सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

31. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) चौरसिया नृत्य - गोरखपुर
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन है- उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय - इलाहाबाद विश्वविद्यालय, नौचण्डी मेला - मेरठ, भारत कला भवन - वाराणसी। चौरसिया नृत्य-जौनपुर के कहारों द्वारा किया जाता है।

32. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) सीमेन्ट कारखाना - बरेली
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन है -

स्कूटर इण्डिया लिमिटेड - लखनऊ

मॉडर्न बेकरीज - कानपुर

सीमेन्ट कारखाना - चुर्क व डाला

उर्वरक कारखाना - ऑवला (बरेली)

33. उत्तर प्रदेश में निर्यातोन्मुख सॉफ्टवेयर पार्क कहां स्थापित नहीं किये गये हैं?

Correct Answer: (d) आगरा और गाजियाबाद में
Solution:व्याख्या - सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI), इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त सोसाइटी है। भारत सरकार ने वर्ष 1991 में देश से सॉफ्टवेयर निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 केंद्रों की स्थापना से इसकी शुरुआत की। STPI सॉफ्टवेयर निर्यातकों को एकल खिड़की सुविधा उपलब्ध कराता है। वर्तमान में भारत में 63 STPI केंद्र है जिनमें से 55 केंद्र टियर- II/III शहरों में स्थापित हैं। वर्ष 2022 के अंत तक उत्तर प्रदेश में निम्न स्थलों पर निर्यातोन्मुखी सॉफ्टवेयर पार्क स्थापित हैं-
STPI केंद्रस्थापना वर्ष
नोएडा1991
लखनऊ2001
कानपुर2002
प्रयागराज2003
मेरठ2021

34. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये :

सूची-1 (पार्क/जोन)सूची-II (जिले)
A. अपारेल पार्क1. उन्नाव
B. बायोटेक्नॉलॉजी पार्क2. सहारनपुर
C. एग्रो प्रोसेसिंग जोन3. कानपुर
D. लेदर टेक्नॉलॉजी पार्क4. लखनऊ

 

ABCD
(a)3421
(b)4312
(c)2134
(d)3241

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन है -
पार्क/जोनजिले
अपारेल पार्ककानपुर
बायोटेक्नॉलॉजी पार्कलखनऊ
एग्रो प्रोसेसिंग जोनसहारनपुर
लेदर टेक्नॉलॉजी पार्कउन्नाव।

35. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :

सूची-1 (उ.प्र. में ऐतिहासिक इमारत)सूची-।। (स्थान)
A. चौरासी गुम्बद1. चित्रकूट
B. जामा मस्जिद2. कुशीनगर
C. बौद्ध स्तूप3. मुरादाबाद
D. कामदगिरि पर्वत4. जालौन

 

ABCD
(a)1234
(b)4231
(c)4321
(c)3412

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन है -
उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक इमारतस्थान
चौरासी गुम्बदजालौन
जामा मस्जिदमुरादाबाद
बौद्ध स्तूपकुशीनगर
कामदगिरि पर्वतचित्रकूट

36. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (a) लाल बहादुर शास्त्री गन्ना विकास संस्थान- मेरठ
Solution:भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान/ लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान - लखनऊ

• राज्य चर्म विकास एवं विपणन निगम लिमिटेड - आगरा

• पिकप - लखनऊ

• उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम - कानपुर

37. यदि ABSENT का कूट ZYHVMG है, तो PRESENT का कूट क्या होगा?

Correct Answer: (c) KIVHVMG
Solution:व्याख्या प्रत्येक अक्षर का विपरीत अक्षर लिखा गया है। अतः - विपरीत अक्षर प्राप्त करने के लिए 27 में से घटाया गया है -

A - (27 - 1) = (26) Z
B - (27 - 2) = (25) Y
S - (27 - 19) = 8 H
E - (27 - 5) = 22 V
N - (27 - 14) = 13 M
T - (27 - 20) = 7 G

P - (27 - 16) = (11) K
R - (27 - 18) = (9) I
E - (27 - 5) = (22) V
S - (27 - 19) = (8) H
E - (27 - 5) = (22) V
N - (27 - 14) = (13) M
T - (27 - 20) = (7) G

38. अनुक्रम- 1, 3, 7, x, 31, y में x और y के मान क्रमशः क्या है?

Correct Answer: (d) 15 और 63
Solution:व्याख्या -

श्रृंखला में क्रमशः 2, 4, 8, 16 तथा 32 जोड़ा गया है।

39. 500 व्यक्तियों के एक समूह में 300 व्यक्ति केवल हिन्दी बोल सकते हैं तथा 120 केवल अंग्रेजी बोल सकते हैं, तो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों बोल सकने वाले व्यक्तियों की संख्या कितनी होगी?

Correct Answer: (b) 80
Solution:

व्याख्या - व्यक्तियों की कुल संख्या = 500

केवल हिन्दी बोलने वाले व्यक्तियों की संख्या = 300

केवल अंग्रेजी बोलने वाले व्यक्तियों की संख्या = 120

हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों बोलने वाले व्यक्ति = 500 - (300 + 120) = 500 - 420 = 80

40. A, B से 5 वर्ष छोटा है और B की आयु C की तीन गुनी है। यदि C की आयु 4 वर्ष पूर्व 10 वर्ष थी, तो A की आयु 6 वर्ष बाद कितनी होगी?

Correct Answer: (b) 43 वर्ष
Solution:

B की आयु = C × 3

4 वर्ष पूर्व C की आयु 10 वर्ष तो वर्तमान में 14 वर्ष तो B की आयु होगी = 14 × 3 = 42

A की आयु = 42 - 5 = 37

6 वर्ष पश्चात् A की आयु = 37 + 6 = 43