विविध रोग एवं उपचार (Part – III)

Total Questions: 50

11. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

 

सूची - I  

सूची - II  

(A) विश्व तपेदिक दिवस

1. दिसंबर 1

(B) विश्व एड्स दिवस

2. जनवरी 31

C) कुष्ठ निवारण दिवस

3. सितंबर 16

(D) अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस

4. मार्च 24

 

A

B

C

D

(a)

4

1

2

3

(b)

3

4

1

2

(c)

2

3

4

1

(d)

1

2

3

4

कूट :

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है :

सूची - I  

सूची - II  

(A) विश्व तपेदिक दिवस

1. 24 मार्च

(B) विश्व एड्स दिवस

2. 1 दिसंबर

(C) कुष्ठ निवारण दिवस

3. 31 जनवरी (जनवरी का अंतिम रविवार)

(D) अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस

4. 16 सितम्बर

12. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [ U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

 

सूची - I (विश्व दिवस)  

सूची - II (तिथि)  

(a) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

08 मार्च

(b) विश्व जल दिवस

22 अप्रैल

(c) विश्व कुष्ठ निवारण दिवस

30 जून

(d) विश्व कैंसर दिवस

4 फरवरी

Correct Answer: (e) (b) & (c)
Solution:विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 2018 के इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) 'प्रकृति के लिए पानी' (Nature for Water) था। वर्ष 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय था-'भूजलः उदृश्य को दृश्यमान बनाना' (Groundwater: Making the Invisible Visible)। जबकि वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय 'वैल्यूइंग वाटर' (Valuing water) था। विश्व कुष्ठ निवारण दिवस प्रतिवर्ष जनवरी माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है।

13. कौन-सा दिन 'डायबिटीज दिवस' के रूप में जाना जाता है? [53ʳᵈ to55ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) 14 नवंबर
Solution:'विश्व मधुमेह दिवस' प्रति वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है।

14. निम्नांकित युग्मों को सुमेलित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

A. विश्व अल्पसंख्यक दिवस  -  1. दिसंबर 1

B. विश्व एड्स दिवस  -  2. नवंबर 18

C. विश्व पशु दिवस  -  3. अक्टूबर 16

D. विश्व खाद्य दिवस  -  4. अक्टूबर 4

 

A

B

C

D

(a)

2

1

4

3

(b)

3

2

1

4

(c)

4

3

2

1

(d)

2

3

4

1

Correct Answer: (e) (*)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

A. विश्व अल्पसंख्यक दिवस  -  18 दिसंबर

B. विश्व एड्स दिवस  -  1 दिसंबर

C. विश्व पशु दिवस  -  4 अक्टूबर

D. विश्व खाद्य दिवस  -  16 अक्टूबर

नोटः- विश्व अल्पसंख्यक दिवस नामक कोई दिवस नहीं होता है, जबकि विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस होता है, जो 18 नवंबर को नहीं, बल्कि 18 दिसंबर को मनाया जाता है।

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा अपने उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए : [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

 

सूची - Iसूची - II
A. पक्षी जो कभी अपना घोंसला नहीं बनाता1. छिपकली
B. जीव जो अपनी पूँछ त्याग देता है2. चिम्पैंजी
C. सबसे विशाल जीव3. कोयल
D. सर्वाधिक बुद्धिमान जानवर4. नीली व्हेल

 

ABCD
(a)1234
(b)3142
(c)4321
(d)1324
Correct Answer: (b)
Solution:कोयल अपना घोंसला कभी नहीं बनाती, छिपकली छूने मात्र पर ही अपनी पूंछ को त्याग सकती है तथा उसमें कटी पूंछ की पुनः उत्पत्ति हो जाती है, क्योंकि पूंछ की कशेरुकाओं में अनुप्रस्थ विभाजन होता है। सर्वाधिक बुद्धिमान जानवर चिम्पैंजी माना जाता है तथा सबसे विशाल जीव नीली व्हेल है।

16. भारत के निम्न प्राणियों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2003]

1. मगरमच्छ

2. हाथी

इनमें से कौन-सी संकटापन्न जाति/जातियां है/हैं?

Correct Answer: (c) दोनों 1 व 2
Solution:आईयूसीएन (International Union for Conservation of Nature) द्वारा भारत में पाए जाने वाले मगरमच्छों की प्रजातियों को संकटापन्न जातियों की सूची में शामिल किया गया तथा हाथी भी संकटापन्न जातियों की सूची में है।

17. भारत की विशाल वन्य बिल्लियों में किसके बारे में कहा जाता है कि वह हाल ही में विलुप्त हो गई है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) चीता
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में चीता ही वह अकेला पशु है, जो भारत में विलुप्त घोषित किया गया है।

18. जब शरीर में निर्जलीकरण होता है, तो पदार्थ जो सामान्य रूप से शरीर से लुप्त हो जाता है, वह है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009 U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) सोडियम क्लोराइड
Solution:शरीर से अत्यधिक मात्रा में तरल पदार्थ समाप्त हो जाना, निर्जलीकरण कहलाता है। निर्जलीकरण की स्थिति में इलेक्ट्रोलाइट्स, मुख्यतः सोडियम क्लोराइड (साधारण नमक) शरीर से लुप्त हो जाता है।

19. निर्जलित व्यक्ति को नहीं पीना चाहिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) समुद्री जल
Solution:वस्तुतः समुद्री जल के अतिरिक्त कोई भी तरल पदार्थ निर्जलित व्यक्ति में जल की कमी को दूर करने के लिए उपयुक्त होता है। चाय या कॉफी में उपस्थित कैफीन मूत्रवर्धक होता है और इसके सेवन से शरीर से जल की हानि होती है, लेकिन यह हानि चाय या कॉफी के द्वारा ग्रहण किए गए जल की तुलना में काफी कम होती है। एल्कोहल भी मूत्रवर्धक है, लेकिन मानव शरीर में तरल संतुलन की स्थिति पर इसके सेवन का प्रभाव बहुत कम होता है। यहां तक कि लाइट बियर (Light Beer) जैसे एल्कोहॉलिक पेय, जिनमें एल्कोहल की मात्रा 4 प्रतिशत से कम होती है, निर्जलीकरण के निवारण हेतु प्रयुक्त किए जा सकते हैं। लेकिन समुद्री जल के साथ ऐसा नहीं है। समुद्री जल के सेवन से मानव शरीर की कोशिकाओं के निर्जलित होने का खतरा रहता है, क्योंकि शरीर में अधिक सांद्रता वाले नमकीन समुद्री जल को तनु (Dilute) करने के लिए शरीर की कोशिकाओं से जल परासरण क्रिया द्वारा स्थानांतरित हो जाएगा। उ.प्र. लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) अर्थात एल्कोहल दिया था, जो कि गलत है।

20. मानव रक्त में एल्कोहल की कितनी प्रतिशत मात्रा मृत्यु का कारण होती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:मानव रक्त में एल्कोहल की सांद्रता को संक्षिप्त में BAC (Blood Alcohol Concentration) कहते हैं, जिसे प्रतिशत में मापा जाता है। 10 प्रतिशत मात्रा का अर्थ होता है कि मानव शरीर में रक्त के प्रति 1000 मिली. भाग में मिली एल्कोहल उपस्थित है। मानव शरीर में BAC की 45 प्रतिशत या इससे अधिक की मात्रा मृत्यु का कारण होती है। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) दिया गया था।