रसायन विज्ञान (साधारण नाम)

Total Questions: 34

31. C₁₂H₂₂O₁₁ का रासायनिक सूत्र हैः [RRB Group D 4/12/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) लैक्टोज
Solution:लैक्टोज। इसे आमतौर पर दुग्ध शर्करा के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह डाईसेकराइड दुग्ध में पाया जाता है। यह β-D-गैलेक्टोज़ और β-D-ग्लूकोज़ से बना है। फ्रक्टोज (आणविक सूत्रः  C₆H₁₂O₆) ग्लूकोज (आणविक सूत्रः C₆H₁₂O₆) | गैलेक्टोज (आणविक सूत्रः C₆H₁₂O₆) |

32. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को किस नाम से जाना जाता है: [RRB ALP Tier-1 (14/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (a) शुष्क बर्फ
Solution:शुष्क बर्फ कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का ठोस रूप है। गर्म करने पर यह पिघलकर तरल नहीं बनता। इसके बजाय, यह सीधे गैस में बदल जाता है (एक प्रक्रिया जिसे उर्ध्वपातन के रूप में जाना जाता है)। कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) रंगहीन और गंधहीन होती है।

33. कैल्शियम फॉस्फेट का आणविक सूत्र क्या होगा ? [RRB ALP Tier-1 (30/08/2018) Evening]

Correct Answer: (c) Ca₃(PO₄)₂
Solution:Ca₃(PO₄)₂ |  कैल्शियम फॉस्फेट (ट्राईकैल्शियम फॉस्फोरिक) अम्ल के कैल्शियम लवण के रूप में वर्णित किया जा सकता है। कैल्शियम फॉस्फेट कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के साथ फॉस्फोरिक अम्ल की प्रतिक्रिया से तैयार होता है। उसी का रासायनिक अभिक्रिया समीकरण है - 3Ca(OH)₂ + 2H₃PO₄→  Ca₃(PO₄)₂ + 6H₂O | कैल्शियम फॉस्फेट इथेनॉल और एसिटिक अम्ल में अघुलनशील है लेकिन तनु नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में घुलनशील है। यह जल में कम घुलनशील है।

34. निम्न में से कौन कथन सही या गलत है ? [RRB ALP Tier - 1 (31/08/2018) Evening]

कथन :

(A) सोडियम का लैटिन नाम नेट्रियम है।

(B) चांदी का लैटिन नाम अर्जेन्टम है।

Correct Answer: (b) दोनो कथन A और B सही है
Solution:तत्व (चिह्न) - कॉपर (Cu), पोटैशियम (K), गोल्ड (Au), लेड (Pb), आयरन (Fe), टिन (Sn), गोल्ड (Au), मरकरी (Hg) | सोडियम (Na): खोजा गया- हम्फ्री डेवी, परमाणु क्रमांक (11), परमाणु भार (amu, g/mol) 22.98977 । सिल्वर (Ag): परमाणु क्रमांक (47), परमाणु भार (107.868) ।