राष्ट्रीय घटनाएँ (रेलवे)

Total Questions: 50

11. 2019 में सीजेआई (CJI) के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में पूछताछ करने वाली आंतरिक समिति के अध्यक्ष कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) जस्टिस एस.ए. बोबड़े
Solution:भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सर्वोच्च न्यायालय के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा उनपर लगाये गए यौन उत्पीड़न के आरोपों कि जाँच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे को नियुक्त किया।
  • जस्टिस बोबडे ने जस्टिस एन.वी.रमना, और जस्टिस इंदिरा बनर्जी को इस जाँच पैनल में नामित किया जो आरोपों की सत्यता की जांच करेंगे।

12. 2019 में, इसरो (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन ने, भारत के किस शहर में ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (Human Space Flight Centre) का उद्घाटन किया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) बेंगलुरु
Solution:2019 में बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) का उद्घाटन किया गया था।
  • यह 'गगनयान परियोजना' के कार्यान्वयन हेतु उत्तरदायी है, जिसमें एंड-टू-एंड मिशन योजना, अंतरिक्ष में चालक दल के अस्तित्व के लिए इंजीनियरिंग सिस्टम का विकास, चालक दल का चयन व प्रशिक्षण के साथ ही निरंतर मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन हेतु विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाना भी शामिल है।

13. मिशन इंद्रधनुष निम्नलिखित में से किस सरकारी योजना से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) बाल-टीकाकरण
Solution:टीकाकरण के लिए 'मिशन इंद्रधनुष' कार्यक्रम दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था। यह 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लक्षित करता है।
  • 2019 में शुरू किया गया गहन मिशन इंद्रधनुष 2.0, 2022 तक कम से कम 90% अखिल भारतीय टीकाकरण कवरेज हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्वधार गृह योजना (Swadhar Greh Scheme) का उद्देश्य नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान करना
Solution:महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कठिन परिस्थितियों में महिलाओं के पुनर्वास के लिए स्वाधार गृह योजना लागू कर रहा है। जिसका उद्देश्य इस प्रकार है-
  • संकट का सामना कर रही महिलाओं, जो बिना किसी सामाजिक व आर्थिक सहायता के, उनके आश्रय, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा उपचार एवं देखभाल की प्राथमिक आवश्यकता को पूरा करना।
  • उन्हें कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना ताकि वे परिवार समाज में उनके पुनर्समायोजन हेतु कदम उठा सकें।
  • उन्हें गरिमा एवं दृढ़ विश्वास के साथ अपना जीवन नए सिरे से शुरू करने में सक्षम बनाना।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले क्षेत्र का हिस्सा नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) सभी के लिए सरकारी विद्यालयों में शिक्षा
Solution:डिजिटल इंडिया कार्यक्रम जिसे 2015 में शुरू किया गया है।

इसके नौ (Nine) आधार स्तंभ इस प्रकार है-

i. ब्रॉडबैंड हाईवे।

ii. मोबाइल कनेक्टिविटी हेतु सार्वभौमिक पहुंच।

iii. सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम।

iv. ई-गवर्नेसः प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार में सुधार।

v. ई-क्रांति-सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी।

vi. सभी के लिए सूचना।

vii. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण।

viii. नौकरियों के लिए आईटी और।

ix. अर्ली हार्वेस्ट कार्यक्रमों।

16. 2020 में निम्न में से किस खिलाड़ी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) पी.वी. सिंधु
Solution:पी.वी. सिंधु ने 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (टोक्यो) में लगातार दूसरी ओलंपिक उपस्थिति दर्ज की एवं कांस्य पदक जीता। दो ओलंपिक पदक जीतने वाली वह प्रथम भारतीय महिला बन गईं।
  • उन्हें जनवरी 2020 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है।

17. निम्नलिखित में से क्या भारत का प्रमुख कार्यक्रम नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) मरूस्थल विकास कार्यक्रम
Solution:1977-78 में राजस्थान, गुजरात, हरियाणा के गर्म रेगिस्तानी इलाकों और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों के लिए मरुस्थल विकास कार्यक्रम (डीडीपी) शुरू किया गया था।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य पारिस्थितिकी संतुलन को प्राकृतिक संसाधनों, जैसे-जल, भूमि तथा वानस्पतिक क्षेत्र के दोहन, संरक्षण तथा विकास द्वारा सुरक्षित रखना तथा भू-उत्पादकता को बढ़ाना है।

18. वर्ष 2019 में निम्न में से किस पुस्तक को मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) सेलेस्टियल बॉडीज (Celestial Bodies)
Solution:मई, 2019 को लंदन स्थित मैन बुकर फाउंडेशन द्वारा ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी (Jokha Alharthi) को वर्ष 2019 के प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज (Man Booker Internationl Prize) से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक सेलेस्टियल बॉडीज (Celestial Bodies) के लिए प्रदान किया गया है।
  • उनकी पुस्तक का अंग्रेजी में अनुवाद ब्रिटेन के अनुवादक मैरीलिन बूथ (Marilyn Booth) ने किया है।
  • जोखा अल्हार्थी ओमान की प्रथम महिला उपन्यासकार है, जिनके साहित्य को अरबी, से अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया गया है।
  • ये अरबी भाषा की प्रथम लेखिका हैं. जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

19. निम्नलिखित में से कौन-सी योजना वर्ष 2006 में शुरू की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
Solution:2 फरवरी, 2006 से मनरेगा योजना' को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा) के अन्तर्गत भारत के 200 चयनित पिछड़े जिलों में लागू किया गया था।
  • इसे 1 अप्रैल, 2007 से 130 जिलों में भी लागू किया गया।
  • 1 अप्रैल, 2008 से शेष 285 जिलों में इसे लागू किया गया।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (संशोध न) अधिनियम, 2009 में नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कर दिया गया।

20. निम्नलिखित में से किस राज्य ने प्रति व्यक्ति प्रति दिन न्यूनतम 55 लीटर पानी का उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 'पानी का अधिकार' प्रदान करने हेतु कानून बनाने की घोषणा की है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) मध्य प्रदेश
Solution:मध्य प्रदेश ने पानी का अधिकार कानून का मसौदा तैयार किया है जो राज्य में निवास कर रहे 76.2 मिलियन लोगों को प्रति व्यक्ति न्यूनतम 55 लीटर प्रतिदिन पानी देने की घोषणा की है।
  • इसमें पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 18 महीने तक का जेल और जुर्माना लगाने का प्रवधान किया गया है। जल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सभी निर्माण कार्यों पर 0.5% उपकर (Cess) लगाने का प्रावधान किया गया है।