☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-II)
📆 November 15, 2024
Total Questions: 50
41.
गरबा नृत्य किस राज्य का नृत्य है?
[CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (II-पाली)]
(a) गुजरात
(b) केरल
(c) हरियाणा
(d) पंजाब
Correct Answer:
(a) गुजरात
Solution:
गरबा एक लोक नृत्य है, जिसकी उत्पत्ति गुजरात में हुई थी। गरबा नृत्य में ताली, चुटकी, खंजरी, डंडा, मंजीरा आदि का ताल देने के लिए प्रयोग किया जाता है।
42.
....... नृत्य भारत के अधिकांश अन्य नृत्यों की तुलना में अंतर्मुखी और संयमित है कलाकार कभी भी दर्शकों से सीधे आंखें नहीं मिलाता है।
[CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (I-पाली)]
(a) कुचिपुड़ी
(b) कथकली
(C) भरतनाट्यम
(d) मणिपुरी
Correct Answer:
(d) मणिपुरी
Solution:
'मणिपुरी' नृत्य भारत के अधिकांश अन्य नृत्यों की तुलना में अंतर्मुखी और संयमित है। इसमें कलाकार कभी भी दर्शकों से सीधे आंखें नहीं मिलाता है। इस नृत्य शैली की विषयवस्तु राधा और गोपियों की कृष्ण से अलग होने की व्यथा को दर्शाने के साथ-साथ शिव तथा पार्वती के नृत्यों तथा अन्य देवी-देवताओं, जिन्होंने सृष्टि की रचना की थी, की दंतकथाओं के भी संदर्भ मिलते हैं।
43.
'एलेलाक्कराडी' (Elelakkaradi) किस भारतीय राज्य का आदिवासी नृत्य है?
[MTS (T-I) 11 जुलाई, 2022 (I-पाली)]
(a) केरल
(b) गोवा
(c) झारखंड
(d) राजस्थान
Correct Answer:
(a) केरल
Solution:
एलेलाक्कराडी (Elelakkaradi) केरल राज्य का आदिवासी नृत्य है। यह नृत्य केरल राज्य की इरुलर (इरुला) नामक आदिवासी समूह द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में जंगली भालुओं के साथ आदिवासियों की लड़ाई को दर्शाया गया है, जो प्रायः उनकी बस्तियों पर हमला करते हैं।
44.
कौन-सा लोकनृत्य देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच कृत्रिम युद्ध को दर्शाता है?
[C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]
(a) कालबेलिया
(b) डांडिया रास
(c) भांगड़ा
(d) रासलीला
Correct Answer:
(b) डांडिया रास
Solution:
दिए गए विकल्पों में डांडिया रास गुजरात में नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला प्रमुख लोकंनृत्य है। इस लोकनृत्य में देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध का मंचन किया जाता है।
45.
चरी लोक नृत्य (Chari Folk dance) मुख्य रूप से किस भारतीय राज्य की महिलाओं द्वारा किया जाता है?
[CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली)]
(a) कर्नाटक
(b) राजस्थान
(c) झारखंड
(d) ओडिशा
Correct Answer:
(b) राजस्थान
Solution:
'चरी नृत्य' राजस्थान का एक लोकप्रिय लोक नृत्य है, जो मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह नृत्य शैली किशनगढ़ के गुज्जर समुदाय और अजमेर के सैनी समुदाय में प्रमुख रूप से देखने को मिलता है।
46.
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी एक प्रशिक्षित ....... नृत्यांगना हैं।
[CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) कुचिपुड़ी
(b) कथक
(c) कथकली
(d) भरतनाट्यम
Correct Answer:
(d) भरतनाट्यम
Solution:
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी एक प्रशिक्षित 'भरतनाट्यम' नृत्यांगना है।
47.
कमसले (Kamsale) निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य का लोकनृत्य है?
[CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (III-पाली)]
(a) कर्नाटक
(b) बिहार
(c) झारखंड
(d) केरल
Correct Answer:
(a) कर्नाटक
Solution:
कमसले (Kamsale) भारतीय राज्य कर्नाटक का लोकनृत्य है। यह मुख्य रूप से भगवान महादेश्वर के भक्तों द्वारा किया जाता है, जो कर्नाटक के मुख्यतः दक्षिणी हिस्सों में पूजे जाने वाले देवता हैं।
48.
कथक भारत के किस भाग का प्रमुख नृत्य है?
[CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (I-पाली)]
(a) उत्तर-भारत
(b) दक्षिण-भारत
(c) पूर्वी-भारत
(d) उत्तर-पूर्वी भारत
Correct Answer:
(a) उत्तर-भारत
Solution:
कथक भारत के 'उत्तर भारत' की प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैली है। बिरजू महाराज, सितारा देवी, उमा शर्मा आदि इस नृत्य शैली से जुड़ी प्रसिद्ध हस्तियां हैं।
49.
निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य रूप कर्नाटक से संबंधित नहीं है?
[CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (IV-पाली)]
(a) हुत्तरी
(b) सुग्गी
(c) रउफ
(d) करागा
Correct Answer:
(c) रउफ
Solution:
रउफ (Rauf) जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश से जुड़ा एक लोक नृत्य है। यह लोक नृत्य रउफ जनजाति द्वारा किया जाता है। जबकि हुत्तरी, सुग्गी तथा करागा कर्नाटक के लोकनृत्य हैं।
50.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारतीय शास्त्रीय नृत्य नहीं है?
[CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (III-पाली)]
(a) भांगड़ा
(b) मणिपुरी
(c) भरतनाट्यम
(d) कथक
Correct Answer:
(a) भांगड़ा
Solution:
'भांगड़ा' पंजाब का एक पुरुष प्रधान लोक नृत्य है। आमतौर पर यह नृत्य बैसाखी पर्व पर किया जाता है।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Motion Under Gravity
Space Part-2
Sound
Computer and Information Technology-part (1)
CHEMISTRY (Part-V) (Railway)
Heat and Thermodynamics part-(1)