राष्ट्रीय घटनाएँ (भाग-III) (रेलवे)

Total Questions: 24

11. निम्न में से किस भारतीय मंत्रालय ने पब्लिक कमेंट के लिए 2022 राष्ट्रीय वायु खेल नीति (NASP) का मसौदा जारी किया है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय
Solution:नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 7 जून 2022 को राष्ट्रीय हवाई खेल नीति 2022 (एनएएसपी 2022) का शुभारंभ किया।
  • NASP 2022 भारत में एक सुरक्षित, सस्ती, सुलभ, सुखद और टिकाऊ हवाई खेल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करके 2030 तक भारत को खेल में शीर्ष राष्ट्रों कीसूची में शामिल करवाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

12. सांस्कृतिक प्रदर्शन 'मिलन 2022' का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में किस शहर में किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) विशाखापटनम
Solution:केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने फरवरी 2022 में विशाखापत्तनम में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में "मिलन 2022" के लिए सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया।
  • संस्कृति मंत्रालय की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया है।
  • पूर्वी नौसेना कमान और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

13. 1 अप्रैल, 2022 तक, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) सुशील चंद
Solution:सुशील चंद्रा 13 अप्रैल 2021 से 14 मई 2022 तक भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
  • 16 चुनावों का संचालन उनके कार्यकाल में हुआ जिसमें पांच में वे मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरतथे।
  • वह 14 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए जिनका स्थान राजीव कुमार ने उनका स्थान लिया।

14. सितम्बर 2021 में, भारत की पहली अखिल भारतीय टोल फ्री हेल्पलाइन-14567 का शुभारंभ आधिकारिक तौर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य सूचना, मार्गदर्शन, भावनात्मक समर्थन और दुर्व्यवहार के मामलों में तत्काल सहायता प्रदान करना है। इस लाइन को क्या कहा जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) एल्डर लाइन
Solution:सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 28 सितंबर, 2021 को एल्डर लाइन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहली पैन-इंडिया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 शुरू की।
  • वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर पेंशन और कानूनी मुद्दों पर मुफ्त जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगा, दुर्व्यवहार के मामलों में हस्तक्षेप करेगा और भावनात्मक सहयोग प्रदान करेगा।

15. गणतंत्र दिवस परेड 2022 में किस राज्य की झांकी का विषय एंग्लो-अबोर (आदि) युद्धों पर आधारित था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) अरुणाचल प्रदेश
Solution:73वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान, अरुणाचल प्रदेश की झांकी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में राज्य के आदिवासी समुदाय के योगदान को दिखाया गया है।
  • झांकी का विषय "एंग्लो-अबोर (आदि) युद्ध" अरुणाचल प्रदेश के स्वदेशी आदिवासी लोगों, विशेष रूप से सियांग क्षेत्र के आदिवासियों के प्रतिरोध पर आधारित था, जिन्होंने भारत में ब्रिटिश शासकों के औपनिवेशिक विस्तार के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।

16. 2022 में सामुदायिक सशक्तिकरण के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले बेयरफुट कॉलेज का मुख्यालय कहां स्थित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) राजस्थान
Solution:सोशल वर्क एंड रिसर्च सेंटर (एसडब्ल्यूआरसी), जिसे व्यापक रूप से बेयरफुट कॉलेज के रूप में जाना जाता है, राजस्थान के तिलोनिया गांव में स्थित है।
  • यह भारत में शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण लोगों के उत्थान के लिए सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युतीकरण के क्षेत्र में काम करने वाला एक स्वैच्छिक संगठन है।
  • इसकी स्थापना बंकर रॉय ने 1972 में की थी।

17. अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन इनमें से कौन है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 06.10.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) रतन टाटा
Solution:रतन एन टाटा टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।
  • टाटा ट्रस्ट में रतन टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट और दोराबजी टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट शामिल हैं।
  • टाटा ट्रस्ट की शुरुआत 1892 में टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के साथ हुई।
  • जिन्होंने भारतीयों की उच्च शिक्षा के लिए जेएन टाटा एंडोमेंट की स्थापना की।

18. 10 फरवरी 2022 को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (2) न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी
Solution:न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को 14 फरवरी 2022 को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • राजस्थान के रहने वाले, वे उच्च न्यायालय के 32वें मुख्य न्यायाधीश बने।
  • 13 सितंबर 2022 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, उन्हें स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (SAFEMA) के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

19. मार्च 2022 में, ..................... को मिशनरीज ऑफ चैरिटी का सुपीरियर जनरल चुना गया, जो कोलकाता की संत टैरेसा द्वारा स्थापित वैश्विक संगठन के शीर्ष पद को संभालने वाली चौथी व्यक्ति हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) सिस्टर्स मैरी जोसेफ
Solution:सिस्टर मैरी जोसेफ मार्च 2022 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल चुनी गई।
  • वह सिस्टर मैरी प्रेमा के बाद इस पद के लिए चुनी गई, जो 13 वर्ष तक मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल थीं, जिन्होंने हाल ही में अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की मांग की थी।

20. वर्ष 2021 में, निम्न में से कौन संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद (HRC) की सलाहकार समिति के पहले भारतीय अध्यक्ष बने? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) अजय मल्होत्रा
Solution:अजय मल्होत्रा फरवरी 2021 में मानवाधिकार परिषद की संयुक्त राष्ट्र सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने।
  • वह जैविक विविधता, जलवायु परिवर्तन, मरुस्थलीकरण, शिक्षा, ऊर्जा, वानिकी, स्वास्थ्य, मानवाधिकार आदि जैसे मुद्दों पर बातचीत करने वाली भारतीय टीम में थे।