Correct Answer: (b) इसका उपयोग संभवतः धार्मिक प्रयोजन के लिए किया जाता था।
Solution:सैंधव सभ्यता के महान स्नानागार के साक्ष्य मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुए हैं। इसकी लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर लगभग 55 मी. और चौड़ाई पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर लगभग 33 मी. है। इसके मध्य में निर्मित स्नान कुंड की लंबाई लगभग 39 फीट, चौड़ाई लगभग 23 फीट और गहराई लगभग 8 फीट है। इसका उपयोग संभवतः धार्मिक प्रयोजन के लिए किया जाता था। हड़प्पा के उत्खनन से एक पुजारी की मूर्ति प्राप्त हुई है। लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है, जहां से पत्तन या बंदरगाह के साक्ष्य मिले हैं, जो नगर के ठीक पूर्व में स्थित है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्गर नदी के किनारे स्थित 'कालीबंगा' से जुते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं। यहां के लोग एक ही खेत में एक साथ दो फसले उगाना जानते थे।