समय, तिथि, दिन एवं वर्ष (SCHEDULED TIME/DATE/DAY/YEAR) (TYPE – II) (1 to 37)

(TYPE – IV) = (36 to 37)

Total Questions: 37

11. एक सही घड़ी में दो बजकर 30 मिनट होने पर मिनट सूई और घंटा सुई के बीच का कोण___________का होता है। [आरआरबी मुम्बई ट्रैफिक अप्रेंटिस/कॉमर्शियल अप्रेंटिस परीक्षा 19.11.2006]

Correct Answer: (1) 120°
Solution:12 और 3 बजे के बीच 90° का कोण होता है।

12 और 10 बजे के बीच = 90/3 = 30°

2 बजकर 30 मिनट होने पर = 90° + 30° = 120°

12. घड़ी की दो सूइयाँ एक दिन में कितनी बार 90° पर होती हैं ? [आरआरबी इलाहाबाद (जू. अकाउंट्स असिस्टेंट) परीक्षा 05.12.2010]

Correct Answer: (4) 44
Solution:घड़ी की सुईयाँ घंटे में दो बार 90° पर आती हैं। 12 घंटे में ऐसा 22 बार होगा; क्योंकि 3 बजे एवं 9 बजे की स्थिति एक समान होती है। अत: 24 घंटे में 44 बार ऐसी स्थिति आएगी।

13. एक घड़ी दोपहर 1:30 बजे का समय दर्शा रही है। यदि मिनट की सूई दक्षिण की ओर हो, तो बताएँ कि घंटे की सूई किस दिशा में होगी? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013]

Correct Answer: (4) उत्तर - पूर्व
Solution:

14. मेरी घड़ी के अनुसार मैं अपने कार्यालय समय पर पहुँचता हूँ जो कि प्रातः 9 बजे शुरू होता है। तथापि मैं वास्तविक रूप से 20 मिनट पहले पहुँचा तो मेरी घड़ी चल रही है- [RRC राँची रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 01.12.2013]

Correct Answer: (1) 20 मिनट आगे
Solution:चूँकि कार्यालय 9 बजे शुरू होता है और मैं 20 मिनट पहले पहुँचा अर्थात् मैं कार्यालय 8:40 पर पहुँचा। इसलिए मेरी घड़ी वास्तविक समय से 20 मिनट आगे चल रहीं है।

15. घड़ी में पौने तीन बजे हैं। यदि मिनट की सुई उत्तर-पूर्व दिशा में है तो घंटे की सुई__________दिशा की ओर होगी। [आरआरबी सिकंदराबाद सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 24.06.2001]

Correct Answer: (3) दक्षिण-पश्चिम
Solution:प्रारंभ में पौन तीन बजे मिनट की सुई दक्षिण पश्चिम दिशा में और घंटे की सुई उत्तर-पूर्व दिशा में है। लेकिन मिनट की सुई उत्तर-पूर्व में होने पर घंटे की सुई दक्षिण-पश्चिम दिशा में होगी।

16. 24 घंटे में कितनी बार घंटे एवं मिनट की सुईयाँ एक-दूसरे के ऊपर होंगी? [रेलवे NTPC (CBT) प्रारंभिक परीक्षा Shift-III]

(A) 20

(B) 21

(C) 22

(D) 24

Correct Answer: (1) C
Solution:12 घंटे में घंटे की सूई एवं मिनट की सुई 11 बार एक-दूसरे से मिलती हैं। अतः, 24 घंटे में 22 बार होगा।

17. 2.12 pm. पर घंटे की सुई और मिनट की सुई के बीच का कोण कितना होता है? [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 25.09.2018 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) 6°
Solution:2 : 12 P.M. पर घंटे की सुई द्वारा बना कोण = 21 × 12/60 ×30°

=11/5 × 30°= 66°

12 मिनट में मिनट की सुई द्वारा बना कोण = 12 × 6 = 72°

2:12 PM पर घंटे तथा मिनट की सुई के बीच का कोण = 72° - 66° = 6°

18. तीन घंटियाँ क्रमशः 15, 20 एवं 30 मिनट के अंतराल पर बजती हैं। यदि घटियाँ 11 बजे पूर्वाह्न एक साथ बजती हैं तो पुनः अगली बार कब वे एक साथ बजेंगी? [RRB NTPC CBT Stage-1 परीक्षा, 28.03.2016 (प्रथम पाली)]

(A) 11 :30 AM

(B) 12 :00 PM

(C) 12 :30 PM

(D) 1 :00 PM

Correct Answer: (3) B
Solution:अभीष्ट समय 15, 20 एवं 30 मिनट का ल.स. = 60 मिनट यानी 12 बजे दोपहर

19. घड़ी में मिनट की सुई एक घंटे में_________मिनट आगे बढ़ती है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 11.10.2018 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 55
Solution:घड़ी में मिनट की सुई 1 घंटे में 60 - 5 = 55 मिनट आगे बढ़ती है।

20. 2 : 37 p.m. पर घड़ी की घंटे वाली तथा मिनट वाली सुई के बीच बने दोनों कोणों में से छोटे कोण का मान कितना होगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) 143.5°
Solution:

मिनट की सुई द्वारा 1 मिनट में बनाया गया कोण = 6°

अतः 27 मिनट में बनाया गया कोण = 27 x 6 = 162°

1 मिनट में घंटे की सुई द्वारा बनाया गया कोण =1°/2

अतः 37 मिनट में घंटे की सुई द्वारा बनाया गया कोण  = 37 × 1/2 = 18.5° अतः दोनों सुइयों के बीच बनाया गया कोण = 162 - 18.5 = 143.5°