राष्ट्रीय प्रतीक(भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 15

1. किस वर्ष में 'जन गण मन' को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया ? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) 1950 में
Solution:संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को 'जन गण मन' को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। संपूर्ण राष्ट्रगान को गाने का समय लगभग 52 सेकंड है।

2. भारत की संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान जन-गण-मन का हिंदी प्रारूप कब अपनाया गया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) 24 जनवरी, 1950
Solution:संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को 'जन गण मन' को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। संपूर्ण राष्ट्रगान को गाने का समय लगभग 52 सेकंड है।

3. संपूर्ण राष्ट्रगान का वादन (गायन) काल है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) 52 सेकंड
Solution:संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को 'जन गण मन' को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। संपूर्ण राष्ट्रगान को गाने का समय लगभग 52 सेकंड है।

4. भारत शासन द्वारा राजकीय चिह्न (State Emblem) कब से अंगीकृत (Adopt) किया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) 26 जनवरी, 1950
Solution:भारत शासन द्वारा राजकीय चिह्न को 26 जनवरी, 1950 को अंगीकृत किया गया था। यह सारनाथ (वाराणसी) स्थित अशोक के सिंह स्तंभ के शीर्ष की अनुकृति है।

5. भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) 22 जुलाई, 1947
Solution:भारत की संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन (14 जुलाई, 1947 से 31 जुलाई, 1947 तक) में 22 जुलाई, 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया। राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में 24 तीलियां हैं तथा राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3: 2 है।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

1. भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया था।

2. राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में 21 तीलियां हैं।

3. राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई-लंबाई का अनुपात 3:4 है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1
Solution:भारत की संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन (14 जुलाई, 1947 से 31 जुलाई, 1947 तक) में 22 जुलाई, 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया। राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में 24 तीलियां हैं तथा राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3: 2 है।

7. भारत की संविधान सभा ने निम्नलिखित में से किस तिथि को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) 22 जुलाई, 1947
Solution:भारत की संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन (14 जुलाई, 1947 से 31 जुलाई, 1947 तक) में 22 जुलाई, 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया। राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में 24 तीलियां हैं तथा राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3: 2 है।

8. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को किस दिन स्वीकार किया गया? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) जुलाई 22, 1947
Solution:भारत की संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन (14 जुलाई, 1947 से 31 जुलाई, 1947 तक) में 22 जुलाई, 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया। राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में 24 तीलियां हैं तथा राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3: 2 है।

9. भारत की ध्वज संहिता, 2002 के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

कथन I : भारत के राष्ट्रीय ध्वज का एक मानक आमाप 600 मिमी. × 400 मिमी. है।

कथन II : ध्वज की लंबाई से ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3: 2 होगा।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (d) कथन I गलत है, किंतु कथन II सही है
Solution:भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) से संबंधित नियमों, रिवाजों, औपचारिकताओं और निर्देशों का उल्लेख किया गया है। भारतीय ध्वज संहिता, 2002 को 26 जनवरी, 2002 को लागू किया गया था। इसके अनुसार भारतीय ध्वज का आकार आयताकार होगा और इसकी लंबाई तथा चौड़ाई (ऊंचाई) का अनुपात 3:2 का होगा। भारत के राष्ट्रीय ध्वज का मानक आमाप 600 मिमी. × 400 मिमी. नहीं है। भारत के राष्ट्रीय झंडे के मानक आमाप निम्नलिखित निर्धारित किए गए हैं-
झंडे का आकार वर्गमाप (मिमी. में)
16300 × 4200
23600 × 2400
32700 × 1800
41800 × 1200
51350 × 900
6900 × 600
7450 × 300
8225 × 150
9150 × 100

अतः कथन I गलत है, किंतु कथन II सही है।

10. 'भारतीय राष्ट्रीय ध्वज' में चक्र किसका प्रतीक है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) न्याय का
Solution:भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है, जिसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसमें 24 तीलियां (आरे) हैं। यह न्याय का प्रतीक है।