वर्गिकी (Part – II)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन-से जीव अपरदहारी (डेट्राइटिवोर) है? [I.A.S. (Pre) 2021]

1. केंचुआ

2. जेलीफिश

3. सहस्रपादी (मिलीपीड)

4. समुद्री घोड़ा (सीहॉर्स)

5. काष्ठ यूका (वुडलाइस)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) केवल 1, 3 और 5
Solution:डेट्राइटिवोर्स (अपरदहारी) हेटरोट्रॉफ है, जो अपना पोषण अपरद, मृत या सड़े-गले पौधों व जानवरों को खाकर प्राप्त करते हैं। प्रश्नगत विकल्पों में केंचुआ, काष्ठ यूका (Woodlice) एवं सहस्रपादी (Millipedes) अपरदहारी (Detritivores) है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा जीव निस्यंदक भोजी (फिल्टर फीडर) है? [I.A.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) सीप (ऑयस्टर)
Solution:निस्यंदक मोजी (फिल्टर फीडर) ऐसे जीव है, जो जल में निलंबित पोषक पदार्थों को अपने शरीर की विशेष फिल्टरिंग संरचना से जल सहित प्रवाहित करते हुए प्राप्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि सीप निस्यंदक भोजी जीव का प्रमुख उदाहरण है।

23. निम्नलिखित में से किस ग्रुप के जंतु प्रायः रात्रिचर (Nocturnal) होते हैं? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) मच्छर, चमगादड़, उल्लू
Solution:रात्रिचर जंतु (Nocturnal animal) वे जंतु होते हैं, जो कि दिन में आराम करते हैं किंतु रात्रि में सक्रिय रहते हैं। इन जंतुओं में प्रायः श्रवण तथा घ्राणेन्द्रियां अत्यधिक विकसित होती हैं एवं दृष्टि क्षमता विशेष अनुकूलित होती है। मच्छर (Mosquito), चमगादड़ (Bat), उल्लू (Owl), किवी (Kiwi) इत्यादि जंतु रात्रिचर होते हैं।

24. निम्नलिखित में से किसका मस्तिष्क उसके शरीर के अनुपात में सबसे बड़ा होता है? [U.P. P.C.S. (Pre) Exam. 2017]

Correct Answer: (a) चींटी
Solution:दिए गए विकल्पों में से चींटी का मस्तिष्क उसके शरीर के अनुपात में सबसे बड़ा होता है।

25. जब चींटियां काटती हैं, तो वे अंतःक्षेपित करती हैं- [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) फॉर्मिक अम्ल
Solution:

चींटियों (Ants) के काटे जाने पर शरीर में फॉर्मिक अम्ल (Formic Acid) का अंतःक्षेपण होता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर में दर्द तथा चुनचुनाहट का आभास होता है। फार्मिक अम्ल एक कार्बनिक यौगिक (Organic Compound) है, जो कि कार्बोक्सिलिक श्रेणी का प्रथम सदस्य है, जिसका दैनिक उपयोग जीवाणुनाशी के रूप में, रबर के व्यवसाय तथा फलों के रसों को सुरक्षित रखने में किया जाता है।

26. निम्नलिखित में से किस एक जीव की कुछ प्रजातियां कवकों के कृषकों के रूप में जानी जाती हैं? [I.A.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) चींटी
Solution:

विकल्पों में से चीटियों को कवकों के कृषक के रूप में जाना जाता है। ध्यातव्य है कि चीटियो एवं कुछ कन्चको के मध्य अन्योन्याश्रिता का संबंध होता है। लीफ कटर प्रजाति की चीटियां इस संबंध का वपूर्ण उदाहरण है। चीटियों के अतिरिक्त कुछ दीमकों की प्रजातिया श्री कवकों के साथ ऐसी ही क्रियाएं प्रदर्शित करती हैं।

27. मच्छरों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

1. केवल नर रक्त चूसते हैं।

2. केवल मादा रक्त चूसती है।

3. मादा पौधों का रस चूसती हैं।

4. मादा की अपेक्षा नर के डैने बड़े होते हैं।

5. नर की अपेक्षा मादा के डैने बड़े होते हैं।

इनमें से-

Correct Answer: (d) केवल 2 और 5 सही है।
Solution:केवल मादा मच्छर ही गरम रुधिर वाले कशेरुकियों-पक्षियों एवं स्तनियों का रुधिर चूसती है और बाह्य परजीवी के रूप में होती है। नर मच्छर हधिर नहीं चूसते, ये अपना पोषण फल-फूलों के रस से करते हैं। कभी- कभी मादाएं भी फल-फूलों का रस चूसती हैं। मादा मच्छर सामान्यतः स्र मच्छर से बड़े होते हैं। अतः विकल्प (d) अभीष्ट उत्तर होगा।

28. निम्नलिखित में से कौन-से प्राणी अपनी आंत्र में जल का संग्रह कर लेते हैं? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) ऊंट
Solution:ऊंट (Camel) को रेगिस्तान का जहाज कहा गया है, क्योंकि इनका शरीर पूर्णतया मरुस्थल (Desert) के प्रति अनुकूलित (Adapted) होता है। इनके पैर गद्दीदार होते हैं, श्वसन की लय अति धीमी होती है आया ये एक बार में अत्यधिक जल को पीकर जल का संग्रह (Storage) अपनी आंत्र (Intestine) में कर लेते है, जिससे कई दिनों तक उन्हें स्न की आवश्यकता नहीं होती है।

29. निम्नलिखित में कौन-सा जानवर बिना पानी पिए सबसे लंबी अवधि तक रह सकता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) कंगारू चूहा
Solution:कंगारू चूहा (Kangaroo rat) बिना पानी पिए सबसे लंबी अवधि तक जीवित रह सकता है. जिसके कारण यह प्रायः ठोस मूत्र उत्सर्जित करता है। उसमें यह अनुकूलता उसके उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) की विशेष संरचना व कार्यप्रणाली के कारण होती है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा जानवर ठोस मूत्र उत्सर्जित करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) कंगारू चूहा
Solution:कंगारू चूहा (Kangaroo rat) बिना पानी पिए सबसे लंबी अवधि तक जीवित रह सकता है, जिसके कारण यह प्राय ठोस मूत्र उत्सर्जित करता है। उसमें यह अनुकूलता उसके उत्सर्जन तत्र (वृक्क) की विशेष संरचना व कार्यप्रणाली के कारण होती है।