विविध : खनिज (Part-II)

Total Questions: 32

11. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य एस्बेस्टस का सर्वाधिक उत्पादक है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:वर्ष 2013-14 के आंकड़ों के अनुसार, एस्बेस्टस का एकमात्र उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश था, इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2022 के अनुसार इसका सर्वाधिक संसाधन राजस्थान (1.4.2020 तक) में है। प्रश्न में उत्पादक राज्य के बारे में पूछा गया है। अतः किसी भी विकल्प का चयन संभव नहीं है। वर्ष 2021-22 एवं 2020-21 में किसी राज्य में एस्बेस्टस का उत्पादन नहीं हुआ।

12. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से चयन कीजिए : [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2010 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

सूची-Iसूची-II
A. खनिज तेल1. ओलि
B. जिप्सम2. कर्नाटक
C. सोना3. गुजरात
D. बॉक्साइट4. राजस्थान

 

ABCD
(a)3214
(b)2143
(c)4312
(d)3421

 

Correct Answer: (d)
Solution:इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 के अनुसार वर्ष 2020-21 (P) में प्रश्नगत खनिजों तथा उनके अग्रणी उत्पादक राज्यों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(खनिज)(राज्य)
खनिज तेल(तत्कालीन) गुजरात (वर्तमान में राजस्थान- (IMYB-2022)
जिप्समराजस्थान
सोनाकर्नाटक
बॉक्साइटओडिशा

13. छत्तीसगढ़ राज्य में निम्नलिखित में से कौन-से खनिज प्राकृतिक रूप से मिलते हैं? [I.A.S. (Pre) 2008]

1. बॉक्साइट

2. डोलोमाइट

3. लौह अयस्क

4. टिन

नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 1, 2, 3 और 4
Solution:छत्तीसगढ़ में विकल्प में दिए गए खनिज निम्न क्षेत्रों में पाए जाते हैं-

(1) बॉक्साइट-बलरामपुर, कोंडागांव कांकेर, जशपुर, कवर्धा, कोरबा एवं सरगुजा

(2) डोलोमाइट-बलौदाबाजार, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़

(3) लौह अयस्क दंतेवाड़ा, बैलाडिला, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद

(4) टिन-दंतेवाड़ा, सुकमा

अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।

14. निम्नांकित को सुमेलित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
(A) पलामू(i) तांबा
(B) हजारीबाग(ii) मैंगनीज
(C) खेतड़ी(iii) अभ्रक
(D) क्योंझर(iv) बॉक्साइट

 

ABCD
(a)(iv)(iii)(ii)(i)
(b)(ii)(iv)(i)(iii)
(c)(iii)(ii)(iv)(i)
(d)(iv)(iii)(i)(ii)

 

Correct Answer: (d)
Solution:पलामू (लातेहार के गठन के पूर्व) में बॉक्साइट का भंडार था। हजारीबाग में अभ्रक का भंडार है। राजस्थान में स्थित खेतड़ी तांबा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। ओडिशा में स्थित क्योंझर मैंगनीज की खदान के लिए प्रसिद्ध है।

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

सूची-I(खनिज)सूची-II(उद्योग जिनमें बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है)
A. चूना पत्थर1. सीमेंट
B. कॉपर (तांबा)2. बिजली का सामान
C. बॉक्साइट3. हवाई जहाज का निर्माण
D. मैंगनीज4. इस्पात

 

ABCD
(a)1234
(b)2314
(c)4321
(d)3412

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है:
खनिजउद्योग जिनमें बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है
चूना पत्थरसीमेंट
कॉपर (तांबा)बिजली का सामान
बॉक्साइटहवाई जहाज का निर्माण
मैंगनीजइस्पात

16. निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) बॉक्साइट - लोहरदगा
Solution:बॉक्साइट के भंडार झारखंड के लोहरदगा में पाए जाते हैं। जबकि कोडरमा अभ्रक, तलचर कोयला के एवं बैलाडिला लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है।

17. भारत के कुल नमक उत्पादन का सांभर झील में कितना उत्पादन होता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (e) 6.35 %
Solution:प्रश्न में दिए गए विकल्प वर्ष 1992 की तत्कालीन स्थितियों के लिए सही हो सकता है, किंतु वर्तमान में नमक उत्पादन का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। इंडियन मिनरल्स ईयरबुक 2022 के अनुसार देश का साल्ट (कॉमन) उत्पादन वर्ष 2021-22 में 266 लाख टन है, जिसमें राजस्थान का हिस्सा 16.90 लाख टन है। राजस्थान के हिस्से में से लगभग 214 हजार टन (वर्ष 2021-22 में) का उत्पादन सांभर झील का था। देश के साल्ट (कॉमन) उत्पादन में राजस्थान का प्रतिशत भाग 6.35% है। भारत के कुल नमक उत्पादन का सांभर झील के नमक उत्पादन का हिस्सा वर्ष 2021-22 में लगभग 0.80% था।

18. भारत के खनिज संसाधनों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2010]

(खनिज)(90% प्राकृतिक स्रोत कहां हैं)
1. तांबाझारखंड
2. निकेलओडिशा
3. टंगस्टनकेरल

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2022 के अनुसार, तांबे का 52.25% प्राकृतिक स्रोत (भंडार/संसाधन) राजस्थान में पाया जाता है। निकेल का 93% प्राकृतिक स्रोत (संसाधन) ओडिशा में पाया जाता है, टंगस्टन का 41% प्राकृतिक स्रोत कर्नाटक में पाया जाता है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

19. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.R.O./A.R.O. (Re Exam) (Pre) 2016]

सूची-I(खनन क्षेत्र)सूची-II(खनिज)
A. गुरु महिसानी1. जस्ता
B. तालचिर2. यूरेनियम
C. जादुगुडा3. लौह-अयस्क
D. जावर4. कोयला

 

ABCD
(a)1234
(b)2431
(c)3421
(d)3214

 

Correct Answer: (c)
Solution:
(खनन क्षेत्र)(खनिज)
गुरु महिसानीलौह-अयस्क
तालचिरकोयला
जादुगुडायूरेनियम
जावरजस्ता

20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

सूची-I(खनन क्षेत्र)सूची-II(खनिज)
A. गुरुमहिसानी1. सीसा
B. तलचर2. यूरेनियम
C. जादुगुडा3. लौह अयस्क
D. जावर4. कोयला

 

ABCD
(a)3421
(b)3214
(c)2431
(d)1234

 

Correct Answer: (a)
Solution:
(खनन क्षेत्र)(खनिज)
गुरुमहिसानीलौह अयस्क
तलचरकोयला
जादुगुडायूरेनियम
जावरसीसा