सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

41. राज्य जिनमें 2011 जनगणना के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार महिला साक्षरता दर उच्चतम एवं न्यूनतम है, वे हैं क्रमशः

Correct Answer: (c) केरल और राजस्थान
Solution:व्याख्या - जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार महिला साक्षरता दर उच्चतम एवं न्यूनतम क्रमशः केरल (91.98%) और राजस्थान (52.66%) थी, जबकि 30 अप्रैल, 2013 को जारी जनगणना 2011 के अन्तिम आंकड़ों के अनुसार महिला साक्षरता दर उच्चतम एवं न्यूनतम क्रमशः केरल (92.10%) और बिहार (51.50%) है। जबकि बिहार की कुल साक्षरता 61.8% है।

42. 2011 जनगणना के अनन्तिम आंकड़ों पर आधारित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक उत्तर प्रदेश के लिए सही नहीं है?

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश भारत में सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला राज्य है।
Solution:व्याख्या - जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की 22.27 प्रतिशत जनसंख्या शहरों में रहती है। भारत का सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र (45.2%) है। कवाल नगर दस लाख जनसंख्या से अधिक वाले नगरों की श्रेणी में आते हैं।

43. भारत के संविधान के अंतर्गत कौन सा अनुच्छेद कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध करता है?

Correct Answer: (d) अनुच्छेद 24
Solution:व्याख्या – संविधान के अनुच्छेद 24 के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु वाले किसी बच्चे को कारखानों, खानों या अन्य किसी जोखिम भरे काम पर नियुक्त नहीं किया जा सकता है तथा संविधान के अनुच्छेद 23 के अनुसार बालात् श्रम किसी व्यक्ति की खरीद, बिक्री, बेगारी तथा इसी प्रकार का अन्य जबरदस्ती लिया हुआ श्रम निषिद्ध ठहराया गया है जिसका उल्लंघन विधि के अनुसार दण्डनीय अपराध है।

44. निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस एक को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा संविधान का हृदय एवं आत्मा कहा गया था?

Correct Answer: (d) अनुच्छेद 32
Solution:व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद 32 में मूल अधिकारों के संरक्षण के लिए संवैधानिक उपचारों का प्रावधान किया गया है। डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने संवैधानिक उपचारों का अधिकार अर्थात् अनुच्छेद 32 को संविधान का हृदय एवं आत्मा कहा है।

45. सूचना का अधिकार-

Correct Answer: (b) एक विधिक अधिकार है।
Solution:व्याख्या - सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगने का अधिकार प्रदान किया गया। यह एक विधिक अधिकार है। पारदर्शिता युक्त शासन तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए 12 मई, 2005 को 'सूचना का अधिकार अधिनियम-2005' दोनों सदनों से पारित हो गया, जिसे 15 जून, 2005 को राष्ट्रपति की अनुमति मिली और अन्ततः 12 अक्टूबर, 2005 को यह कानून लागू किया गया।

46. निम्नलिखित में से किसे द्वितीय पीढ़ी का मानव अधिकार समझा जाता है?

Correct Answer: (d) समता का अधिकार
Solution:व्याख्या - द्वितीय पीढ़ी का मानव अधिकार समता के अधिकार को जाना जाता है। दूसरी पीढ़ी के मानव अधिकार समानता से संबंधित हैं। इन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सरकारों ने मान्यता दी। ये मूलरूप से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार हैं। ये प्रत्येक नागरिक को समान स्थितियों और बर्ताव की गारंटी देते हैं। इन अधिकारों को कभी-कभी 'लाल अधिकार' भी कहा जाता है। प्रथम पीढ़ी के अधिकारों में नागरिक एवं राजनीतिक अधिकार शामिल हैं। जबकि तृतीय पीढ़ी के अधिकार में शांति, विकास, स्वच्छ पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा जैसे अधिकार शामिल हैं। तृतीय पीढ़ी के अधिकारों को सामूहिक/एकात्मक अधिकार कहा जाता है।

47. निम्नलिखित में से किसे भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी समझा जाता है?

Correct Answer: (c) महान्यायवादी
Solution:व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद 76 के तहत महान्यायवादी की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। यह भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है। वह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपने पद को धारण करता है। वर्तमान में भारत के महान्यायवादी आर. वेंकटरमणि हैं।

48. संघ लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन सौंपता है

Correct Answer: (b) राष्ट्रपति को
Solution:व्याख्या-संविधान के भाग-14 के अन्तर्गत अनुच्छेद 315-323 में संघीय एवं राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है। संघ लोक सेवा आयोग प्रतिवर्ष अपने कार्यों का विवरण राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करता है, जिनमें उन मामलों का उल्लेख रहता है जिन पर सरकार ने कोई परामर्श नहीं लिया है अथवा आयोग के परामर्श को सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। यह प्रावधान अनु. 323 में उल्लिखित है।

49. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं एक को कथन (A) कहा गया है। जबकि दूसरे को कारण (R) कहा गया है:

कथन (A) : कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र तभी होगा जब वह राज्यसभा का सदस्य होने के लिए अर्हित है।

कारण (R) : उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।

उपरोक्त वक्तव्यों के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित में से कौन सा उत्तर सही है?

Correct Answer: (a) दोनों (A) और (R) सत्य हैं तथा (R), (A) का एक मान्य स्पष्टीकरण है।
Solution:व्याख्या- कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के योग्य तभी होगा जब वह - • भारत का नागरिक हो। राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने के योग्य हो। निर्वाचन के समय किसी प्रकार के लाभ के पद पर नहीं हो। वह संसद के किसी सदन या राज्य विधानमण्डल के किसी सदन का सदस्य नहीं हो सकता और यदि सदन का कोई सदस्य उपराष्ट्रपति निर्वाचित हो जाता है तो यह समझा जाएगा कि उसने उस सदन का अपना स्थान अपने पद ग्रहण की तारीख से रिक्त कर दिया है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।

50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण का मूल अधिकार आपातकाल में निलम्बित नहीं किया जा सकता है।

2. भारत के उपराष्ट्रपति को उनके पद से राज्य सभा द्वारा पारित किये गए और लोक सभा द्वारा सहमत व्यक्त किए गए संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है।

3. वर्तमान में राज्य सभा में विपक्ष के नेता भी अरुण जेटली हैं।

4. योजना आयोग के अध्यक्ष श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया हैं।

Correct Answer: (a) केवल 1 तथा 2 सही हैं।
Solution:व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद 21 में प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। इसे आपातकाल में निलम्बित नहीं किया जा सकता। भारत के उपराष्ट्रपति को उसके पद से राज्यसभा द्वारा पारित किए गए और लोकसभा द्वारा सहमत व्यक्त किए गए संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है। प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली (2009-2014) थे। मोंटेक सिंह अहलूवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष (2004-2014) थे। योजना आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते थे। 1 जनवरी 2015 से योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना की गई है।