समास (Part-2)

Total Questions: 50

1. इसमें कौन-सा तत्पुरुष समास है? [UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (b) आशातीत
Solution:आशातीत में तत्पुरुष समास है। यह अपादान तत्पुरुष के अन्तर्गत आता है, जिसका विग्रह आशा से अतीत है। आजन्म में अव्ययीभाव समास, शीतोष्ण में कर्मधारय समास (इसका विग्रह जो शीत है जो उष्ण है) तथा अष्टाध्यायी में द्विगु समास है।

2. 'जनतन्त्र' शब्द निम्नांकित में से किस समास-प्रकार के अन्तर्गत है? [Chhattisgarh.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (c) सम्बन्ध तत्पुरुष समास
Solution:'जनतन्त्र' का समास विग्रह 'जन का तन्त्र' होता है। यह सम्बन्ध तत्पुरुष समास के अन्तर्गत आता है।

3. 'रसोईघर' में कौन-सा समास है? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014 उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (b) तत्पुरुष
Solution:'रसोईघर' में तत्पुरुष समास है। इसका विग्रह 'रसोई के लिए घर' है। जिसमें चतुर्थी तत्पुरुष समास है। जिस समास का उत्तरपद प्रधान और पूर्वपद गौण, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।

4. 'ऋणमुक्त' में कौन-सा समास है? [High Court ARO Exam, 2016]

Correct Answer: (a) अपादान तत्पुरुष समास
Solution:'ऋणमुक्त' में अपादान तत्पुरुष समास है। इसका समास विग्रह है-ऋण से मुक्त।

5. 'कृष्णार्पण' शब्द में कौन-सा समास है? [BPSC School Teacher Exam, 2024]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:'कृष्णार्पण' शब्द में सम्प्रदान तत्पुरुष समास है। इसका विग्रह है- कृष्ण के लिए अर्पण। इस प्रकार उपर्युक्त में से कोई नहीं विकल्प (e) सही उत्तर है।

नोटः- तत्पुरुष समास में कारक चिह्नों (विभक्तियों) का लोप रहता है, किन्तु विग्रह करने के दौरान विभक्तियों को जोड़ दिया जाता है।

6. 'नेत्रहीन' किस समास का उदाहरण है? [Bihar.TET Exam Ist Paper (I-V), 2012]

Correct Answer: (d) तत्पुरुष
Solution:'नेत्रहीन' में तत्पुरुष समास है। यह करण तत्पुरुष के अन्तर्गत आता है। 'नेत्रहीन' का विग्रह होता है-नेत्र से हीन।

7. किस शब्द में तत्पुरुष समास नहीं है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) विषधर
Solution:'विश्वविख्यात' का समास विग्रह 'विश्व में विख्यात', 'आश्चर्यचकित' का समास विग्रह 'आश्चर्य से चकित' तथा 'हिमपात' का समास विग्रह 'हिम का पात' है। इन सभी में तत्पुरुष समास है, जबकि 'विषधर' में बहुव्रीहि समास है। इसका विग्रह 'विष को धारण करने वाला' अर्थात् साँप होता है।

8. उपयुक्त समास चिह्नित कीजिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

'पथभ्रष्ट'

 

Correct Answer: (c) तत्पुरुष
Solution:'पथभ्रष्ट' में तत्पुरुष समास है। यह अपादान तत्पुरुष के अन्तर्गत आता है। जहाँ समास के पूर्व पद में अपादान की विभक्ति अर्थात् 'से' (विलग) का भाव हो, वहाँ अपादान तत्पुरुष समास होता है।

9. अधोलिखित शब्दों में से किस शब्द में तत्पुरुष समास है? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) पराधीन
Solution:'पराधीन' शब्द में तत्पुरुष समास है। इसका समास विग्रह- 'पर (दूसरे) के अधीन' होता है। यह सम्बन्धकारक तत्पुरुष समास के अन्तर्गत आता है।

10. 'राजपुत्र' में समास है- [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016 उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (d) तत्पुरुष
Solution:'राजपुत्र' में सम्बन्ध तत्पुरुष समास है। 'राजपुत्र' का विग्रह करने पर राजा का पुत्र अर्थात् राजा और पुत्र दो पदों के योग में कारक 'का' है।