राष्ट्रीय आय (भाग-II)

Total Questions: 35

31. निम्नलिखित में से किसका योग राष्ट्रीय आय का सबसे अच्छा वर्णन करता है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) FC पर NNP
Solution:साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) का योग राष्ट्रीय आय का सबसे अच्छा वर्णन करता है। साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) एक देश के उत्पादन के सभी साधनों द्वारा मजदूरी लाभ, लगान तथा ब्याज के रूप में एक वित्तीय वर्ष में अर्जित साधन आय का योग है।

32. इनमें से कौन-सी एक प्रवाह अवधारणा नहीं है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) किसी कारखाने में प्रयुक्त मशीनों की संख्या
Solution:'प्रवाह' (Flow) को एक समयावधि के लिए परिभाषित किया जाता है, जबकि स्टॉक (Stock) को एक निश्चित समय के लिए परिभाषित किया जाता है। दिए गए विकल्पों में से विकल्प (d) 'किसी कारखाने में प्रयुक्त मशीनों की संख्या' स्टॉक की अवधारणा है, न कि प्रवाह की।

33. कारक अदायगी के समस्त मूल्यों को मापने वाली सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की मूल्यांकन पद्धति को ....... कहा जाता है। [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) आय विधि
Solution:आय विधि कारक अदायगी के समस्त मूल्यों को मापने वाली सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की मूल्यांकन पद्धति को कहा जाता है।

34. ऐसी वस्तुएं जो टिकाऊ प्रकृति की होती हैं और जिनका उत्पादन प्रक्रिया में उपयोग होता है, ....... कहलाती हैं। [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) पूंजीगत वस्तुएं
Solution:पूंजीगत वस्तुएं ऐसी वस्तुएं होती हैं, जो टिकाऊ प्रकृति की होती हैं और जिनका उत्पादन प्रक्रिया में उपयोग होता है। पूंजीगत वस्तुओं में भवन, वाहन और मशीनरी आदि शामिल होते हैं।

35. यदि हम एक वर्ष में अर्थव्यवस्था की सभी फर्मों के सकल मूल्य वर्धन का योग करें, तो हमें एक वर्ष में अर्थव्यवस्था द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं की कुल मात्रा के मूल्य का एक माप मिलता है। ऐसे अनुमान को ....... कहा जाता है। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) सकल घरेलू उत्पाद
Solution:उपर्युक्त प्रश्न के अनुमान को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहा जाता है। सकल घरेलू उत्पाद किसी देश की अर्थव्यवस्था में एक वित्तीय वर्ष में उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य होता है। इसमें देश में निवास करने वाले विदेशियों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुएं एवं सेवाएं भी शामिल होती हैं।