राष्ट्रीय घटनाएँ (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

1. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत कब की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) 1 जनवरी 2017
Solution:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) एक मातृत्व लाभ कार्यक्रम है जिसे 1 जनवरी 2017 से देश के सभी जिलों में लागू किया गया था।
  • इसे पहले इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के नाम से जाना जाता था।

2. भारतीय वायु सेना का कौन सा परिवहन विमान, मिश्रित विमानन ईंधन पर उड़ान भरने के लिए प्रमाणित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) एएन-32 (AN-32)
Solution:मई, 2019 को भारतीय वायु सेना ने रूस निर्मित 'एएन-32' (AN-32) विमान को स्वदेशी बायो-जेट ईंधन से संचालित करने के लिए प्रमाणित किया गया। मिश्रित विमान ईंधन में 10 प्रतिशत तक स्वदेशी बायो-जेट ईंधन का उपयोग किया जाएगा।
  • यह जैव-ईंधन वृक्षों द्वारा प्राप्त तेल (TBO) की सहायता से तैयार किया जाएगा।

3. 5 मार्च, 2019 को शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना का लक्ष्य किसे लाभान्वित करना है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को
Solution:प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एक सरकारी योजना है जो असंगठित श्रमिकों के वृद्धावस्था संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा के लिए है।
योग्यता और विशेषताएं:
  • प्रवेश आयु 18 से 40 वर्ष के बीच।
  • 15000/- रुपये तक की मासिक आय।
  • सुनिश्चित पेंशन-3000/-रुपये प्रति माह।
  • स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना।
  • भारत सरकार द्वारा योगदान।

4. 2014 में शुरू किए गए गंगा स्वच्छता कार्यक्रम का नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) नमामि गंगे
Solution:'नमामि गंगे कार्यक्रम', एक एकीकृत संरक्षण मिशन है, जिसे जून 2014 में केंद्र सरकार द्वारा 'प्रमुख कार्यक्रम' के रूप में अनुमोदित किया गया है।
  • इस परियोजना का बजट परिव्यय 20,000 करोड़ रुपये है।
  • इस योजना का दोहरा उद्देश्य है।
  • प्रथम प्रदूषण का प्रभावी तरीके से उन्मूलन तथा दूसरा राष्ट्रीय नदी गंगा का संरक्षण और कायाकल्प करना हैं।

5. प्रधानमंत्री जन धन योजना कब शुरू की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) 28 अगस्त, 2015
Solution:15 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन धन योजना की घोषणा की गई थी।
  • इसे 28 अगस्त, 2014 को लॉन्च किया गया था।
  • यह वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है।

6. उस योजना का नाम बताएँ, जिसका लक्ष्य घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी युक्त दरों पर एलईडी (LED) बल्ब प्रदान करना है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) 'उजाला योजना'
Solution:उजाला योजना 2015 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • इस योजना का नाम "उजाला" सभी के लिए अफोर्डेबल LED द्वारा उन्नत ज्योति का संक्षिप्त नाम है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को किफायती LED बल्ब एवं ऊर्जा दक्ष उपकरण उपलब्ध कराना है।
  • विद्युत वितरण कंपनी एवं ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (EESL) भारत सरकार की एक सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था इस कार्यक्रम को कार्यान्वित कर रही है।
  • इस योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को 20 वाट LED ट्यूबलाइट एवं BEE-5 स्टार रेटिंग वाले ऊर्जा दक्ष (Energy efficient) पंखे भी वितरित किए जाते हैं।

7. भारत सरकार की 'आयुष्मान भारत' योजना के तहत प्रति परिवार प्रदान किए जाने वाले वार्षिक स्वास्थ्य लाभ कवर की राशि कितनी है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 5 लाख रुपए
Solution:आयुष्मान भारत एक राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा कोष है।
  • इसका उद्देश्य देश में कम आय वाले नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज तक निःशुल्क पहुंच प्रदान करना है।
  • यह 10.74 लाख से अधिक गरीब एवं असुरक्षित प्रत्येक परिवार को प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है।

8. अक्टूबर 2020 में, नासा (NASA) ने सिग्नस अंतरिक्षयान (Cygnus Spacecraft) का नाम किस अंतरिक्ष यात्री के नाम पर रखा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) कल्पना चावला
Solution:नॉर्थोप घुम्मन (Northorp Grum-man) ने पूर्व अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर NG-14 साइग्नस (Cygnus) अंतरिक्ष यान का नामकरण किया है।
  • प्रत्येक सिग्नस का नाम उस व्यक्ति के नाम पर रखना कंपनी की परंपरा है जिसने मानव अंतरिक्ष यान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • चावला को अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला के रूप में चुना गया था, इस कारण इतिहास में उनके सम्मान में यह नामकरण किया गया है।

9. निम्नलिखित में से किस आईआईटी (IIT) को एफएसएसएआई (FSSAI) द्वारा सात ईट राइट कैंपस में से एक के रूप में घोषित किया गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) आईआईटी (IIT) गाँधीनगर
Solution:IIT गांधीनगर FSSAI से "ईट राइट कैंपस पुरस्कार" प्राप्त करने वाला भारत का पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है।
  • IITGN, 2008 में स्थापित किया गया था जिसे अंतिम ऑडिट स्कोर के आधार पर, पांच सितारा रेटिंग के साथ 'ईट राइट कैंपस' के रूप में प्रमाणित किया गया है।

10. 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत कितने क्षतिपूर्ति स्तर (indemnity levels) निर्धारित किए गए हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) तीन क्षतिपूर्ति स्तर 70%, 80% और 90%
Solution:प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना 18 फरवरी, 2016 को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी।
  • इस योजना के तहत तीन स्तरों की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई है।
  • यह योजना सभी फसलों के लिए क्रमशः 70%, 80% एवं 90% कृषि जोखिम को पूरा करेगा।