विज्ञान और सभ्यता की विरासत

Total Questions: 21

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. ईसाई धर्म इस देश में ईसा की पहली सदी के आस- पास आया था।

2. बौद्ध धर्म इस देश से धीरे-धीरे गायब हो गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2
Solution:ईसाई धर्म इस देश में ईसा की पहली सदी के आस-पास ही आ गया था, किंतु प्राचीन काल में इसका विस्तार नहीं हो सका। बौद्ध धर्म धीरे-धीरे इस देश से गायब हो गया, हालांकि यह बढ़ते-बढ़ते पूरब में जापान तक और पश्चिमोत्तर में मध्य एशिया तक फैल चुका था। अतः दोनों कथन सत्य हैं।

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. भारत में वर्ण संबंधी नियमों को राज्य और धर्म दोनों का समर्थन प्राप्त था।

2. अपने निर्धारित कर्तव्यों से विरक्त होने पर उसे अपराधी पाया जाता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2
Solution:भारत में वर्ण संबंधी नियमों को राज्य और धर्म दोनों का समर्थन प्राप्त था, अगर कोई अपने निर्धारित कर्तव्यों से च्युत होता था और अपराधी पाया जाता था, तो उसे मौलिक दंड के साथ धार्मिक शुद्धि भी करानी पड़ती थी।

3. वर्णों और जातियों को आनुवंशिक किस/इसलिए किया गया था ?

1. वैश्य उत्पादन करते और कर चुकाते रहें।

2. शूद्र मजदूरी करते रहें।

3. ब्राह्मण पुरोहितों के पद पर बने रहें।

4. क्षत्रिय शासकों के पद बने रहें।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सत्य है?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:कानून और धर्म दोनों ने वर्णों और जातियों को कर्ममूलक से जन्ममूलक या आनुवांशिक बना दिया। उपर्युक्त दिए गए सभी कारणों के चलते ही वर्ण व्यवस्था को आनुवांशिक बनाया गया।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा दर्शन भौतिकवादी तो नहीं है परंतु भौतिवादी दर्शन के कुछ तत्व पाए जाते हैं?

Correct Answer: (c) सांख्य
Solution:भारत में उदित छह दार्शनिक पद्धतियों में से भौतिकवादी दर्शन के तत्व 'सांख्य' में पाते हैं जिसके संस्थापक कपिल थे।

5. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं सांख्य दर्शन की है?

1. सांख्य दर्शन में ईश्वर का अस्तित्व नहीं माना गया है।

2. सांख्य दर्शन के अनुसार संसार की सृष्टि प्रकृति ने की है।

3. सांख्य दर्शन के अनुसार संसार और मानव जीवन स्वयं प्रकृति चलाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:सांख्य दर्शन में ईश्वर का अस्तित्व नहीं माना गया है। सांख्य दर्शन के अनुसार संसार की सृष्टि ईश्वर ने नहीं, बल्कि प्रकृति ने की है तथा सांख्य दर्शन के अनुसार संसार और मानव जीवन स्वयं प्रकृति चलाती है। अतः सभी विशेषताएं सांख्य दर्शन की हैं।

6. भौतिकवादी दर्शन को ठोस बनाने का सबसे बड़ा श्रेय किसे दिया गाय है?

Correct Answer: (b) चार्वाक
Solution:भौतिकवादी दर्शन को ठोस बनाने का सबसे बड़ा श्रेय 'चार्वाक' को है, जो ईसा पूर्व छठी सदी के आस-पास हुए थे। उन्होंने जिस दर्शन की स्थापना की वह 'लोकायत' कहलाता है।

7. प्रत्ययवादी दर्शन संसार को किस रूप में बताता है?

Correct Answer: (c) (a) और (b)
Solution:प्रत्ययवादी दर्शन संसार को माया और भ्रम के रूप में बताता है। उपनिषदों में लोगों को उपदेश दिया गया है कि सांसारिक विषयों से दूर रहें और ज्ञान पाने की चेष्टा करें।

8. "उपनिषदों ने उन्हें इस जन्म में दिलासा दी है और मृत्यु के बाद भी देते रहेंगे" कथन किस दार्शनिक का है?

Correct Answer: (b) शोपेनहावर
Solution:प्रख्यात जर्मन दार्शनिक शोपेनहावर ने अपनी दार्शनिक विचारधारा में वेदों और उपनिषदों को भी स्थान दिया है। उनका कहना है कि "उपनिषदों ने उन्हें इस जन्म में दिलासा दी है और मृत्यु के बाद भी देते रहेंगे।"

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इस्पात बनाने की कला सर्वप्रथम भारत में विकसित हुई।

2. पूरे विश्व में सबसे अच्छी तलवारें भारत में बनती थीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:भारत इस्पात बनाने में परम कुशल था तथा इस्पात बनाने की कला सबसे पहले भारत में ही विकसित हुई। पूरे विश्व में सबसे अच्छी इस्पात की तलवार भारतीय बनाते थे, जिसकी मांग पूर्वी एशिया से लेकर पूर्वी यूरोप तक थी। अतः इस प्रकार दोनों कथन सही हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन-से कथन व्याकरण और भाषा विज्ञान के उद्भव के संदर्भ में सत्य हैं।

1. ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा वेदों की ऋचाओं को महत्व देना।

2. मंत्रों के उच्चारण की शुद्धता पर बल देना।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?

Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2
Solution:ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा वेदों की ऋचाओं को महत्व देना तथा मंत्रों के उच्चारण की शुद्धता पर बल देना ही व्याकरण और भाषा विज्ञान के उद्भव का कारण था।