विविध (51-100 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे दी गई जानकारी को पढ़ें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें: [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 18.04.2016 तृतीय पाली]

एक प्रकाशन फर्म डेक्कन हेराल्ड, टाइम्स ऑफ इंडिया और डेक्कन क्रॉनिकल नामक अखबारों का प्रकाशन करती है। इन अखबारों में विज्ञापन डालने हेतु विज्ञापनदाताओं को समझाने के लिए, फर्म संभावित विज्ञापनदाताओं को निम्नलिखित ब्यौरा प्रदान

करती है: पूरी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले नमूने के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि-

  • डेक्कन हेराल्ड अखबार 26% लोगों द्वारा पढ़ा जाता है।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार 25% लोगों द्वारा पढ़ा जाता है।
  • डेक्कन क्रॉनिकल अखबार 14% लोगों द्वारा पढ़ा जाता है।
  • डेक्कन हेराल्ड अखबार और टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार 11% लोगों द्वारा पढ़ा जाता है।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार और डेक्कन क्रॉनिकल अखबार 10% लोगों द्वारा पढ़ा जाता है।
  • डेक्कन क्रॉनिकल अखबार और डेक्कन हेराल्ड अखबार 9% लोगों द्वारा पढ़ा जाता है।
  • केवल डेक्कन क्रॉनिकल अखबार 0% लोगों द्वारा पढ़ा जाता है।

कितने प्रतिशत पाठक डेक्कन हेराल्ड और टाइम्स ऑफ़ इंडिया तो पढ़ते हैं लेकिन डेक्कन क्रॉनिकल नहीं पढ़ते?

(A) 10

(B) 5

(C) 0

(D) 6

Correct Answer: (4) D
Solution:

उपरोक्त वेन आरेख के अनुसार दोनों पढ़ने वाले की संख्या = 11 - 5 = 6%

32. निम्नलिखित अंश को पढ़ें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 प्रथम पाली]

बाघ भारतीय जंगलों का शीर्षस्थ परभक्षी है। यह आहार श्रृंखला के शीर्ष पर है। जंगल इन परभक्षियों के अस्तित्व के लिए महत्त्वपूर्ण है। वनों के संरक्षण के द्वारा हमें उनके जंगली निवास-स्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बाघ के इलाकों को भी शिकारियों से संरक्षित किया जाना चाहिए। वन विभाग को अवैध शिकार रोकने के लिए निवारक उपाय स्थापित करना चाहिए। जंगल में उनकी संख्या बनाए रखने में इनमें मदद मिलेगी।

निम्न में से कौन-सा कथन ऊपर दिए गए कथन के परिप्रेक्ष्य में उपयुक्त नहीं है।

(A) बाघों के जीवित रहने के लिए वनों के संरक्षण की आवश्यकता है।

(B) अवैध शिकार बाघ संरक्षण के लिए एक खतरा है।

(C) जंगली बाघ कम संख्या में हैं।

(D) बाघ आहार श्रृंखला के शीर्ष पर है।

Correct Answer: (3) C
Solution:उपरोक्त कथन के परिप्रेक्ष्य में जंगली बाघ कम संख्या में है उपयुक्त नहीं है।

33. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 प्रथम पाली]

100 प्रकृतिवादियों के एक समूह में, से 15 केवल तितलियाँ देखना चाहते हैं, 30 केवल पक्षी देखना चाहते हैं, 10 मधुमक्खी और तितलियाँ दोनों देखना चाहते हैं, 20 पक्षी और मधुमक्खियाँ दोनों देखना चाहते हैं, 5 मधुमक्खी और चमगादड़ दोनों देखना चाहते हैं तथा बाकी बचे केवल चमगादड़ देखना चाहते हैं।

केवल चमगादड़ देखना चाहने वाले प्रकृतिवादियों की संख्या है :

 

(A) 15

(B) 20

(C) 30

(D) कोई भी नहीं

Correct Answer: (2) B
Solution:

केवल चमगादड़ देखने वालों की संख्या

= 100 - (15 + 30 + 20 + 10 + 5) = 100 - 80 = 20

34. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 प्रथम पाली]

100 प्रकृतिवादियों के एक समूह में, से 15 केवल तितलियाँ देखना चाहते हैं, 30 केवल पक्षी देखना चाहते हैं, 10 मधुमक्खी और तितलियाँ दोनों देखना चाहते हैं, 20 पक्षी और मधुमक्खियाँ दोनों देखना चाहते हैं, 5 मधुमक्खी और चमगादड़ दोनों देखना चाहते हैं तथा बाकी बचे केवल चमगादड़ देखना चाहते हैं।

केवल चमगादड़ देखना चाहने वाले प्रकृतिवादियों का, केवल तितलियाँ देखना चाहने वालों से अनुपात है।

 

(A) 3/4

(B) 2/3

(C) 4/3

(D) 3/2

Correct Answer: (3) C
Solution:

अभीष्ट अनुपात = 20 : 15
= 4 : 3

35. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 प्रथम पाली]

100 प्रकृतिवादियों के एक समूह में, से 15 केवल तितलियाँ देखना चाहते हैं, 30 केवल पक्षी देखना चाहते हैं, 10 मधुमक्खी और तितलियाँ दोनों देखना चाहते हैं, 20 पक्षी और मधुमक्खियाँ दोनों देखना चाहते हैं, 5 मधुमक्खी और चमगादड़ दोनों देखना चाहते हैं तथा बाकी बचे केवल चमगादड़ देखना चाहते हैं।

कितने प्रकृतिवादी चार प्रजातियों में से कम से कम दो को देखना चाहते हैं?

(A) 15

(B) 25

(C) 30

(D) 35

Correct Answer: (4) D
Solution:

कम से कम दो देखने वाले
प्रकृतिवादियों की संख्या = 10 + 20 +
5 = 35

36. दिए गए आँकड़ों को ध्यान से पढ़ें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 द्वितीय पाली]

एक परीक्षा में तीन वर्ग A, B और C थे। इन तीनों वर्गों में से, 33 विद्यार्थी वर्ग A में उत्तीर्ण हुए, 34 विद्यार्थी वर्ग B में उत्तीर्ण हुए और 32 विद्यार्थी वर्ग C में उत्तीर्ण हुए। 10 विद्यार्थी वर्ग A और वर्ग B में उत्तीर्ण हुए, 9 विद्यार्थी वर्ग B और वर्ग C में उत्तीर्ण हुए, 8 विद्यार्थी वर्ग A और वर्ग C में उत्तीर्ण हुए। केवल किसी एक वर्ग में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या समान थी और यह संख्या प्रत्येक वर्ग के लिए 21 थी।

कितने विद्यार्थी सभी वर्गों में उत्तीर्ण हुए?

 

(A) 3

(B) 6

(C) 5

(D) 7

Correct Answer: (3) B
Solution:उपरोक्त आरेख के अनुसार तीनों वर्गों में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या = 6

37. दिए गए आँकड़ों को ध्यान से पढ़ें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 द्वितीय पाली]

एक परीक्षा में तीन वर्ग A, B और C थे। इन तीनों वर्गों में से, 33 विद्यार्थी वर्ग A में उत्तीर्ण हुए, 34 विद्यार्थी वर्ग B में उत्तीर्ण हुए और 32 विद्यार्थी वर्ग C में उत्तीर्ण हुए। 10 विद्यार्थी वर्ग A और वर्ग B में उत्तीर्ण हुए, 9 विद्यार्थी वर्ग B और वर्ग C में उत्तीर्ण हुए, 8 विद्यार्थी वर्ग A और वर्ग C में उत्तीर्ण हुए। केवल किसी एक वर्ग में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या समान थी और यह संख्या प्रत्येक वर्ग के लिए 21 थी।

कितने विद्यार्थी तीन वर्गों में से केवल एक में ही उत्तीर्ण हुए?

 

(A) 21

(B) 42

(C) 63

(D) 52

Correct Answer: (4) C
Solution:उपरोक्त आरेख के अनुसार तीन वर्गों में केवल एक ही में उत्तीर्ण होने वाले
छात्रों की संख्या = 21 + 21 + 21 = 63

38. दिए गए आँकड़ों को ध्यान से पढ़ें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 द्वितीय पाली]

एक परीक्षा में तीन वर्ग A, B और C थे। इन तीनों वर्गों में से, 33 विद्यार्थी वर्ग A में उत्तीर्ण हुए, 34 विद्यार्थी वर्ग B में उत्तीर्ण हुए और 32 विद्यार्थी वर्ग C में उत्तीर्ण हुए। 10 विद्यार्थी वर्ग A और वर्ग B में उत्तीर्ण हुए, 9 विद्यार्थी वर्ग B और वर्ग C में उत्तीर्ण हुए, 8 विद्यार्थी वर्ग A और वर्ग C में उत्तीर्ण हुए। केवल किसी एक वर्ग में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या समान थी और यह संख्या प्रत्येक वर्ग के लिए 21 थी।

एक या एक से अधिक वर्गों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का, केवल वर्ग A में उत्तीर्ण विद्यार्थियों से अनुपात है?

 

(A) 78/21

(B) 3

(C) 73/21

(D) 75/21

Correct Answer: (1) A
Solution:उपरोक्त आरेख के अनुसार अभीष्ट
अनुपात = 78 : 21

39. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 26.04.2016 प्रथम पाली]

4 बॉक्स जिनमें से प्रत्येक में गेंदों को इस प्रकार रखा गया है कि बॉक्स 1 में 25 नीली, 15 काली और 20 लाल गेंदें हैं; बॉक्स 4 में 35 पीली, 10 लाल और 40 काली गेंदें हैं। बॉक्स 2 में केवल 50 नीली गेंदें हैं और बॉक्स 3 में 25 हरी, 15 सफेद, 10 पीली और 5 नीली गेंदें हैं।

यदि बॉक्स 4 के 10 पीले और 10 काली गेदों को बॉक्स 3 सफेद और 2 नीले गेदों से बदल दें और बॉक्स 4 के 5 काले गेंदों को बॉक्स 2 में डाल दें तो अधिकतम गेदों वाला बॉक्स होगा :

 

(A) बॉक्स 1

(B) बॉक्स 2

(C) बॉक्स 3

(D) बॉक्स 4

Correct Answer: (1) C
Solution:

प्रश्नानुसार गेंदों का स्थान परिवर्तन के बाद विभिन्न बॉक्स में उनकी संख्या:- बॉक्स - I 25 नीली, 15 काली, 20 लाल

= कुल गेंद = 60

बॉक्स - II 50 नीली गेंद + 5 काली = कुल गेंद 55

बॉक्स - III 25 हरी, 13 सफेद, 20 पीली, 3 नीली + 10 काली

= कुल गेंद 71

बॉक्स - IV 25 पीली, 10 लाल, 25 नीली = कुल गेंद 60

अतः स्पष्ट है कि सर्वाधिक गेंद बॉक्स (3) में होगी।

40. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 26.04.2016 प्रथम पाली]

4 बॉक्स जिनमें से प्रत्येक में गेंदों को इस प्रकार रखा गया है कि बॉक्स 1 में 25 नीली, 15 काली और 20 लाल गेंदें हैं; बॉक्स 4 में 35 पीली, 10 लाल और 40 काली गेंदें हैं। बॉक्स 2 में केवल 50 नीली गेंदें हैं और बॉक्स 3 में 25 हरी, 15 सफेद, 10 पीली और 5 नीली गेंदें हैं।

बॉक्स 3 के गेंदों की संख्या तथा बॉक्स 1 के गेंदों की संख्या का अनुपात है।

 

(A) 12 : 11

(B) 5 : 6

(C) 11 : 12

(D) 6 : 5

Correct Answer: (3) C
Solution:अभीष्ट अनुपात = 55 : 60
= 11 : 12