शब्दार्थ एवं समश्रुति/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द तथा शब्दार्थ

Total Questions: 50

11. 'अभय-उभय' के समरूपी भिन्नार्थक हैं - [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (a) निडर - दोनों
Solution:अभय-उभय के समरूपी भिन्नार्थक शब्द हैं 'निडर-दोनों'। शेष शब्द इस सन्दर्भ में त्रुटिपूर्ण हैं। जो शब्द सुनने में एक जैसे लगते हैं पर उनके अर्थ अलग-अलग होते हैं, उन्हें समरूपी भिन्नार्थक (श्रुतिसम भिन्नार्थक) शब्द कहते हैं; जैसे- आदि-आदी = आरम्भ-अभ्यस्त, अब्ज-अब्द कमल बादल।

12. किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

शब्द-युग्म

शब्द - युग्मअर्थ - भेद
(a) इतर - इत्रभिन्न - इत्यादि
(b) और - ओरदूसरा - तथा
(c) अपरा - अपारदूसरी - जिसे पार न किया जा सके
(d) उर - उरुहृदय - नदी
Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नान्तर्गत् विकल्प (c) में प्रस्तुत शब्द-युग्म 'अपरा-अपार' का सही अर्थ-भेद है-

'दूसरी जिसे पार न किया जा सके। अतः विकल्प (c) सर्वशुद्ध अर्थभेद को प्रस्तुत करता है। शेष विकल्प दोषयुक्त हैं। प्रश्नान्तर्गत् प्रयुक्त शब्द युग्मों को श्रुतिसम भिन्नार्थक/समध्वनि मिन्नार्थक /समश्रुत शब्द इत्यादि नामों से जाना जाता है।

13. 'अशोच अशौच शब्द-युग्म का सही विकल्प चुनिए? [UPP, 23 अगस्त 2024-I]

Correct Answer: (b) बिना सोच के अशुद्धि
Solution:अशोच-अशौच समश्रुतिभिन्नार्थक शब्द हैं। इस शब्द-युग्म के लिए सही विकल्पित शब्द हैं- बिना सोच के अशुद्धि

14. समश्रुत शब्द 'अलि-अली' शब्द युग्म का सही अर्थ क्या है? [PET (Exam) 2022]

Correct Answer: (d) भौंरा-सखी
Solution:अलि का अर्थ भौंरा तथा अली का अर्थ सखी होता है। दमन का अर्थ आत्मनियन्त्रण या बलपूर्वक शान्त करना है। दामन का अर्थ अंगरखे का नीचे लटकता हुआ भाग या पहाड़ के नीचे की जमीन है।

15. किस विकल्प में शब्द युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

शब्द - युग्मअर्थ - भेद
(a) अनिल - अनलहवा - आग
(b) आवरण - आभरणढंकना - आभूषण
(c) अपेक्षा - उपेक्षाइच्छा - लापरवाही
(d) अवलम्ब - अविलम्बसहारा - विलम्ब
Correct Answer: (d)
Solution:विकल्प (d) में दिया गया शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है।

अवलम्ब-अविलम्ब शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद होगा- 'सहारा -तत्काल/तुरन्त । इसी तरह अन्य शब्द-युग्म तथा उनके सही अर्थ हैं-

(1) अंश अंस हिस्सा कन्धा

(2) अलि अली भौरा सखी

(3) कृति कृती रचना निपुण

(4) तरणी तरुणी नौका- युवती

16. किसी विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है? [PET (Exam) 2022]

शब्द - युग्मअर्थ - भेद
(a) अनिल - अनलहवा - आग
(b) अवलम्ब - अविलम्बअधर - विलोकित
(c) अंश - अंसहिस्सा - कन्धा
(d) अपेक्षा - उपेक्षाआशा - निरादर
Correct Answer: (b)
Solution:अवलम्ब का अर्थ सहारा तथा अविलम्ब का अर्थ तुरन्त है। अनिल का अर्थ हवा तथा अनल का अर्थ आग है। अंश का अर्थ हिस्सा तथा अंस का कन्धा है। अपेक्षा का अर्थ आशा तथा उपेक्षा का अर्थ निरादर है।

17. अरण्य-चन्द्रिका का अर्थ है- [UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) निष्प्रयोजन पदार्थ
Solution:अरण्य चन्द्रिका का अर्थ है ऐसी चन्द्रिका (या शोभा) जिसे देखने या समझने वाला कोई न हो। अरण्य चन्द्रिका मुहावरे का अर्थ होता है-निष्प्रयोजन पदार्थ।

18. अटाटूट का मतलब है- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (b) बहुत अधिक
Solution:'अटाटूट' छत्तीसगढ़ी बोली का शब्द है, जिसका अर्थ 'बहुत अधिक' होता है।

19. 'अचल' शब्द का समभिन्नार्थक क्या है? [UPP, 25 Aug, 2024 II-Shift]

Correct Answer: (d) पर्वत और स्थिर
Solution:'अचल' अनेकार्थी शब्द है, जिसके समभिन्नार्थक शब्द पर्वत, स्थिर, शिव, ब्रह्मा, आत्मा आदि होते हैं। 'अचल' विशेषण शब्द भी है, जिसका अर्थ है- जो न चले / जो न हिले / जो स्थिर हो।

20. अन्धेर नगरी का अर्थ है- [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (द्वित्तीय पाली)]

Correct Answer: (b) अन्याय की जगह
Solution:अन्धेर नगरी का अर्थ है-अन्याय की जगह।