समास (Part-3)

Total Questions: 50

11. 'देशान्तर' में कौन-सा समास है? [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) कर्मधारय
Solution:'देशान्तर' में कर्मधारय समास है।

12. 'मैं श्रीरामचन्द्र जी के चरणकमल की वन्दना करती हूँ' रेखांकित शब्द किस समास का उदाहरण है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) कर्मधारय
Solution:'चरणकमल' शब्द में कर्मधारय (उपमेय-उपमान) समास है। इसमें 'चरण' उपमेय और 'कमल' उपमान है।

13. 'वचनामृत' समस्तपद का विग्रह होगा- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) अमृत रूपी वचन
Solution:'वचनामृत' समस्तपद का विग्रह 'अमृत रूपी वचन' है। इसमें कर्मधारय समास है।

14. 'कृताकृत' का समास है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (c) कर्मधारय
Solution:'कृताकृत' (कृत-अकृत अर्थात् अधूरा छोड़ दिया गया) में कर्मधारय समास है।

15. 'नीलाम्बर' शब्द में कौन-सा समास है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (1)]

Correct Answer: (d) कर्मधारय
Solution:'नीलाम्बर' का समास विग्रह है 'नीला है जो अम्बर। इसमें कर्मधारय समास है। यदि 'नीलाम्बर' का विग्रह 'नीला है अम्बर जिसका' (बलराम) किया जाए, तो इसमें बहुव्रीहि समास होगा।

16. निम्न में से कर्मधारय समास का उदाहरण कौन-सा है? [UPSSSC नलकूप चालक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) प्रिसखा
Solution:विकल्प (a) में 'प्रिसखा' लिखा है, जो कि त्रुटिपूर्ण है। यहाँ 'प्रियसखा' होना चाहिए। 'प्रियसखा' का समास विग्रह है 'प्रिय है जो सखा'। इसमें कर्मधारय समास है। 'कामचोर' में तत्पुरुष समास और आजन्म एवं सपरिवार में अव्ययीभाव समास है।

17. 'धर्मबुद्धि' में समास है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (c) कर्मधारय
Solution:धर्मबुद्धि अर्थात् धर्म विषयक बुद्धि में कर्मधारय समास है।

18. निम्नलिखित में से एक में कर्मधारय समास है - [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) भुजदण्ड
Solution:भुजदण्ड में कर्मधारय समास है। इसका विग्रह 'दण्ड (दण्डे) के समान भुजा' है।

19. इनमें से कौन-सा शब्द कर्मधारय समास का उदाहरण है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (a) अन्धकूप
Solution:जिस समास के पदों में विशेष्य-विशेषण अथवा उपमेय-उपमान का सम्बन्ध होता है, उसे 'कर्मधारय समास' कहते हैं। इस समास में विशेषण पहले होता है। जैसे-
समास विग्रह
महापुरुष महान है जो पुरुष
नीलोत्पल नीला है जो उत्पल (कमल)
सज्जन सत् है जो जन
अन्धकूप अन्धा है जो कूप
परमानन्द परम है जो आनन्द
शिष्टाचार शिष्ट है जो आचार
अन्धविश्वास अन्ध है जो विश्वास
श्वेताम्बर श्वेत है जो अम्बर
अधपका आधा है जो पका
महाविद्यालय महान् है जो विद्यालय
कापुरुष कायर है जो पुरुष
निर्विवाद विवाद से निवृत्त
नलकूप नल से बना है जो कूप
प्राणप्रिय प्राण के समान प्रिय

20. 'परमानन्द' शब्द में कौन-सा समास है? [T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) कर्मधारय
Solution:जिस समास के पदों में विशेष्य-विशेषण अथवा उपमेय-उपमान का सम्बन्ध होता है, उसे 'कर्मधारय समास' कहते हैं। इस समास में विशेषण पहले होता है। जैसे-