रासायनिक विज्ञान (आदर्श गैस का नियम)

Total Questions: 15

11. जल का वाष्पीकरण______पर होता है? [RRB Group D 25/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) सभी तापमान
Solution:सभी तापमान। वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा तरल (पानी) में अणु स्वचालित रूप से गैसीय (जल वाष्प) बन जाते हैं। यह केवल कथनांक पर ही नहीं, बल्कि किसी भी तापमान पर हो सकता है। क्वथनांक से नीचे के तापमान पर भी, पानी के अणु तरल सतह से बाहर निकलने और गैसीय चरण में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त गतिज ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।

12. किसी वस्तु का तरल अवस्था से गैसीय अवस्था में परिवर्तन कहलाता है। [RRB Group D 27/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) वाष्पीकरण
Solution:वाष्पीकरण एक सतही घटना है। यदि सतह क्षेत्र बढ़ाया जाता है, तो वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। वाष्पीकरण की दर तापमान, वायु के वेग की उपस्थिति और आर्द्रता पर निर्भर करती है। संघनन वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से पदार्थ की भौतिक अवस्था गैशीय अवस्था से तरत अवस्था में परिवर्तित हो जाती है।

13. गैस विशिष्ट स्थिरांक का मान कितना होता है ? [RRB Group D 12/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) 8.31JK⁻¹ mol⁻¹
Solution:8.31JK⁻¹ mol⁻¹. आदर्श गैस नियम में, R आदर्श गैस सार्वभौमिक स्थिरांक है। यह स्थिरांक गैस के गुणों, अर्थात् दबाव, तापमान, आयतन और गैस की मात्रा के बीच संबंध को निर्धारित करता है। यह एक आदर्श गैस के लिए मान्य है, जिसका दबाव कम होता है।

14. गैस में आणविक गति के वितरण पर तापमान में वृद्धि के प्रभाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन नहीं है? [RRB Group D 11/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) सबसे संभावित गति के साथ अणुओं का अंश बढ़ता है।
Solution:सबसे संभावित गति के साथ अणुओं का अंश बढ़ता। साथ ही, उच्च तापमान पर गति वितरण वक्र चौड़ा हो जाता है। वक्र के चौड़ीकरण से पता चलता है कि उच्च गति से चलने वाले अणुओं की संख्या बढ़ जाती है। गति वितरण अणुओं के द्रव्यमान पर भी निर्भर करता है। एक ही तापमान पर, भारी द्रव्यमान वाले गैस अणुओं की गति हल्के गैस अणुओं की तुलना में धीमी होती है।

15. NTP पर गैस X के 10 ग्राम का आयतन 5.6 लीटर है। X का आणविक भार क्या है? [RRB ALP Tier-1 (17/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (b) 40
Solution:40 | दिया गया है: पदार्थ का द्रव्यमान 10g, तापमान = 298 K, दाब = 1 atm (समुद्र के स्तर पर वायुमंडलीय दबाव), आयतन = 5.6 लीटर ।

1-मोल गैस NTP पर 22.4 लीटर आयतन घेरती है।

अवोगाद्रो नियम के अनुसार