सादृश्यता या समसंबंध (Part – I)

Total Questions: 50

31. एकस्वरता विविधता रूक्षता ? [आरआरवी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (3) शिष्टता
Solution:जिस प्रकार 'एकस्वरता' और 'विविधता' परस्पर विरोधाभासी (या विलोमार्थी) शब्द हैं, उसी प्रकार 'रूक्षता' और 'शिष्टता' भी आपस में विरोधाभासी शब्द हैं।

32. कलम नोट पतवार ? [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (1) ताव
Solution:जिस प्रकार 'कलम' से 'नोट' लिखा जाता है, उसी प्रकार 'पतवार' से 'नाव' चलायी जाती है।

33. 'हृदय' 'पेरीकार्डियम' से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार 'मस्तिष्क' संबंधित है: [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (4) क्रेनियम से
Solution:जिस प्रकार 'हृदय' की झिल्ली अर्थात् 'हृदयावरण' को विज्ञान की भाषा में 'पेरीकार्डियम' कहा जाता है, उसी प्रकार 'मस्तिष्क' के आवरण अर्थात् खोपड़ी या कपाल को विज्ञान की भाषा में 'क्रेनियम' कहा जाता है।

34. टापुओं का समुदाय (आर्चीपेलागो) जिस प्रकार संबंधित है उसी प्रकार मैसिफ संबंधित है: [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (3) पर्वतों से
Solution:जिस प्रकार 'टापुओं' या द्वीपों के समूह (या समुदाय) को अंग्रेजी भाषा में 'आर्चीपिलागो' कहा जाता है, उसी प्रकार 'पर्वतों' की चोटियों की श्रृंखला को अंग्रेजी भाषा में 'मैसिफ' कहा जाता है।

35. 'हांगकांग' 'चीन' से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार 'वेटिकन' संबंधित है: [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (4) रोम से
Solution:जिस प्रकार चीन में होते हुए भी हांगकांग की अपनी प्रशासनिक व्यवस्था है, उसी प्रकार रोम में होते हुए भी वेटिकन की एक स्वतंत्र राष्ट्र जैसी अपनी शासन-व्यवस्था है।

36. 'सिम्फोनी' 'कंपोजर' से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार 'फ्रेस्को' संबंधित है : [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (1) पेंटर से
Solution:जिस प्रकार 'सिंफोनी' (स्वरसंगति या वाद्य संगीत) की रचना एक 'कम्पोजर' (अर्थात् संगीतकार या सुरसर्जक) करता है, उसी प्रकार 'फ्रेस्को' अर्थात् भित्ति चित्र की रचना एक 'पेंटर' या चित्रकार करता है।

37. 'क्लोरोफिल' क्लोरोप्लास्ट से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार 'गिद्ध' संबंधित है : [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (4) पक्षी से
Solution:जिस प्रकार क्लोरोफिल क्लोरोप्लास्ट का एक भाग है उसी प्रकार गिद्ध एक पक्षी है।

38. पैसा-रुपया, सेमी-मीटर, किलोग्राम-? [आरआरबी बंगलौर गुड्स गार्ड परीक्षा 18.07.1999]

Correct Answer: (3) क्विंटल
Solution:जिस प्रकार 100 पैसे का एक रुपया होता है, 100 सेमी का 1 मीटर होता है। उसी प्रकार 100 किलोग्राम का 1 क्विटल होता है।

39. वायु : पक्षी : : समुद्र : ? [आरआरबी बंगलौर गुड्स गार्ड परीक्षा 18.07.1999]

Correct Answer: (4) मछली
Solution:जिस प्रकार पक्षी वायु में उड़ते हैं उसी प्रकार समुद्र में मछली तैरती है।

40. ऊँट जिस प्रकार संबंधित है रेगिस्तान से, उसी प्रकार पेंग्विन निम्न में से किससे संबंधित है? [आरआरबी बंगलौर नन-टेक्निकल परीक्षा 22.08.1999]

Correct Answer: (3) अण्टार्कटिका
Solution:जिस प्रकार ऊँट प्रायः रेगिस्तान में पाया जाता है, उसी प्रकार पेंग्विन प्रायः अंटार्कटिका में पाया जाता है।