राष्ट्रीय घटनाएँ (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. भारतीय सेना ने मिसाइलों के निर्माण और आपूर्ति के लिए 3131.82 रु. करोड़ के अनुबंध पर किसके साथ हस्ताक्षर किए? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited)
Solution:भारतीय सेना ने 2 फरवरी, 2022 को भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल Konkurs-M के निर्माण और आपूर्ति के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।

3.131.82 करोड़ रुपये के अनुबंध को तीन वर्षों में क्रियान्वित किया जाएगा।

Konkurs-M एक दूसरी पीढ़ी, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है जो एक रूसी ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के साथ लाइसेंस समझौते के तहत निर्मित है।

22. जनवरी 2022 में, भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी किस राज्य में शुरू की गई थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (4) उत्तर प्रदेश
Solution:भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी जनवरी 2022 में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है।
  • पेरिस, फ्रांस में स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में आयोजित होने वाले 2024 पैरालिपिक में इस अकादमी के खुलने से भारत की पदक संभावनाओं में सुधार होगा।

23. मार्च 2022 तक. भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन थे? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (2) एनवी रमण
Solution:एन.वी. रमण ने 24 अप्रैल 2021 से 26 अगस्त 2022 तक भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
  • इससे पहले, वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कर्यरत थे।
  • वर्तमान में (2023) भारत के प्रमुख न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड।

24. जनवरी 2022 में, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए डिजिटल गवर्नमेंट मिशन का उद्देश्य क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (3) नागरिकों द्वारा मांग करने से पहले उनकी आवश्यकताओं का अग्रसक्रिय रूप से पूर्वानुमान करके सेवाएं प्रदान करना
Solution:डिजिटल गवर्नमेंट मिशन के पीछे का विचार सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक उन सेवाओं की तलाश के लिए प्रतीक्षा करने के बजाय सक्रिय रूप से ले जाना है।
  • इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी उन्नत तकनीकों की मदद से असंख्य नागरिक सेवाओं के वितरण में तेजी लाना है।

25. CSIR जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए पहली भारतीय वर्चुअल साइंस लैब किसने लॉन्च की है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) डॉ. जितेन्द्र सिंह
Solution:विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, जितेंद्र सिंह ने नवंबर 2021 में सीएसआईआर (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद) जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए भारत की पहली आभासी विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया।
  • ये लैब छात्रों को देश भर के वैज्ञानिकों से जोड़ेगी।
  • नई सुविधा से केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सरकारी स्कूलों के छात्रों को अत्यधिक लाभ होगा।

26. केन्द्रीय बजट 2022-23 में सहकारी समितियों के अधिभार को ............................ से घटाकर 7% करना प्रस्तावित है, जिनकी आय । करोड़ से 10 करोड़ के बीच है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) 12%
Solution:बजट 2022-23 में 1 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक की कुल आय वाले सहकारी समितियों पर अधिभार को वर्तमान 12% से घटाकर 7% करने की घोषणा की गई है।
  • इसने सहकारी समितियों के लिए न्यूनतम वैकल्पिक कर (एमएटी) को निजी कंपनियों के बराबर मौजूदा 18.5% से घटाकर 15% करने का भी प्रस्ताव रखा है।

27. शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ग्रामीण)-2021 के अनुसार, वर्ष 2021 में सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की नामांकन दर कितनी थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) 70.3%
Solution:16वीं वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर) 2021 (ग्रामीण) के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के अनुपात में समग्र वृद्धि देखी गई।
  • जबकि 2018 में यह 64.3 प्रतिशत था, 2020 में यह संख्या बढ़कर 65.8 प्रतिशत हो गई। नामांकन 2021 में 70. 3 प्रतिशत हो गया।
  • निजी स्कूलों में नामांकन दर 2021 में 24.4% से घटकर 2020 में 28.8% हो गई।

28. फरवरी 2022 में, भारत की पहली जैव सुरक्षा स्तर-3 मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन कहाँ किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) महाराष्ट्र
Solution:केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, डॉ. भारती प्रवीन पवार ने 22 फरवरी 2022 को महाराष्ट्र के नासिक जिले में दक्षिण एशिया की पहली जैव सुरक्षा स्तर-3 (बीएसएल-3) 'कटेनमेंट मोबाइल प्रयोगशाला' का उद्घाटन किया।
  • प्रयोगशाला का डिजाइन और निर्माण भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा मुंबई स्थित जैव-सुरक्षा उपकरण निर्माता क्लेनजैड्स के सहयोग से किया गया है।

29. फरवरी 2022 में, इनमें से किसे भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) रवि मित्तल
Solution:खेल विभाग के पूर्व सचिव रवि मित्तल को फरवरी 2022 में इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वह 5 वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु तक - जो भी पहले हो, पद पर बने रहेंगे।
  • एम एस साहू के 30 सितंबर, 2021 को सेवानिवृत्त होने के बाद आईबीबीआई में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।

30. अक्टूबर 2021 में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा भारत में रोजगार के अवसर तलाशने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) सेक्रेड (SACRED)
Solution:सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2022 को वरिष्ठ नागरिकों और सेवा प्रदाताओं को एक मंच पर लाने के लिए 'वरिष्ठ सक्षम नागरिक गरिमा में पुनः रोजगार' (SACRED) पोर्टल लॉन्च किया है।
  • यह 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के रोजगार योग्य बुजुर्गों के "आभासी मिलान" को उन नियोक्ताओं के साथ जोड़ेगा जो मंच पर पंजीकरण करते हैं।
  • उद्देश्यः यह सुनिश्चित करना कि वरिष्ठ नागरिक स्वस्थ, सुखी, सशक्त, सम्मानित और आत्मनिर्भर रहें।