संविधान सभा एवं संविधान निर्माण प्रक्रिया (भाग-2) (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 20

1. भारत का संविधान किस तिथि को अपनाया गया? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) 26 नवंबर, 1949
Solution:भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) में उल्लेख किया गया है कि 26 नवंबर, 1949 को भारत के लोगों ने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। संविधान को अपनाने, उसके पूर्ण होने, पारित होने तथा इसको अंतिम रूप देने की तारीख भी 26 नवंबर, 1949 को ही माना जाता है। इसी दिन नागरिकता, अंतःकालीन संसद, अस्थायी और संक्रमणकालीन उपबंध लागू हो गए। तथापि संविधान के शेष उपबंध 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी हुए। अतः संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने तथा पूर्ण रूप से क्रियान्वित होने की तिथि के रूप में 26 जनवरी, 1950 को ग्रहण करते हैं।

2. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था? [U.P.P.C.S. (Pre.) 1990]

Correct Answer: (a) 26 जनवरी, 1950
Solution:भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) में उल्लेख किया गया है कि 26 नवंबर, 1949 को भारत के लोगों ने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। संविधान को अपनाने, उसके पूर्ण होने, पारित होने तथा इसको अंतिम रूप देने की तारीख भी 26 नवंबर, 1949 को ही माना जाता है। इसी दिन नागरिकता, अंतःकालीन संसद, अस्थायी और संक्रमणकालीन उपबंध लागू हो गए। तथापि संविधान के शेष उपबंध 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी हुए। अतः संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने तथा पूर्ण रूप से क्रियान्वित होने की तिथि के रूप में 26 जनवरी, 1950 को ग्रहण करते हैं।

3. भारत का संविधान को लागू हुआ। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) 26 जनवरी, 1950
Solution:भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) में उल्लेख किया गया है कि 26 नवंबर, 1949 को भारत के लोगों ने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। संविधान को अपनाने, उसके पूर्ण होने, पारित होने तथा इसको अंतिम रूप देने की तारीख भी 26 नवंबर, 1949 को ही माना जाता है। इसी दिन नागरिकता, अंतःकालीन संसद, अस्थायी और संक्रमणकालीन उपबंध लागू हो गए। तथापि संविधान के शेष उपबंध 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी हुए। अतः संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने तथा पूर्ण रूप से क्रियान्वित होने की तिथि के रूप में 26 जनवरी, 1950 को ग्रहण करते हैं।

4. संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि- [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था।
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन (दिसंबर, 1929) में 'पूर्ण स्वराज्य' की घोषणा की गई तथा 26 जनवरी, 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया गया और आजादी के पूर्व तक 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा परंतु भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हो गया और तब से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। जबकि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात 26 जनवरी की तिथि को अविस्मरणीय बनाने हेतु भारतीय संविधान को पूर्णतः 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया और तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

5. भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है- [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) 26 नवंबर
Solution:भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 नवंबर, 1949 को बनकर तैयार और संविधान सभा द्वारा अंगीकृत हुआ और इसके कुछ प्रावधान इसी दिन लागू किए गए थे, जिसके फलस्वरूप इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को पूर्णरूप से लागू किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6. संविधान दिवस के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

कथन I: नागरिकों के बीच सांविधानिक मूल्यों को संवर्धित करने के लिए संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।

कथन II : 26 नवंबर, 1949 को, भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूपण समिति बनाई।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (c) कथन I सही है, किंतु कथन II गलत है की सही व्याख्या नहीं है
Solution:भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को बनकर तैयार हो गया और संविधान सभा द्वारा इसे उसी दिन अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया। अतः नागरिकों के मध्य सांविधानिक मूल्यों को संवर्धित करने के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस प्रकार कथन I सही है।

संविधान सभा ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए 29 अगस्त, 1947 को डॉ. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक 7-सदस्यीय प्रारूप समिति गठित की थी। अतः कथन II गलत है।

7. भारतीय संविधान को अपनाया गया था- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) सांविधानिक सभा द्वारा
Solution:संविधान सभा के ग्यारहवें अधिवेशन में 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान, संविधान सभा द्वारा अपनाया (अंगीकृत) और अधिनियमित किया गया।

8. भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को किसके द्वारा 'अधिनियमित' किया गया था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (a) संविधान सभा द्वारा
Solution:संविधान सभा के ग्यारहवें अधिवेशन में 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान, संविधान सभा द्वारा अपनाया (अंगीकृत) और अधिनियमित किया गया।

9. भारत का संविधान अंगीकृत एवं अधिनियमित हुआ था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013 U.P. P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) नवंबर 26, 1949 को
Solution:संविधान सभा के ग्यारहवें अधिवेशन में 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान, संविधान सभा द्वारा अपनाया (अंगीकृत) और अधिनियमित किया गया।

10. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए, सबसे पहले से लेकर आखिरी गतिविधि तक [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

(I) प्रारूप समिति की नियुक्ति

(II) भारतीय संविधान को अंगीकृत और अधिनियमित किया

(III) भारतीय संविधान के प्रवृत्त होने की तिथि

(IV) संविधान सभा की प्रथम बैठक

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (a) (IV), (I), (II), (III)
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है-

(IV) संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर, 1946

(1) प्रारूप समिति की नियुक्ति 29 अगस्त, 1947

(II) भारतीय संविधान को अंगीकृत और अधिनियमित किया 26 नवंबर, 1949

(III) भारतीय संविधान के प्रवृत्त होने की तिथि 26 जनवरी, 1950 अतः सही कालानुक्रम विकल्प (a) में प्राप्त हो रहा है।