विविध (250-300 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिये गये हैं। निर्णय कीजिए कि कौन से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक /पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' Level-1 परीक्षा, 08.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न :

Z की कितनी पुत्रियाँ हैं?

कथन :

1. X और Y, U की पुत्रियाँ हैं।

2. V, X का भाई और Z का पुत्र है।

Correct Answer: (4) 1 और 2 दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं।
Solution:अतः Z की दो पुत्रियाँ X तथा Y है। कथन 1 और कथन 2 दोनों एक साथ पर्याप्त हैं।

2. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। यह तय कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक/पर्याप्त है/हैं। [RRB Group 'D' Level-1 परीक्षा, 08.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः

X, Y से किस दिशा की ओर हैं?

कथनः

1. X, W के ठीक पूर्व की ओर है।

2. W ठीक Y के दक्षिण की ओर है।

Correct Answer: (3) 1 और 2 दोनों एक साथ पर्याप्त हैं
Solution:कथन 1 व 2 दोनों के मिश्रण से उपरोक्त स्थिति प्राप्त होती है जिससे पता चलता है कि x,y के दक्षिण पूर्व में होगा। यद्यपि इसमें जब तक दूरियाँ ज्ञात न हों तब तक कोण की माप ज्ञात नहीं की जा सकती। दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में कथन 1 और कथन 2 दोनों मिलकर उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

3. दिए गए कथन और उसके आधार पर होने वाली कार्यवाहियों को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर तय करें कि कौन सी कार्यवाही कथन का अनुसरण करती है? [RRB Group 'D' Level-1 परीक्षा, 08.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः

IMD रिपोर्ट के अनुसार "बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।"

कार्यवाहीः

1. समय पर चेतावनी देने के लिए IMD की प्रशंसा की जानी चाहिए।

2. सरकार को मीडिया द्वारा यह चेतावनी दे देनी चाहिए कि मछुवारे इस दैरान मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न जायें।

Correct Answer: (3) केवल 2 अनुसरण करता है
Solution:दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल कार्यवाही 2 अनुसरण करती है।

4. निम्नलिखित प्रश्न और उसके बाद के कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा कथन पर्याप्त है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 09.10.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न :

E, F, G, H और I एक पंक्ति में खड़े हैं। कथनों में दी गई जानकारी के आधार पर यदि हम सबसे छोटे से सबसे बड़े क्रम में व्यवस्था करते हैं, तो पता लगाएं कि दूसरे स्थान पर कौन खड़ा है।

कथन :

1. G सबसे लंबा है।

2. E, F से लंबा है।

3. H सबसे छोटा है।

4. F, I से लंबा है।

Correct Answer: (3) कथन 1, 2, 3 और 4 एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:अतः प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन 1, 2, 3 और 4 चारों मिलकर एक साथ पर्याप्त व आवश्यक है।

5. नीचे एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। उस कथन का चयन करें, जो प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक/पर्याप्त हों [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 09.10.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न :

X, Y से लंबा है तथा Z, W से कद में छोटा हैं, किसका कद सबसे कम है?

कथन :

1. Z, X से कद में छोटा है।

2. W, Y से कद में छोटा है।

Correct Answer: (1) केवल 2 पर्याप्त है जबकि केवल 1 पर्याप्त नहीं है।
Solution:प्रश्न में X, Y, W और 2 के बीच संबंध का अभाव है अब कथन 1. पर्याप्त नहीं है। किंतु कथन 2 से Wव Y के बीच संबंध प्राप्त होता है। तब सही क्रम है: X>Y>W>Z

6. दिए गए कथन/कथनों और उसके बाद की कार्यवाही को सावधानी से पढ़ें और चुनें कि कथन से निम्नलिखित में से कौन सी कार्यवाही कार्यान्वयन के लिए तर्कसंगत रूप से अनुसरण करती हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 09.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन :

अफ्रीकी सरकार ने इबोला को महामारी रोग के रूप में घोषित करने का फैसला किया था। यदि लोग परिवार या पड़ोस में होने वाली इबोला के बारे में प्राधिकरण को रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो लोग दंडित करने के लिए उत्तरदायी होते हैं।

