रासायनिक अभिक्रिया -(रसायन विज्ञान)

Total Questions: 50

21. उस उदासीनीकरण अभिक्रिया के अभिकारकों का अनुमान लगाएं, जिसके उत्पाद लीथियम सल्फेट और जल हैं। [RRC Group D 24/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) सल्फ्यूरिक एसिड और लिथियम हाइड्रॉक्साइड
Solution:सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄) और लिथियम हाइड्रॉक्साइड (LiOH) उदासीनीकरण अभिक्रिया एक आल क्षार अभिक्रिया है जिसमें एक अम्ल क्षार के साथ लवण और जल बनाने के लिए अभिक्रिया करता है। उदाहरण 2LiOH + H₂SO₄ Li₂SO₄ (लिथियम सल्फेट) + 2H₂O (पानी)। उदासीन विलयन का pH अभिकारकों की अम्ल मशक्ति और उनकी सांद्रता पर निर्भर करता है। अम्ल और क्षार मजबूत या कमजोर हैं. इस पर निर्भर करते हुए 4 प्रकार की उदासीन प्रतिक्रियाएं होती है प्रबल अम्ल और प्रबल क्षार प्रबल अग्ल और दुर्बल क्षार, दुर्बल अम्ल और प्रबल क्षार, दुर्बल अम्ल और दुर्बल क्षार।

22. निम्नलिखित में से कौन सी उदासीनीकरण अभिक्रियाएं हैं? [RRC Group D 24/08/2022 (Morning)]

(i) NaOH (aq) + HCl (aq)→ NaCl (aq) +H₂O (I)

(ii) HNO₃ (aq) + KOH (aq)→  KNO₃ (aq) +H₂O (I)

(iii) HCl (aq) + NaOH (aq) →NaCl(aq) +H₂O (I)

Correct Answer: (d) i, ii और iii
Solution:i, ii और iii | उदासीनीकरण अभिक्रिया एक रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अम्ल और क्षार आपस में अभिक्रिया करके लवण और जल को उत्पाद के रूप में बनाते हैं। यह H⁺ आपनों और OH आयनों का संयोजन है जो पानी बनाता है। उदाहरण - अम्ल  + क्षार → जल + नमक। रासायनिक नाम NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड), HCI (हाइड्रोक्लोरिक एसिड), HNO₃ (नाइट्रिक एसिड), NaCl (सोडियम क्लोराइड), KNO₃ (पोटेशियम नाइट्रेट)।

23. निम्न में से कौन सी अभिक्रिया संभव होगी ? [RRC Group D 24/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) CuS0₄ + Ca→ CaSO₄ + Cu
Solution:CuSO₄ (कॉपर सल्फेट) + Ca (कैल्शियम)→ CaSO₄ (कैल्शियम सल्फेट) + Cu (कॉपर)। कुछ रासायनिक अभिक्रियाओं के उदाहरण:- संयोजन अभिक्रिया (3 H₂ + N₂→2 NH₃), अपघटन अभिक्रिया (H₂CO₃ → H₂O + CO₂), दहन अभिक्रिया (C₂H₄ +3O2 →2CO₂ + 2H₂O), अम्ल क्षार उदासीनीकरण अभिक्रिया (HCI+ NaOH→ H₂O + NaCl), द्विविस्थापन अभिक्रिया (Na₂CO₃+ BaBr2 → 2NaBr + BaCO₃), रेडॉक्स अभिक्रिया (Zn + CuCl₂→ Cu + ZnCl₂) |

24. निम्नलिखित अभिक्रिया का उत्पाद क्या होगा? [RRC Group D 24/08/2022 (Afternoon)]

संदर्भ: [ethanol एथेनॉल, oxygen (from axidizing agent) - ऑक्सीजन (ऑक्सीकारक कर्मक से प्राप्त), alkaline श्रारीय, acidified-अम्लीकृत, heat- ऊष्मा)

Correct Answer: (b) CH₃ COOH
Solution:CH₃COOH | (एसीटिक अम्ल)। एक ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रिया (रेडॉक्स अभिक्रिया) एक रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें शामिल दो अभिकारकों के बीच इलेक्ट्रॉनों को स्थानांतरित किया जाता है। ऑक्सीकरण अभिक्रिया एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ऑक्सीजन प्राप्त होते है, या हाइड्रोजन की हानि होती है। अपचयन अभिक्रिया यह है जिसमें हाइड्रोजन प्राप्त होते है, या ऑक्सीजन खो जाते है। एथेनॉल में ऑक्सीजन परमाणु के जुड़ने से एथेनोइक अम्त बनता है। चूंकि हाइड्रोजन परमाणु को हटा दिया जाता है और ऑक्सीजन जोड़ा जाता है, इसलिए यह एक ऑक्सीकरण अभिक्रिया है।

25. उपरोक्त अभिक्रिया के घटित होने के लिए उपयुक्त स्थिति क्या है? [RRC Group D 24/08/2022 (Afternoon)]

2AgCl→ 2Ag (s) +Cl₂ (g)

