सादृश्यता या समसंबंध (Part – X)

Total Questions: 50

31. जैसे 'पेंट, रंग' से संबंधित है उसी तरह से 'डिश' से संबंधित है: [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) 'चीनी मिटटी'
Solution:जिस प्रकार पेंट, रंग के बने होते हैं, उसी प्रकार डिश, चीनी मिट्टी के बने होते हैं।

32. उस विकल्प का चयन करें, जो पहले शब्द से ठीक उसी तरह संबंधित है जिस प्रकार तीसरा पद चौथे पद से संबंधित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.12.2018 (द्वितीय पाली)]

Arrangement : _______ :: Selection : Combination

 

Correct Answer: (3) Permutation
Solution:जिस प्रकार combination (सम्मिश्रण) से selection (चयन) किया जाता है उसी प्रकार Permutation (क्रमसंचय) से व्यवस्थित (Arranagement) किया जाता है।

33. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जैसे दूसरा पद पहले से संबंधित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.12.2018 (द्वितीय पाली)]

त्रुटि: बड़ी गलती :: इंकार : ?

Correct Answer: (4) मनाही
Solution:जहाँ त्रुटि बड़ी गलती से संबंधित है उसी प्रकार इंकार शब्द का संबंध 'मनाही' से है।

34. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जैसे दूसरा पद पहले से संबंधित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.12.2018 (द्वितीय पाली)]

ओडोमीटर : गति :: एमीटर : ?

Correct Answer: (2) करंट
Solution:जिस प्रकार ओडोमीटर गति मापी जाती है (दूरी मापने के संदर्भ में उसी प्रकार एमीटर से विद्युत धारा (करंट) का मापन किया जाता है।

35. उस शब्द का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी तरह संबंधित है जिस तरह दूसरा शब्द पहले शब्द से है: [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.12.2018 (द्वितीय पाली)]

हाँको : मैदान :: बैडमिंटन : ?

Correct Answer: (2) कोर्ट
Solution:जिस प्रकार हॉकी मैदान में खेला जाता है उसी प्रकार बैडमिंटन कोर्ट पर खेला जाता है।

36. जिस तरह पहला शब्द दूसरे शब्द से सम्बंधित है उसी तरह तीसरे शब्द के साथ कौन-सा शब्द सम्बंधित होगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (द्वितीय पाली)]

पर्वत : बादल : : रेगिस्तान : ?

Correct Answer: (1) मृग मरीचिका
Solution:जिस प्रकार पर्वत बादल से सम्बन्धित हैं उसी प्रकार रेगिस्तान मृग मरीचिका से सम्बंधित है/मृग मरिचिका प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण होते हैं।

37. उस शब्द का चयन करें, जो तीसरे पद से वैसे ही सम्बंधित है जैसे कि दूसरा पद पहले पद से सम्बंधित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2018 (तृतीय पाली)]

पेट्रोल : कार : : विद्युत : ?

Correct Answer: (3) बल्ब
Solution:जिस प्रकार पेट्रोल का संबंध कार से है उसी प्रकार विद्युत का संबंध बल्ब से है।

38. उस विकल्प का चयन करें जिसका तीसरे शब्द से वही संबंध है, जैसा कि दूसरा शब्द का पहले शब्द से है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.10.2018 (तृतीय पाली)]

ध्वनि : कान :: खुशबू :

Correct Answer: (1) नाक
Solution:जिस प्रकार ध्वनि हमें कानों से सुनायी देती है। उसी प्रकार खुशबू की पहचान हमें नाक से सूँघने के बाद होती है।

39. उस शब्द का चयन करें जो तीसरे शब्द से | उसी प्रकार संबंधित है. जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (प्रथम पाली)]

Primate : Gorilla :: Marsupial : ?

Correct Answer: (4) Kangaroo
Solution:जिस प्रकार Primate (मनुष्य-अदृश जानवरों का परिवार), गोरिल्ला से संबंधित है, उसी प्रकार Marsupial (थैली/घानी) कंगारू से संबंधित है।

40. उस शब्द का चयन करें जो तीसरे शब्द से ठीक उसी तरह संबंधित हो जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (तृतीय पाली)]

गहरा : उथला : : उत्तम : .........

Correct Answer: (4) निकृष्टतम
Solution:जिस प्रकार गहरा का विपरीत शब्द उथला होता है, उसी प्रकार उत्तम का विपरीत शब्द निकृष्टतम होगा।