समास (Part-2)

Total Questions: 50

21. 'कठपुतली' में कौन-सा समास है? [P.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (b) सम्बन्ध तत्पुरुष
Solution:तत्पुरुष समास के छः भेद होते हैं (1) कर्म तत्पुरुष, (2) करण तत्पुरुष, (3) सम्प्रदान तत्पुरुष, (4) अपादान तत्पुरुष, (5) सम्बन्ध तत्पुरुष तथा (6) अधिकरण तत्पुरुष। कठपुतली (काठ+पुतली) का विग्रह काठ की पुतली है। इसमें सम्बन्ध तत्पुरुष है।

22. 'वाचस्पति' किस समास का समस्त पद है? [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) अलुक् तत्पुरुष
Solution:'वाचस्पति' शब्द अलुक् तत्पुरुष समास का समस्तपद है।

23. मुम्बई में गगनचुम्बी इमारतें बहुत है। रेखांकित शब्द में कौन-सा समास समाहित है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) तत्पुरुष समास
Solution:रेखांकित शब्द 'गगनचुम्बी' (गगन को चूमने वाला) में तत्पुरुष समास है।

24. शास्त्रप्रवीण महाविद्यालय में पीताम्बर धारण करने आते हैं। इस वाक्य में तत्पुरुष समास कौन-से शब्द पद में है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) शास्त्रप्रवीण
Solution:'शास्त्रप्रवीण' (शास्त्र में प्रवीण) शब्द में तत्पुरुष समास है। इस समास में उत्तर पद प्रधान होता है। पीताम्बर में बहुव्रीहि एवं कर्मधारय दोनों समास हैं। 'पीत है अम्बर जो' इस विग्रह से कर्मधारय समास है।

25. 'राहखर्च' शब्द में कौन-सा समास है? [CISF परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) तत्पुरुष समास
Solution:'राहखर्च' शब्द में तत्पुरुष समास है, इसका विग्रह 'राह के लिए खर्च' होता है। राहखर्च का शाब्दिक अर्थ है- मार्गव्यय /यात्रा के दौरान होने वाला खर्च।

26. 'मनमाना' में कौन-सा समास है? [T.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (c) तत्पुरुष
Solution:करण तत्पुरुष समास में करण कारक के चिह्न से, के द्वारा के लोप से बनने वाले समास इस प्रकार हैं-
समासविग्रह
तुलसीकृततुलसी द्वारा कृत
अकालपीड़ितअकाल से पीड़ित
कष्टसाध्यकष्ट से साध्य
रेखांकितरेखा के द्वारा अंकित
गुणयुक्तगुण से युक्त
ईश्वरदत्तईश्वर द्वारा दिया हुआ
मदमातामद से मत हुआ
मनगढ़न्तमन से गढ़ा हुआ
प्रकाशयुक्तप्रकाश से युक्त
मनमानामन से माना हुआ
शोकाकुलशोक से आकुल
मदान्धमद से अन्धा

27. 'सिंहद्वार' शब्द में समास है-

Correct Answer: (a) तत्पुरुष
Solution:करण तत्पुरुष समास में करण कारक के चिह्न से, के द्वारा के लोप से बनने वाले समास इस प्रकार हैं-

28. 'गगनचुम्बी' शब्द में निम्न में से कौन-सा समास है? [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (b) तत्पुरुष समास
Solution:'गगनचुम्बी' शब्द में तत्पुरुष समास है। 'गगनचुम्बी' अर्थात् गगन को चूमने वाला' द्वितीया तत्पुरुष समास का उदाहरण है। जिस समास का उत्तर अर्थात् अन्तिम पद प्रधान होता है, उसे 'तत्पुरुष समास' कहते हैं।

29. 'मदमाता' में कौन-सा समास है? [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018]

Correct Answer: (d) तत्पुरुष
Solution:मदमाता में तत्पुरुष समास है।

30. 'मरणासन्न' शब्द में कौन-सा समास है? [CISF परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) कर्म तत्पुरुष समास
Solution:मरणासन्न' शब्द में कर्म तत्पुरुष समास है, जिसका विग्रह है- मरण को आसन्न। कर्म तत्पुरुष समास में को कारक चिह्न का लोप होता है।