कार्यवाही कार्यान्वयन :

1. इबोला को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्रभावशाली रूप से कानून बनाने के लिए योजना बनाई।

2. दंड के बारे में संदेश फैलाने के लिए मास मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को कार्यवाही के बारे में पता हो।

Correct Answer: (4) दोनों 1 और 2 अनुसरण करते हैं।
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में दोनों कार्यवाही तर्क संगत रूप से अनुसरण करती हैं।
इबोला वायरस एक विषाणु है। इस बीमारी में शरीर में नसों से खून बाहर आना शुरू हो जाता है जिससे अंदरूनी रक्तस्राव आरंभहो जाता है और रोगी की मृत्यु हो जाती है। इस रोग की पहचान सर्वप्रथम सन् 1976 में इबोला नदी के पास स्थित एक गाँव में की गयी थी, इसी कारण इसका नाम इबोला पड़ गया। इबोला, कांगो की सहायक नदी है।

7. एक कथन का और उसके बाद कार्यवाही के दो निर्देश दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कार्यवाही का/के कौन सा/से निर्देश मजबूत है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 09.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन :

एन.ए.ए.सी समिति ने सरकार द्वारा अच्छी बुनियादी सुविधाएँ और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी देने के बावजूद गुणवत्ता वाली शिक्षा को लागू करने में विफलता के लिए सरकारी कॉलेज की आलोचना की थी।

कार्यवाही के निर्देश :

1. विफलता पर अपना पक्ष रखने के लिए कॉलेज को एक अवसर दिया जाना चाहिए

2. कॉलेज को शिक्षा के उद्देश्य को लागू करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कहा जाना चाहिए।

Correct Answer: (1) 1 और 2 दोनों सशक्त हैं।
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में कार्यवाही 1 और 2 दोनों के निर्देश सशक्त है।

8. नीचे दिए गए कथन एवं की गई कार्यवाई को ध्यान से पढ़ें तथा उस कार्यवाई का चयन करें, जो कथन के अनुसार तार्किक हो। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 10.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन :

सेवानिवृत्त प्रोफेसर, जिन्होंने उसी कॉलेज में काम किया है, को कॉलेज में सुधार हेतु सलाहकार समिति में शामिल किया जाना चाहिए।

कार्रवाई :

1. प्रबंधन को अपने कर्मचारियों से सुझाव लेना चाहिए।

2. प्रबंधन को, कॉलेज के विकास हेतु अनुभवी व्यक्तियों को शामिल करना चाहिए।

Correct Answer: (1) केवल 2, कथन अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में केवल कार्यवाई 2 कथन का अनुसरण करती है। कॉलेज में सुधार हेतु सलाहकार समिति में अनुभवी व्यक्तियों, जो कि उसी कॉलेज में कार्य किए हैं, को शामिल किया जाना चाहिए।

9. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा/से कथन आवश्यक पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 11.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न :

2 अलग-अलग भार के 10 बार हैं। उनका कुल भार क्या है?

कथन :

1. 10 बार के पांचवें हिस्से का आधा भार 2 किग्रा. है।

2. शेष बार मे से, बार के भार का एक चौथाई 0.5 किग्रा. है।

Correct Answer: (1) कथन 1 और 2 एकसाथ पर्याप्त हैं
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में कथन 1 और कथन 2 दोनों मिलकर उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

10. निम्नलिखित प्रश्न को पढ़े और निर्णय लें कि प्रश्न का उतर देने के लिए कौन-सा/से कथन पर्याप्त हैं/है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न :

J, K, N और O एक पंक्ति में खड़े हैं। यदि हम उन्हे सबसे ऊँचें से लेकर सबसे छोटे के क्रम में खड़ा करते हैं तो पहले स्थान पर कौन खड़ा होगा?

कथन :

1. J. K से ऊँचा है।

2. N. इनमें सबसे छोटा है।

3. K, O से ऊँचा है।

Correct Answer: (3) कथन 1, 2 और 3 सभी एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में कथन 1, 2, और 3 संयुक्त रूप से पर्याप्त हैं।