विविध परियोजनाएं (Part-I)

Total Questions: 35

11. हिमाचल प्रदेश बांध अब सतलज नदी पर बनाया जा रहा है, इस बांध को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) भाखड़ा बांध में आने वाली तलछट मिट्टी को रोकना
Solution:बड़े आकार के बांधों की प्रमुख समस्या है जलाशय में अवसादों का जमाव जिसके परिणामतः बांधों की आयु घटती है तथा बांध कमजोर हो जाते हैं। अतः हिमाचल प्रदेश बांध सतलज नदी पर निर्मित किया गया है, जिससे भाखड़ा बांध में आने वाली तलछट मिट्टी को रोका जा सके।

12. निम्नलिखित परियोजनाओं में कौन तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक का संयुक्त कार्य है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) तेलुगू-गंगा
Solution:तेलुगू-गंगा परियोजना महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक राज्य की संयुक्त परियोजना है। कृष्णा नदी से जलापूर्ति प्राप्त करने वाली इस परियोजना से तमिलनाडु के चेन्नई तमिलनाडु (पूर्व नाम- मद्रास) नगर को पेयजल प्रदान किया जाता है।

13. तेलुगू-गंगा परियोजना से किस शहर को पानी मिलेगा? [U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) मद्रास
Solution:तेलुगू-गंगा परियोजना महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक राज्य की संयुक्त परियोजना है। कृष्णा नदी से जलापूर्ति प्राप्त करने वाली इस परियोजना से तमिलनाडु के चेन्नई तमिलनाडु (पूर्व नाम- मद्रास) नगर को पेयजल प्रदान किया जाता है।

14. बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को 'आधुनिक भारत के मंदिर' किसने कहा था? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994, 1999]

Correct Answer: (b) जवाहरलाल नेहरू
Solution:पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को 'आधुनिक भारत के मंदिर' (Temples of Modern India) की संज्ञा दी थी।

15. काल्पोंग जलविद्युत परियोजना अवस्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में
Solution:काल्पोंग जलविद्युत परियोजना (Kalpong Hydroelectric Power Project) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में काल्पोंग नदी पर स्थित है। यह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की प्रथम जलविद्युत परियोजना है।

16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.R.O./A.R.O. Re. Exam (Pre) 2016]

1. रिहंद बांध सोन नदी की एक सहायक नदी पर है।

2. हीराकुड बांध महानदी पर है।

3. तुंगभद्रा परियोजना आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक का संयुक्त उपक्रम है।

4. मैथान बांध दामोदर नदी की एक सहायक नदी बराकर पर है।

Correct Answer: (d) 1, 2, 3 और 4 सही हैं।
Solution:रिहंद बांध सोन नदी की एक सहायक नदी रिहंद पर है। हीराकुड बांध महानदी पर है। तुंगभद्रा परियोजना, तुंगभद्रा नदी पर है। यह आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक राज्य का संयुक्त उपक्रम है। मैथान बांध दामोदर नदी की एक सहायक नदी बराकर पर है। मैथान बांध का निर्माण वर्ष 1957 में पूरा किया गया।

17. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Pre) 2003]

सूची-I (बहु-उद्देशीय परियोजनाएं)सूची-II (नदियां)
A. इडुक्की1. बेतवा
B. माताटीला2. गोदावरी
C. नागार्जुन सागर3. कृष्णा
D. पोचम्पाद4. पेरियार

Code:

ABCD
(a)4231
(b)2134
(c)4132
(d)1342
Correct Answer: (c) A-4, B-1, C-3, D-2
Solution:उपर्युक्त प्रश्न में दी गई बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- इडुक्की बांध परियोजना-केरल राज्य में पेरियार नदी पर माताटीला बांध परियोजना-बेतवा नदी पर उ.प्र. एवं म.प्र. की संयुक्त परियोजना नागार्जुन सागर बांध परियोजना-कृष्णा नदी पर आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना की सीमा पर पोचम्पाद या पोचम्पादु परियोजना-गोदावरी नदी पर तेलंगाना राज्य में अतः स्पष्ट है कि विकल्प (c) सही उत्तर है।

18. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. B.E.O. (Pre) 2019]

सूची-I(परियोजना)सूची-II(नदियां)
A. उकाई1. गोदावरी
B. जायकवाड़ी2. आम्बी
C. सड़कवासला3. मुथा
D. मयूराक्षी4. तापी

Code:

ABCD
(a)4123
(b)4132
(c)1342
(d)3421
Correct Answer: (d)
Solution:उपर्युक्त प्रश्न में, परियोजना (सूची-1) व नदियों (सूची-II) में असंगतता होने के कारण विवादास्पद रहा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी प्रारंभिक उत्तर कुंजी में कूट (३) को सही माना, जबकि यह त्रुटिपूर्ण है। मयूराक्षी परियोजना, मयूराक्षी नदी पर है।

इससे पश्चिम बंगाल एवं झारखंड दोनों राज्य लाभान्वित होते हैं। जबकि खडकवासला परियोजना महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुथा नदी पर है। जायकवाड़ी परियोजना महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर (पूर्व नाम-औरंगाबाद) में गोदावरी नदी पर स्थित है। अतः इसका सही मिलान इस प्रकार होगा-

(परियोजना)(नदी)
उकाईतापी
जायकवाड़ीगोदावरी
मयूराक्षीमयूराक्षी
खडकवासलामुथा

19. सही जोड़ियां बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
A. हीराकुड परियोजना1. पश्चिम बंगाल
B. हल्दिया रिफाइनरी2. ओडिशा
C. तारापुर परमाणु केंद्र3. कर्नाटक
D. कुद्रेमुख पहाड़ियां4. महाराष्ट्र

Code:

ABCD
(a)2134
(b)1243
(c)2143
(d)1234
Correct Answer: (c) A-2, B-1, C-4, D-3
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
हीराकुड परियोजनाओडिशा
हल्दिया रिफाइनरीप. बंगाल
तारापुर परमाणु केंद्रमहाराष्ट्र
कुद्रेमुख पहाड़ियांकर्नाटक

20. निम्नलिखित जलविद्युत परियोजनाओं में से कौन-सी परियोजना भारत ने भूटान के सहयोग से बनाई है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) चूका बांध
Solution:चूका (Chukha) बांध परियोजना भूटान में वांग चू अथवा रैदक नदी की धारा के ऊपरी भाग पर स्थित है। इस बांध की ऊंचाई 40 मीटर है। वर्ष 1974 में इसका निर्माण कार्य भारत सरकार की पूर्ण वित्तपोषित इकाई के रूप में प्रारंभ किया गया था।