स्थलरुद्ध देश

Total Questions: 13

1. निम्नलिखित में से कौन-से कथन दक्षिण सूडान के लिए सही हैं? सही उत्तर के चयन हेतु नीचे दिए गए कूट का उपयोग कीजिए- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

I. यह एक स्थलावृत देश है।

II. इसकी राजधानी अकोबा में अवस्थित है।

III. इसकी मुख्य नदी ह्वाइट नील है।

IV. इसका मुख्य धर्म इस्लाम है।

Correct Answer: (c) 1 एवं III केवल
Solution:दक्षिण सूडान एक स्थलरुद्ध देश है जो सूडान, इथिओपिया, सेंट्रल अफ्रीकन गणराज्य, केन्या, डीआर कांगो एवं युगांडा से चारों ओर से घिरा है। यहां प्रवाहित होने वाली मुख्य नदी ह्वाइट नील है एवं इसकी राजधानी जूबा है। यहां का मुख्य धर्म इस्लाम नहीं बल्कि ईसाई है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

2. निम्नलिखित देशों में कौन अंतर्महाद्वीपीय हैं? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

1. लाओ

2. जॉर्जिया

3. टर्की

4. ट्यूनीशिया

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) 2 एवं 3
Solution:एक से अधिक महाद्वीपों में विस्तृत देश अंतर्महाद्वीपीय देश कहलाते हैं। दिए गए प्रश्न में जॉर्जिया तथा टर्की (तुर्किए) ऐसे देश हैं, जिनका विस्तार एशिया तथा राजा महाटीए में है।

3. निम्नलिखित में से कौन एक भू-आबद्ध देश नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) अजरबैजान
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में चारों देश भू-आबद्ध देश के अंतर्गत आते हैं, परंतु इस प्रश्न के विशेष संदर्भ में किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान पूरी तरह से भू-आबद्ध देश हैं, जबकि उज्बेकिस्तान की उत्तरी-पश्चिमी सीमा अरल सागर से मिलती है। इसी प्रकार अज़रबैजान की पूर्वी सीमा पर कैस्पियन सागर के ही तट पर अज़रबैजान की राजधानी बाकू स्थित है। अतः प्रश्न के संदर्भ में दो विकल्प (a) और (d) सही प्रतीत होते हैं। अरल सागर पूर्व सोवियत संघ के इलाके में आता था। सोवियत संघ द्वारा अरल सागर में प्रवाहित होने वाली नदियों का रुख सिंचाई परियोजनाओं के कारण मोड़ दिए जाने के कारण यह अधिकांशतः सूख चुका है और इसके मूल क्षेत्र के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर ही रह गया है, जबकि कैस्पियन सागर विश्व में चारों ओर भूमि से घिरी हुई सबसे बड़ी झील या एक सागर है। अतः उपर्युक्त तथ्य को ध्यान में रखा जाए तो, इस प्रश्न के विशेष संदर्भ में सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर अजरबैजान अर्थात विकल्प (d) को माना जा सकता है।

4. निम्न में से कौन-सा एक स्थलरुद्ध देश है? [B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) हंगरी
Solution:हंगरी स्थलरुद्ध देश है जो यूक्रेन, रोमानिया, सर्बिया, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया से घिरा हुआ है। बेल्जियम की सीमा उत्तर सागर से तथा रोमानिया की सीमा काला सागर और यूक्रेन की सीमा काला सागर एवं एजोव सागर से मिलती है।

5. निम्नलिखित में से कौन-से देश चारों ओर से स्थलों से घिरे हैं?

1. आर्मेनिया

2. मान्टीनिग्रो

3. बोत्सवाना

4. इथोपिया

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (e) 1, 3 और 4
Solution:दिए गए देशों में आर्मेनिया, बोत्सवाना एवं इथिओपिया चारों ओर से स्थलों से घिरे हैं। आर्मेनिया, जॉर्जिया, अजरबैजान, ईरान एवं तुर्किए से घिरा है। बोत्सवाना, नामीबिया, जाम्बिया, जिम्बॉब्वे, दक्षिण अफ्रीका से घिरा है। इथिओपिया इरीट्रिया, जिबूती, सोमालिया, केन्या, दक्षिण सूडान एवं सूडान से घिरा है।

6. निम्नलिखित में से कौन सही ढंग से मेल नहीं खाता है ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) डुरंड रेखा - बांग्लादेश व भारत
Solution:भारत एवं पाकिस्तान तथा भारत एवं बांग्लादेश के मध्य अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्धारण रेडक्लिफ रेखा द्वारा किया गया है। मैगिनॉट रेखा का निर्माण फ्रांस ने प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात जर्मनी के आक्रमण से रक्षा की दृष्टि से किया था। यह रक्षात्मक रेखा मुख्यतः जर्मनी एवं संलग्न देशों के साथ फ्रांस की पूर्वी सीमा के निकट तैयार की गई थी। हिंडनबर्ग रेखा प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी द्वारा पश्चिमी मोर्चे पर निर्मित रक्षात्मक सीमा थी, जो बेल्जियम एवं फ्रांस के जर्मनी द्वारा अधिकृत भागों को शामिल करती थी। डूरंड रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान तथा भारत एवं अफगानिस्तान के बीच एक अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा है।

7. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा स्थल अवरुद्ध देश नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) लाइबेरिया
Solution:दिए गए विकल्पों में लाइबेरिया स्थल अवरुद्ध देश नहीं है।

8. निम्नलिखित में से कौन एक अफ्रीका का स्थलावृत देश है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) चाड
Solution:चाड स्थलरुद्ध (स्थलावृत) देश है।

9. दक्षिण-पूर्व एशिया में निम्न में स्थल अवरुद्ध देश है केवल- [I.A.S. (Pre) 1993 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001 R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) लाओस
Solution:लाओस दक्षिण-पूर्व एशिया का स्थलरुद्ध (स्थल अवरुद्ध) देश है।

10. एशिया में निम्नलिखित में से कौन-सा देश स्थलरुद्ध (लैंडलॉक) देश नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) थाईलैंड
Solution:एशिया महाद्वीप में अफगानिस्तान, भूटान, लाओस, नेपाल, कजाख्स्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, मंगोलिया, अजरबैजान, आर्मेनिया एवं तुर्कमेनिस्तान स्थलरुद्ध देश हैं। अतः थाईलैंड स्थलरुद्ध देश नहीं है।

नोट- इसमें अजरबैजान एवं कजाख्स्तान एशिया एवं यूरोप दोनों महाद्वीप में स्थित हैं।