वर्गिकी

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन अंडे देता है और सीधे बच्चे नहीं देता? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) एकिड्‌ना
Solution:

एकिड्‌ना एवं प्लेटिपस एकमात्र अंडे देने वाली स्तनपायी जीव है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा स्तनधारी अंडे देता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) एकिडना
Solution:एकिड्‌ना एवं प्लेटिपस एकमात्र अंडे देने वाली स्तनपायी जीव है।

23. उड़ने वाला स्तनपायी है: [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) चमगादड़
Solution:चमगादड़ आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। यह पक्षी वर्ग में नहीं आता है। ये पूर्ण रूप से निशाचर प्राणी है। यह एकमात्र ऐसा स्तनधारी है, जो उड़ सकता है। इसके अग्रबाहु पंख में परिवर्तित हो गए है, जो देखने में झिल्ली के समान लगते है। त्वचा की यह झिल्ली गर्दन से लेकर हाथ की अंगुलियों तथा शरीर के पार्श्व भाग से होती हुई पूछ तक चली जाती है एवं पंख का निर्माण करती है।

24. निम्नलिखित उड़ने वाले जीवों में से कौन-सा पक्षी वर्ग में नहीं आता? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (a) चमगादड़
Solution:चमगादड़ आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। यह पक्षी वर्ग में नहीं आता है। ये पूर्ण रूप से निशाचर प्राणी है। यह एकमात्र ऐसा स्तनधारी है, जो उड़ सकता है। इसके अग्रबाहु पंख में परिवर्तित हो गए है, जो देखने में झिल्ली के समान लगते है। त्वचा की यह झिल्ली गर्दन से लेकर हाथ की अंगुलियों तथा शरीर के पार्श्व भाग से होती हुई पूछ तक चली जाती है एवं पंख का निर्माण करती है।

25. निम्नलिखित जंतुओं पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2013]

1. समुद्री गाव  2. समुद्री घोड़ा  3. समुद्री सिंह

उपर्युक्त में से कौन-सा/से स्तनधारी है/हैं?

 

Correct Answer: (b) केवल 1 और 3
Solution:समुद्री गाय (Sea Cow) एक विशाल, शाकाहारी समुद्री स्तनधारी है। समुद्री घोड़ा (Sea Horse) एक प्रकार की कशेरुकी मछली है। समुद्री सिंह (Sea Lion) भी एक स्तनधारी है।

26. डॉल्फिन वर्गीकृत किए जाते हैं- [40 B.P.S.C. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) स्तनी में
Solution:डॉल्फिन (Dolphin) एक जलीय जंतु है, जिसे स्तनी वर्ग अर्थात मैमैलिया के गण सिटेसिया में रखा गया है। यह एक अत्यन्त ही बुद्धिमान जंतु है, जिसका शरीर धारा-रेखित होता है तथा इनके मादा में चूचुक उपस्थित होते हैं। गंगा नदी में पाई जाने वाली 'डॉल्फिन' को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है।

27. निम्नलिखित में से सील (Seal) किस जाति का है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) स्तनपायी
Solution:शील (Seal) या फोका (Phoca) एक स्तनपायी (Mammalia) खेतु है जो गण कार्गीचोरा (Carnivora) के अंतर्गत आता है। यह एक जलीय चुस्त एवं शक्तिशाली स्तनधारी जंतु है, जो कि मांसाहारी होता है। शिकार करने के लिए इनमें नुकीले कैनाइन दांत पाए जाते हैं तथा तैरने के लिए इनमें चप्पू या पिलपर्स (Flippers) उपस्थित होते हैं।

28. एम्फीबिया (Amphibia) बताता है- [38 B.P.S.C. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) जल एवं स्थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशुओं को
Solution:

एम्फीबिया (Amphibia) अर्थात उभयचर वर्ग के अंतर्गत ऐसे जंतु आते हैं. जिनका शरीर जलीय एवं स्थलीय दोनों प्रकार के जीवन के लिए उपयोजित होता है। ये जंतु असमतापी होते हैं, जिनके शरीर का तापमान वातावरण ताप के अनुसार घटता बढ़ता रहता है, जैसे-मेंढक, टोड इत्यादि।

29. निम्न में से कौन-सा जीव अपनी त्वचा से सांस लेता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) मेंढक
Solution:मेंढक उभयचर वर्ग का जंतु है, जो पानी तथा जमीन दोनों जगह रह सकता है। यह शीतरक्त का प्राणी है, जो वातावरण के अनुसार अपने शरीर का तापमान घटाते-बढ़ाते रहते हैं। मेंढक की त्वचा उच्च पारगम्य होती है, जिससे होकर ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड गुजर सकती है। इस अद्वितीय विशेषता के कारण मेंढक अपनी त्वचा से सांस ले सकता है। स्थल पर एक वयस्क मेंढक अपने फेफड़ों द्वारा श्वसन करता है।

30. मेंढक कोल्ड-ब्लड एनीमल है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) सही
Solution:मेंढक कोल्ड ब्लड एनीमल है। कोल्ड ब्लड वाले अन्य जंतु सर्प, मगरमच्छ, मछली, कीट, गिरगिट, छिपकली इत्यादि हैं।