Correct Answer: (b) सूर्य का प्रकाश
Solution:सूर्य का प्रकाश। प्रकाश अपघटन अभिक्रिया एक रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें एक यौगिक प्रकाश के संपर्क में आने पर सरल पदार्थों में टूट जाता है। सफेद रंग के सिल्वर क्लोराइड क्रिस्टल को जब सूर्य के प्रकाश में रखा जाता है तो वे भूरे रंग में बदल जाते हैं क्योंकि यह क्लोरीन गैस खो देते हैं। एक एकल यौगिक, अर्थात, AgCl प्रकाश के संपर्क में आने पर टूट रहा है और विभिन्न यौगिकों सिल्वर (Ag) और क्लोरीन (CI) का उत्पादन कर रहा है। अतः यह अभिक्रिया प्रकाश अपघटन अभिक्रिया है।

26. निम्न में से कौन सा 'वैद्युत अपघटन अभिक्रिया' का उदाहरण है? [RRC Group D 25/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 2H₂O→ 2H₂+O₂
Solution:2H₂O→ 2H₂+O₂ | विद्युत अपघटन अभिक्रिया विद्युत का उपयोग करके किसी अणु का अपघटन। उदाहरण, पानी का विद्युत अपघटन - 2H₂O→ 2H₂+O₂  और 2NaCl→ 2Na + Cl₂ अभिक्रिया जब किसी रासायनिक यौगिक या अणु पर ऊष्मा का प्रयोग किया जाता है तो यह दो या दो से अधिक (एक से अधिक) रासायनिक पदार्थों में टूट (विघटित) जाता है। उदाहरण - ZnCO₃→ ZnO + CO₂ और  2KClO₃→ 2KCl + 3O₂। प्रकाशीय अपघटन प्रकाश की उपस्थिति की आवश्यकता होती है। उदाहरण- 2AgBr→2Ag + Br₂ |

27. निम्न में से कौन संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है? [RRC Group D 25/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) N₂+3H₂ → 2NH₃
Solution:N₂+3H₂ → 2NH₃ | संयोजन अभिक्रिया - दो मिलकर नया यौगिक बनाते हैं। A + B→ AB अपघटन अभिक्रिया - एक जटिल अणु टूटकर सरल अणु बनता हैं AB → A+Bउदाहरण ZnCO₃ → ZnO + CO₂ & 2NaCl→ 2Na + Cl₂ विस्थापन अधिक्रिया यौगिक में एक तत्व दूसरे तत्व से विस्थापित हो जाता है। A +BC →AC + B, उदाहरण MgCl₂ +  Na→ 2NaCl+ Mg.

28. कक्षा X के छात्रों द्वारा चार अलग-अलग प्रयोग किए गए। [RRC Group D 25/08/2022 (Afternoon)]

I. नवीन ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कुछ भाग से भरा एक बीकर लिया और उसमे मेग्नीशियम की पट्टी का एक टुकड़ा डाल दिया।

II. आयुष ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कुछ भाषा से भरा एक बीकर लिया और उसमें प्लेटिनम के कुछ टुकड़े डाल दिए।

III. स्नेहा ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कुछ मात्रा से भरा एक बीकर लिया और उसमें कुछ कॉपर टर्निंग डाल दिए ।

IV. आकृति ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कछ मात्रा से भरा एक बीकर लिया और उसमें चांदी के तार का एक टुकड़ा डाल दिया। उनमें से कौन विस्थापन अभिक्रिया करने में सक्षम था

Correct Answer: (c) नवीन
Solution:नवीन । (CuSO₄ + Mg→MgSO₄ + Cu) - ऊष्माक्षेपी क्योंकि अभिक्रिया में ऊर्जा निकलती है। जब मैग्नीशियम पट्टी का एक टुकड़ा CuSO₄ के कुछ जलीय घोल में मिलाया जाता है- एक विस्थापन अभिक्रिया होती है, जहां विलयन में Cu का जगह Mg ले लेता है क्योंकि अधिक अभिक्रियाशील धातु एक यौगिक से कम अभिक्रियाशील धातु को विस्थापित करती है। लेकिन प्लेटिनम और चांदी तांबे की तुलना में कम अभिक्रियाशील हैं। इसलिए वे इसे विस्थापित नहीं कर सकते।

29. क्लोरीन गैस पोटैशियम आयोडाइड (KI) विलयन से अभिक्रिया करके पोटैशियम क्लोराइड और आयोडीन का निर्माण करती है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है? [RRC Group D 25/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) विस्थापन अभिक्रिया
Solution:विस्थापन अभिक्रिया - अभिक्रिया (A + BC→ AC + B) में एक तत्व दूसरे तत्व का जगह लेता है। उदाहरण 2KI + CI₂→2KCl+l₂ |

30. रासायनिक समीकरण में अभिक्रिया की स्थिति किस स्थान पर इंगित की जाती है? [RRC Group D 25/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) तीर के ऊपर या नीचे
Solution:अभिक्रिया की स्थिति जैसे तापमान, दबाव, उत्प्रेरक आदि समीकरण में तीर के निशान के ऊपर या नीचे दर्शाए गए हैं। रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार अपघटन अभिक्रियाएँ, एकल-प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ, द्वि-प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ।