विश्व के प्रमुख सागर

Total Questions: 21

1. अधोलिखित सागरों में से किसमें तट रेखा नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) सारगैसो सागर
Solution:सारगैसो सागर (Sargasso Sea) उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक जलीय क्षेत्र है। यह सागर पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम में गल्फस्ट्रीम, उत्तर में उत्तरी अटलांटिक धारा / प्रवाह, उत्तर-पूर्व में एजोर्स धारा, पूर्व में कनारी धारा, दक्षिण-पश्चिम में एंटीलीज धारा तथा दक्षिण में उत्तरी अटलांटिक विषुवतीय धारा से घिरा हुआ है। इस क्षेत्र में सारगैसम नाम की वनस्पति बहुतायत में पाई जाती है, जिस कारण इसका नाम सारगैसो सागर पड़ा। अतः उपर्युक्त व्याख्या से स्पष्ट है। कि सारगैसो सागर में तट रेखा नहीं है।

2. इटली, सिसली, सरडिनिया एवं कोर्सिका से घिरे सागर का नाम है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) टेरहेनियन सागर
Solution:इटली, सिसली, सरडिनिया एवं कोर्सिका से टेरहेनियन सागर घिरा है। यह सागर भूमध्य सागर का ही एक भाग है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा देश-युग्म अरल सागर के किनारे है? - [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) कजाख्स्तान- उज्बेकिस्तान
Solution:अरल सागर मध्य एशिया स्थित एक प्रमुख झील है। इसके किनारे कजाख्स्तान एवं उज्बेकिस्तान को स्पर्श करते हैं।

4. निम्नलिखित में से किस अफ्रीकी देश की सीमा भूमध्य सागर से नहीं मिलती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) चाड
Solution:चाड की सीमा भूमध्य सागर से नहीं मिलती है। चाड एक स्थलरुद्ध देश है।

5. दक्षिण-पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्य सागर तक फैला नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) जॉर्डन
Solution:मध्य-पूर्व एशिया के जॉर्डन देश का विस्तार भूमध्य सागर तक नहीं है। जॉर्डन के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में सऊदी अरब, उत्तर-पूर्व में इराक, उत्तर में सीरिया और पश्चिम में (फिलिस्तीन वेस्ट बैंक इसराइल का कब्जा) और इस्राइल स्थित हैं, फिलिस्तीन को व्यापक मान्यता न मिलने के कारण जॉर्डन की सीमा वेस्ट बैंक को स्पर्श करता है। जबकि सीरिया, लेबनान और इस्राइल की भौगोलिक सीमा भूमध्य सागर से मिलती है।

6. निम्नलिखित सागरों में से कौन-सा 'गाजा स्ट्रिप' के पास स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) भूमध्य सागर
Solution:गाजा स्ट्रिप के पूर्व में भूमध्य सागर, पश्चिम एवं उत्तर में इस्राइल दक्षिण में मिस्र स्थित है। यह फिलिस्तीन के अंतर्गत है, परंतु वास्तविक रूप से यहां हमास (HAMAS) का शासन है। गाजा स्ट्रिप इस्राइल एवं हमास के बीच विवाद का विषय रहा है। अभी नवीनतम इस्राइल एवं हमास के बीच युद्ध अक्टूबर, 2023 में हुआ।

7. अजरबाइजान की राजधानी बाकू, निम्नलिखित में से किस एक सागर के किनारे स्थित है? [U.P. B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) कैस्पियन सागर
Solution:अजरबैजान (अजरबाइजान) की राजधानी बाकू कैस्पियन सागर के तट पर बसा इसका सबसे बड़ा शहर है। यह अजरबाइजान के पूरब में स्थित है। अजरबाइजान एशिया महाद्वीप का एक मुस्लिम बाहुल्य (धर्मनिरपेक्ष) देश है, जबकि कैस्पियन सागर खारे पानी की सबसे बड़ी झील है।

8. टर्की के उत्तर में है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) काला सागर
Solution:टर्की (Turkey) या तुर्किए (Turkiye) एक यूरेशियाई (यूरोप एवं एशिया दोनों महाद्वीपों में विस्तृत) देश है। इसकी सीमा 4 सागरों से लगी हुई है, जो इस प्रकार हैं-

उत्तर में काला सागर
पश्चिम में-एजिएन
उत्तर-पश्चिम में मारमारा सागर
दक्षिण में-भूमध्य सागर
अतः स्पष्ट है कि टर्की के उत्तर में काला सागर स्थित है।

9. टर्की किनके मध्य स्थित है? [I.A.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) काला सागर और भूमध्य सागर
Solution:टर्की (अब तुर्किए) के उत्तर में काला सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर तथा पश्चिम में एजियन सागर तथा उत्तर-पश्चिम में मारमारा सागर स्थित है। काला सागर व भूमध्य सागर टर्की की क्रमशः उत्तर व दक्षिण राजनीतिक सीमा का निर्धारण भी करते हैं। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर है।

10. निम्नलिखित सागरों का पश्चिम से पूर्व सही क्रम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) भूमध्य सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, अरल सागर
Solution:विकल्प में दिए गए सागरों का पश्चिम से पूर्व सही क्रम निम्न है- भूमध्य सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, अरल सागर