रस (Part-3)

Total Questions: 16

11. एक भरोसो एक बल, एक आस विस्वास एक राम घनस्याम हित, चातक तुलसीदास । इन पंक्तियों में निम्न में से कौन-सा रस है? [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (b) भक्ति रस
Solution:उपर्युक्त पंक्तियों में 'भक्ति रस' है। रस का सर्वप्रथम उल्लेख करने वाले भरतमुनि के ग्रन्थ 'नाट्यशास्त्र' में विभाव, अनुभाव तथा व्यभिचारी भाव के संयोग से रस की निष्पत्ति होने की बात बतायी गई है।

12. माधुर्य गुण में वर्जन हैः [MPSI (SI) Exam, 29th Oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (a) ट, ठ, ड, ढ एवं समासयुक्त रचना
Solution:किसी काव्य को पढ़ने या सुनने से जहाँ हृदय में मधुरता का संचार होता है, वहाँ माधुर्य गुण होता है। यह गुण विशेष रूप से श्रृंगार, शान्त एवं करुण रस में पाया जाता है। ट, ठ, ड, ढ एवं समासयुक्त रचना का माधुर्य गुण में वर्जन है।

13. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018]

सूची-I (रस)सूची-II (स्थायी भाव)
A. अद्भुत1.क्रोध
B. वीर2.शोक
C. रौद्र3.विस्मय
D. करुण4.उत्साह
ABCD
A.1234
B4321
C.3412
D.2413
Correct Answer: (c)
Solution:सुमेलित है-
सूची-I (रस)सूची-II (स्थायी भाव)
अद्भुतविस्मय
वीरउत्साह
रौद्रक्रोध
करुणशोक

14. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए- [दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2015]

सूची-I (रस)सूची-II (स्थायी भाव)
A.शृंगार1. उत्साह
B.अद्भुत2. निर्वेद
C.शान्त3. विस्मय
D.वीर4. रति
Correct Answer: (c) A-4, B-3, C-2, D-1
Solution:सूची 1 एवं सूची II का सही सुमेलन निम्नवत् है
सूची-I (रस)सूची-II (स्थायी भाव)
शृंगाररति
अद्भुतविस्मय
शान्तनिर्वेद
वीरउत्साह

15. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा गुण विद्यमान है? [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (b) माधुर्य गुण
Solution:किसी काव्य को पढ़ने या सुनने से हृदय में जहाँ मधुरता का संचार होता है, वहाँ माधुर्य गुण होता है। यह गुण विशेष रूप से श्रृंगार, शान्त एवं करुण रस में पाया जाता है। प्रश्नगत पंक्तियों में यही गुण विद्यमान है।

16. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा गुण विद्यमान है? हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती। स्वयं प्रभा, समुज्ज्वला स्वतन्त्रता पुकारती। [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (d) ओज गुण
Solution:ओज का शाब्दिक अर्थ तेज, प्रताप या दीप्ति होता है। जिस शब्द को पढ़ने या सुनने से हृदय में ओज, उमंग और उत्साह का संचार होता है, इसे ओज गुण प्रधान काव्य कहा जाता है। यह गुण मुख्य रूप से वीर, वीभत्स, रौद्र और भयानक रसों में पाया जाता है। प्रश्नगत पंक्तियों में यही गुण विद्यमान है।