वैदिक काल

Total Questions: 23

11. पारंपरिक हिंदू धर्म के भारतीय साहित्य में कितने वेद हैं ? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) चार
Solution:भारतीय साहित्य में चार वेद ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद हैं। इनमें ऋग्वेद सबसे पुराना है।

12. राज्याभिषेक समारोह का विवरण निम्नलिखित में से किसमें किया गया है ? [स्टेनोग्राफर, 14 सितंबर, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) ऐतरेय ब्राह्मण
Solution:ऐतरेय ब्राह्मण ऋग्वेद का ब्राह्मण ग्रंथ है। ऐतरेय ब्राह्मण में राज्याभिषेक समारोह का विवरण प्राप्त होता है।

13. वैदिक काल के महत्वपूर्ण देवताओं के सही समूह का चयन करें । [कांस्टेबल GD 14 फरवरी, 2019 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) अग्नि, इंद्र, सोम
Solution:विकल्प में महत्वपूर्ण वैदिक देवताओं का सही समूह अग्नि, इंद्र, सोम है। इंद्र को विश्व का स्वामी और पुरंदर अर्थात किलों को नष्ट करने वाला कहा गया है। ऋग्वेद में सर्वाधिक सूक्त (250) इंद्र को समर्पित हैं। ऋग्वेद में अग्नि को 200 सूक्त समर्पित हैं और वह इस काल के दूसरे महत्वपूर्ण देवता हैं। ऋग्वेद के नौवें मंडल के सभी 114 मंत्र 'सोम' को समर्पित हैं।

14. प्राचीन काल में 'कम्मकार (Kammakaras)' शब्द का संबंध _____ से था । [MTS (F-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) भूमिहीन खेतिहर मजदूरों
Solution:प्राचीन काल में कम्मकार (Kammakaras) शब्द का संबंध भूमिहीन खेतिहर मजदूरों से था। ये खेती से संबंधित विभिन्न कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार थे, जैसे खेतों की जुताई, बीज बोना, निराई करना, कटाई और कृषि में आवश्यक अन्य शारीरिक श्रम।

15. प्राचीन भारत में निम्नलिखित में से किस यन में घोड़े को स्वतंत्र रूप से घूमने के लिए छोड़ दिया जाता था और राजा के सिपाहियों द्वारा उसकी रक्षा की जाती थी ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) अश्वमेध यज्ञ
Solution:वैदिक काल में याज्ञिक कर्मकाण्ड की शुरुआत होती है, जिसमें अश्वमेध यज्ञ साम्राज्य विस्तार से संबंधित था। यह यज्ञ राजा के चक्रवर्ती विजय से संबंधित था, जिसमें यज्ञ के घोड़े को स्वतंत्र रूप से घूमने के लिए छोड़ दिया जाता था और राजा के सिपाहियों द्वारा उस घोड़े की रक्षा की जाती थी।

16. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी सप्त-सिंधु का भाग नहीं है, जो कि वह क्षेत्र है जहां प्रारंभिक वैदिक आर्य रहते थे ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) भागीरथी
Solution:ऋग्वेद के नदी सूक्त में 19 नदियों का उल्लेख मिलता है, जिनमें से अस्किनी (चेनाब), परुष्णी (रावी), वितस्ता (झेलम), विपासा (व्यास) नदियां सप्त-सिधु का भाग थीं। भागीरथी नदी सप्त-सिंधु का भाग नहीं थी।

17. भरत वंश के नाम पर इंडिया का नाम 'भारत' रखा गया। निम्नलिखित में से किस वेद में इस वंश का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है ? [Phase-XI 27 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ऋग्वेद
Solution:ऋग्वेद में 'भरत' नामक एक शक्तिशाली जनजाति का उल्लेख मिलता है, जिसका प्रमुख सुदास था। ऋग्वेद के सातवें मंडल में 'दशराज्ञ युद्ध' का उल्लेख मिलता है, जो भरतों के राजा 'सुदास' और दस राजाओं के संघ के मध्य हुआ था। कुछ विद्वानों का यह मानना है कि इस भरत जन के नाम पर वर्तमान भारत देश का नाम 'भारत' पड़ा।

18. ऋग्वेद संहिता में _____ पुस्तकें शामिल हैं। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23, 22 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 10
Solution:ऋग्वेद संहिता में कुल 10 मंडल हैं, जिनमें 2 से लेकर 7 मंडल तक को वंश मंडल या प्राचीन मंडल कहा जाता है।

19. निम्नलिखित में से कौन ऋग्वेद में वर्णित 3 सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक नहीं हैं ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) प्रजापति
Solution:ऋग्वेद में उल्लिखित प्रमुख देवताओं में शामिल थे-इंद्र (250 सूक्त समर्पित), अग्नि (200 सूक्त समर्पित) और सोम (इनको ऋग्वेद का नौवां मंडल समर्पित), जबकि प्रजापति उत्तर वैदिक कालीन प्रमुख देवता थे।

20. प्रारंभिक वैदिक समाज में परिवार के मुखिया को किस नाम से जाना जाता था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कुलप
Solution:प्रारंभिक वैदिक समाज में परिवार के मुखिया को कुलप नाम चरागाह प्रमुख होता था। वहीं से जाना जाता था। व्रजपति ग्रामणी गांव का प्रमुख होता था। पुरोहित धार्मिक कार्य करता था।