वाक्य अशुद्धियाँ (Part-3)

Total Questions: 50

1. 'खिड़की खुलने से प्रकाश आएगा' इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) कारक सम्बन्धी
Note:

'खिड़की खुलने से प्रकाश आएगा।' इस वाक्य में 'से' के स्थान 1 पर 'पर' कारक चिह्न का प्रयोग उपयुक्त है। अतः इसमें कारक सम्बन्धी अशुद्धि है।

 

2. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य अशुद्ध है? [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (b) पत्र किसके नाम पर लिखा गया है।
Note:

प्रस्तुत विकल्प (b) का वाक्य अशुद्ध है। इसका शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा पत्र किसके नाम पर लिखा गया है? विकल्प (b) में प्रश्नवाचक चिह्न न लगा होने के कारण गलत है।

 

3. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुनें। स्कूल का सभी विद्यार्थी (1) इस मैदान में (2) प्रार्थना के लिए आते हैं (3) कोई त्रुटि नहीं है (4) [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (b) 1
Note:

उपर्युक्त वाक्य के प्रथम भाग में त्रुटि है, क्योंकि 'स्कूल का' शब्दावली के स्थान पर 'स्कूल के' शब्दावली का प्रयोग कारकीय दृष्टि से सही है।

 

4. "आप भोजन किया?" इस वाक्य का शुद्ध वाक्य क्या होगा ? [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2018 (02:PM)]

Correct Answer: (a) आपने भोजन किया?
Note:

"आप भोजन किया?" इस वाक्य का शुद्ध रूप होगा- 'आपने भोजन किया?' शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं।

 

5. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से सम्बन्धित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है, तो' कोई त्रुटि नहीं है' का चुनाव कीजिए। हर व्यक्ति का कुछ महत्वाकांक्षा पर इच्छा होती है, जैसे जब हम बच्चे थे, तो हम कई चीजों को देखकर रोमांचित हो उठते थे। [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (a) हर व्यक्ति का कुछ महत्वाकांक्षा पर इच्छा
Note:

हर व्यक्ति का कुछ महत्वाकांक्षा पर इच्छा, यह वाक्यांश त्रुटिपूर्ण है, इसका सही रूप इस प्रकार है हर व्यक्ति की कुछ महत्त्वाकांक्षा। इसके आगे आने वाले वाक्यांश सही हैं।

 

6. निम्नलिखित वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

रूस का समुद्र किनारे जमा हो रहे बर्फ के इन गोलों का रहस्य क्या है?

 

Correct Answer: (d) रूस का समुद्र किनारे
Note:

विकल्प (d) का भाग त्रुटिपूर्ण है। यहाँ 'रूस का समुद्र किनारे' के स्थान पर 'रूस में समुद्र किनारे' होना चाहिए।

 

7. शुद्ध वाक्य की पहचान कीजिए- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) हेम ने नरेश को पुस्तक दी
Note:

विकल्प (b) में प्रस्तुत वाक्य 'हेम ने नरेश को पुस्तक दी' शुद्ध है, शेष अशुद्ध हैं।

 

8. शुद्ध वाक्य की पहचान कीजिए- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (a) मन्त्री ड्राइवर से कार चलवाता है
Note:

विकल्प (a) में प्रस्तुत 'मन्त्री ड्राइवर से कार चलवाता है' शुद्ध वाक्य है, शेष अशुद्ध हैं।

 

9. विद्यालय में/जलपान को / उत्तम प्रबन्ध है। कोई त्रुटि नहीं । [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) जलपान को
Note:

विकल्प (b) में प्रस्तुत वाक्य-अंश 'जलपान को' त्रुटिपूर्ण है। अतः 'विद्यालय में जलपान का उत्तम प्रबन्ध है', शुद्ध वाक्य है।

 

10. निम्नलिखित में एक वाक्य शुद्ध नहीं है- [U.P. N.T., 2006]

Correct Answer: (d) शिष्य गुरु जी के पैर में गिर पड़े।
Note:

विकल्प (d) में प्रस्तुत वाक्य में 'गुरु जी के पैर में' के स्थान पर 'गुरु जी के चरणों पर' अथवा 'गुरु जी के पैरों पर' होना चाहिए। शेष विकल्प शुद्ध हैं।