैर ज्वलनशील है। बेकिंग सोडा क्षारीय प्रकृति का होता है। बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और खाद्य अग्ल (टार्टरिक अम्ल) का मिश्रण होता है।

60. निम्नलिखित में से किस का प्रयोग टिंक्चर आयोडीन, खाँसी सिरप और कई टॉनिक तैयार करने में किया जाता है? [RRB ALP Tier 1 (20/08/2018) Evening]

Correct Answer: (c) एथेनॉल
Solution:एथेनॉल (C₂H₅OH) हेड सैनिटाइजर और क्लिनिकल प्रैक्टिस के उद्देश्य से एंटीसेप्टिक क्रीम या लोशन के रूप में उपयोग किया जाता है। मेथनॉल विषाक्तता के लिए एक मारक; हल्की गंध वाला एक अस्थिर और रंगहीन तरल। मेथनॉल CH₃OH, एसिटिक एसिड (ईथेनोइक एसिड)- CH₃COOH |