संसद- II. राज्य सभा

Total Questions: 60

1. राज्य सभा की निश्चित सदस्य संख्या क्या है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) 250
Solution:राज्य सभा की निश्चित अधिकतम सदस्य संख्या 250 है, जिसमें राज्यों/ संघीय क्षेत्रों से 238 से अनधिक सदस्य और राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा के क्षेत्र से मनोनीत 12 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में राज्य सभा में कुल 245 सदस्य हैं, जिसमें 225 सदस्य राज्य विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा एवं 8 संघीय क्षेत्रों (3-दिल्ली, 1-पुडुचेरी, 4- जम्मू एवं कश्मीर) की विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय मत पद्धति से अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं, जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

2. राज्य सभा में प्रतिनिधित्व में शामिल हैं- [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:राज्य सभा की निश्चित अधिकतम सदस्य संख्या 250 है, जिसमें राज्यों/ संघीय क्षेत्रों से 238 से अनधिक सदस्य और राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा के क्षेत्र से मनोनीत 12 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में राज्य सभा में कुल 245 सदस्य हैं, जिसमें 225 सदस्य राज्य विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा एवं 8 संघीय क्षेत्रों (3-दिल्ली, 1-पुडुचेरी, 4- जम्मू एवं कश्मीर) की विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय मत पद्धति से अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं, जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

3. राज्य सभा में होते हैं- [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) 250 सदस्य, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
Solution:संविधान के अनुच्छेद 80(1) के उपखंड (क) एवं (ख) के अनुसार, राज्यों के और संघ राज्य क्षेत्रों के 238 से अनधिक प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रपति द्वारा नाम निर्देशित किए जाने वाले 12 सदस्यों से मिलकर राज्य सभा बनेगी।

4. राज्य सभा में राज्यों को प्रतिनिधित्व निम्नांकित में से किस आधार पर दिया जाता है? [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) उनकी जनसंख्या के अनुपात में स्थान
Solution:राज्य सभा में राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों को प्रतिनिधित्व उनकी जनसंख्या के अनुपात में दिया गया है। इस प्रकार किस राज्य से राज्य सभा में कितनी सीटें होंगी, इसका निर्धारण संविधान की चौथी अनुसूची में कर दिया गया है।

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2012]

1. संघ राज्य क्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व नहीं होता। अधिकार क्षेत्र में है।

2. निर्वाचन झगड़ों का निर्णय करना मुख्य निर्वाचन आयुक्त के

3. भारत के संविधान के अनुसार, संसद में केवल लोक सभा और राज्य सभा होती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (d) कोई भी नहीं
Solution:संघ राज्यक्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व होता है (दिल्ली के लिए 3, पुडुचेरी के लिए 1 तथा जम्मू एवं कश्मीर के लिए 4 राज्य सभा सीट है)। निर्वाचन संबंधी झगड़ों का निर्णय करना न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है। संविधान के अनु. 79 के अनुसार, संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, लोक सभा और राज्य सभा हैं।

6. राज्य सभा के सदस्य चुने जाते हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) राज्यों की विधान सभाओं द्वारा
Solution:अनुच्छेद 80 (4) के अनुसार, राज्य सभा के सदस्य राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के आधार पर एकल संक्रमणीय मत द्वारा चुने जाते हैं।

7. निम्नलिखित में से राज्य सभा के विषय में कौन सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

1. यह भंग नहीं की जा सकती है।

2. इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

3. प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है।

4. इसके सदस्य 25 वर्ष से कम आयु के नहीं होंगे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें-

Correct Answer: (c) 1 और 3
Solution:राज्य सभा एक स्थायी सदन है, इसे भंग नहीं किया जा सकता है। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष तक का होता है, प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है। इसके सदस्यों की आयु कम-से-कम 30 वर्ष होनी चाहिए।

8. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

अभिकथन (A) : राज्य सभा का विघटन नहीं होता।

कारण (R) : उसके (यथासंभव) एक-तिहाई सदस्य हर दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:राज्य सभा एक स्थायी सदन है, इसे भंग नहीं किया जा सकता है। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष तक का होता है, प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है। इसके सदस्यों की आयु कम-से-कम 30 वर्ष होनी चाहिए।

9. राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) 6 वर्ष
Solution:अनुच्छेद 83(1) के अनुसार, राज्य सभा का विघटन नहीं होगा अर्थात यह एक स्थायी सदन है। राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है। इसके यथासंभव निकटतम एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दो वर्ष की समाप्ति पर सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

10. राज्य सभा के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन-सा कथन सही है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं।