राष्ट्रीय घटनाएँ (रेलवे)

Total Questions: 50

31. अक्टूबर, 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, किम जोंग-उन इनमें से किस देश के 'सुप्रीम लीडर' हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) उत्तर कोरिया
Solution:किम जोंग उन 2011 से उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता बने हुए हैं। तथा 2012 से 'वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया' (Workers' Party of Korea, WPK) के नेता हैं।

32. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने वर्ष ............................ तक भारत से मलेरिया को खत्म करने हेतु शोध को प्राथमिकता देने, योजना बनाने और बढ़ावा देने हेतु 'मलेरिया एलिमिनेशन रिसर्च अलाएंस (MERA) इंडिया Elimination (Malaria Research Alliance) (MERA) India)' का शुभारंभ किया है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 2030
Solution:इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा वर्ष 2030 तक भारत से मलेरिया को खत्म करने हेतु शोध को प्राथमिकता देने योजना बनाने और बढ़ावा देने हेतु मलेरिया एलिमिनेशन रिसर्च अलाउंस का शुभारंभ किया गया है।
  • मलेरिया एक फ्लाई (Mosquito) जनित बीमारी है। यह मादा एनोफीलिया मच्छर के काटने से फैलता है।
  • विश्व का प्रथम मलेरिया वैक्सीन W.H.O द्वारा अक्टूबर 2021 में मान्यता दी गई है। जिसका नाम RTS.s/ASO1 (RTS.s) है।

33. 2015-16 की कृषि गणना के अनुसार इनमें से किस राज्य में खेतिहर भूमि धारकों (operational landholders) की संख्या सर्वाधिक है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) उत्तर प्रदेश
Solution:देश में परिचालन जोत की कुल संख्या 2010-11 में 138 मिलियन से बढ़कर 2015-16 में 146 मिलियन हो गई है।
  • उत्तर प्रदेश सबसे अधिक भूमि धारकों वाला राज्य है, जो कुल संख्या का 16% है।

34. 1 अप्रैल, 2019 को भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C45) ने ..................................... का सफल प्रक्षेपण किया। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) एमिसैट (EMISAT)
Solution:1 अप्रैल, 2019 को भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV & C-45) ने श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) शार से EMISAT एवं 28 अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
  • इस उड़ान ने PSLV-QL के पहले मिशन को चिह्नित किया, जो फोर स्ट्रैप-ऑन मोटर्स के साथ पीएसएलवी का एक नया संस्करण है।

35. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स नीति (एनईपी) 2019 का लक्ष्य एक एसपीएफ (SPF) का निर्माण करना है। SPF का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) सॉवरेन पेटेंट फंड (Sovereign Patent Fund)
Solution:NPE 2019 का उद्देश्य ESDM क्षेत्र में बौद्धिक संपदा के विकास एवं अधिग्रहण को बढ़ावा देने हेतु एक सॉवरेन पेटेंट फंड (SPF) बनाना है।
  • सॉवरेन पेटेंट फंड का उद्देश्य घरेलू उद्योग को महत्वपूर्ण बौद्धिक संपदा प्राप्त करने में मदद करना है।

36. 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) सुनील अरोड़ा
Solution:सुनील अरोड़ा भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
  • वह दिसंबर 2018 में ओम प्रकाश रावत के स्थान पर मुख्य चुनाव आयुक्त बने।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
  • वर्तमान (2021) में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुशील चंद्रा है।

37. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना ......................... के अंतर्गत आती है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
Solution:दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) ने 2014 में अंत्योदय दिवस पर इसकी घोषणा की।
  • यह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अन्तर्गत काम कर रहे मांग-संचालित प्लेसमेंट लिंक्ड कौशल प्रशिक्षण पहल है।
  • यह एक कौशल आधारित प्रशिक्षण योजना है जो ग्रामीण युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करती है। यह योजना नियमित रोजगार देकर ग्रामीण गरीबी को कम करने का प्रयास करेगा।
  • DDU & GKY विशिष्ट रूप से गरीब परिवारों के 15 से 35 वर्ष के बीच के ग्रामीण युवाओं पर केंद्रित है।

38. 2019 में शुरू किए गए निम्नलिखित में से किस मिशन से अगले पाँच वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों में बदलाव होने की उम्मीद है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) यूएनएटीआई (Unatl)
Solution:विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रमुख उद्देश्य के रूप में अटल जय अनुसंधान बायोटेक योजना राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक प्रौद्योगिकी नवाचार (UNaTI) का उपक्रम है।
  • यह आने वाले पाँच वर्षों में स्वास्थ्य, कृषि और ऊर्जा में उल्लेखनीय परिवर्तन लाएगा।
  • जिसके अंतर्गत अगले 5 वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों में बदलाव आने की उम्मीद है।
  • इस मिशन के दो सहयोगी उपक्रम शामिल हैं-

(i) GARBH-Ini- मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और प्री-टर्म बर्थ के लिए अनुमान उपकरण विकसित करने के लिए एक मिशन है।

  • इंडसीईपीआई इसका उद्देश्य स्थानिक रोगों के लिए किफायती टीके विकसित करने के लिए एक मिशन है।
  • पोषण अभियान के अन्तर्गत योगदान देने वाले बायोफोर्टिफाइड और प्रोटीन युक्त गेहूं का विकास करना इसका लक्ष्य है।
  • सस्ती डायगनोस्टिक (नेदानिक) एवं धैप्यूटिक्स (उपचारात्मक) के लिए एंटी माइक्रोबियल प्रतिरोध मिशन एवं स्वच्छ ऊर्जा अभिनव मिशन तकनीक स्वच्छ भारत के लिए मध्यस्थता (Intervention) करेगी।

39. वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business), 2020 के अनुसार, भारत की रैंक क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 63
Solution:विश्व बैंक द्वारा जारी किए गए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, 2020' (ease of doing business 2020) रिपोर्ट में 190 देशों की सूची में भारत 63वें स्थान पर है।
  • भारत ने पांच वर्षों (2014-19) में अपनी रैंकिंग में 79 स्थान का सुधार किया है।
  • यह विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट है।

40. ______________ एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है, जो कृषि उत्पादों का एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए मौजूदा APMC (कृषि उत्पाद विपणन समिति) मंडियों का नेटवर्क तैयार करता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) ईनाम (eNAM)
Solution:ई नाम (eNAM) एक ट्रेडिंग पोर्टल है. जो कृषि उत्पादों का एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए मौजूद APMC (कृषि उत्पाद विपणन समिति) मंडियों का नेटवर्क तैयार करती है।
  • यह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म हैं।
  • यह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा 14 अप्रैल, 2016 को आरम्भ की गई है।