हड़प्पा सभ्यता (भाग-I)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से हड़प्पाई लिपि का स्वरूप कौन-सा है?

Correct Answer: (d) चित्रलेखात्मक
Solution:हड़प्पाई लिपि का स्वरूप चित्रलेखात्मक है, जिसमें लगभग 400- 500 चिह्नों को पाया जाता है। यह लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी।

22. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

कथन 1- मोहनजोदड़ों से योगी की मूर्ति प्राप्त हुई है।

कथन 2- सिंधु प्रदेश से भारी मात्रा में आग में पकी मिट्टी की मूर्तिका पाई गई है।

उपर्युक्त में हड़प्पाई मूर्तिकला के संदर्भ में सही कथन का चयन करें-

Correct Answer: (c) 1 और 2
Solution:मोहनजोदड़ो से प्राप्त योगी की आवक्ष मूर्ति और हड़प्पा से प्राप्त दो छोटी मूर्तियां सर्वश्रेष्ठ मूर्तियों के उदाहरण हैं। सिंधु प्रदेश में भारी संख्या में आग में पकी मिट्टी की बनी मूर्तिकाएं (टेराकोटा से) मिली हैं। अतः दोनों कथन सत्य हैं।

23. हड़प्पाई मुहरों से प्राप्त आकृति, जिसमें एक पुरुष को पालथी मार कर योगी की मुद्रा में बैठा दिखाया गया है, को निम्नलिखित में से हिंदू धर्म के किस देवता के आरंभिक रूप की संज्ञा दी गई है?

Correct Answer: (b) आद्यशिव
Solution:हड़प्पाई मुहरों पर एक आकृति, जिसमें एक पुरुष को पालथी मार कर योगी की मुद्रा में बैठा दिखाया गया है, और कभी-कभी जिसे जानवरों से घिरा दर्शाया गया है, को 'आद्य शिव' अर्थात हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक के आरंभिक रूप की संज्ञा दी गई है।

24. सिंधु घाटी सभ्यता में निम्नलिखित में से कौन-से धर्म के तत्व मौजूद थे?

(1) मातृ-देवी की पूजा की जाती थी।

(2) प्रकृति की पूजा की जाती थी।

(3) भूत-प्रेतों पर विश्वास किया जाता था।

(4) लोग योगाभ्यास करते थे।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:सिंधु घाटी सभ्यता से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिए गए सभी कथन सत्य हैं, ये सभी तत्व सिंधु सभ्यता में मौजूद थे।

25. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

कथन (A)- सिंधु सभ्यता की बस्तियों के आकार और अनुमानित जनसंख्या की तुलना में कंकाल अवशेष बहुत कम मिले हैं।

कारण (R)- सिंधु सभ्यता के लोग शवदाह संस्कार की पद्धति अपनाते थे।

उपर्युक्त कथन के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा एक सही उत्तर है?

Correct Answer: (a) दोनों (A) और (R) सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:बस्तियों के आकार और उनकी अनुमानित जनसंख्या की तुलना में कंकाल अवशेष बहुत कम मिले हैं। इससे स्पष्ट होता है, कि शवदाह की पद्धति भी साथ-साथ चल रही थी। यह बात वहां अस्थि-कलशों अथवा मनुष्य की दुग्ध हड्डियों के अन्य पात्रों की उपस्थिति से साबित होती है। अतः कथन (A) कारण (R) की सही व्याख्या करता है।

26. हड़प्पा सभ्यता में सर्वाधिक महत्व का पशु किसे माना गया है?

Correct Answer: (b) एक सींग वाला जानवर
Solution:हड़प्पा काल में पशु-पूजा का भी प्रचलन था, कई पशु मुहरों पर अंकित हैं। इनमें सबसे महत्व वाला पशु एक सींग वाला जानवर (यूनीकार्न) है, जो गैंडा हो सकता है। इसके बाद महत्व वाला दूसरा पशु कूबड़ वाला सांड है।

27. निम्नलिखित हड़प्पाई स्थलों में किस स्थल पर यज्ञ वेदिकाएं नहीं प्राप्त होती हैं?

Correct Answer: (d) रोपड़
Solution:हड़प्पा सभ्यता के स्थल कालीबंगा, लोथल और बनावली में, अनेक ऐसी वेदिकाएं पाई गईं हैं, जिनका संभवतः यज्ञ-वेदिकाओं के रूप में प्रयोग किया जाता था। अतः विकल्प (d) असत्य है। संभवत यहां से अभी तक वेदिका के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।

28. निम्नलिखित दिए गए कथनों में से हड़प्पाई सभ्यता के व्यापार तथा वाणिज्य के संबंध में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

कथन 1- हड़प्पाई लोग कांसे की मुहरों का प्रयोग करते थे।

कथन 2- हड़प्पाई सभ्यता में एकरूप लिपि तथा मानकीकृत माप-तौल अस्तित्व में थी।

उपर्युक्त कथनों के आधार पर सही कूट का चयन करें-

Correct Answer: (b) केवल 
Solution:हड़प्पाई सभ्यता में व्यापार का बड़ा महत्व था, इसकी पुष्टि हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और लोथल में अनाज के बड़े-बड़े कोठारों के पाए जाने से होती है। सभ्यता के एक बड़े भू-भाग में ढेर सारी मिट्टी की मुहरों (सील) का प्रयोग होता था, न कि कांसे की सील का। अतः कथन 1 असत्य है। संपूर्ण हड़प्पा में एकरूप लिपि और मानकीकृत माप-तौलों के अस्तित्व से इसकी पुष्टि होती है। अतः सही उत्तर (b) होगा।

29. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I (महत्वपूर्ण खनिज)सूची-II (प्राप्ति स्थल)
A. चकमक1. दक्षिण भारत
B. कार्नेलियन2. सिंध की रोहणी पहाड़ियां
C. सीसा3. कश्मीर और अफगानिस्तान
D. लाजवर्द4. गुजरात और सिंध

 

OptionABCD
(a)2431
(b)2413
(c)1234
(d)4123
Correct Answer: (b)
Solution:चकमक के फलक सिंध की रोहड़ी की पहाड़ियों से,

कार्नेलियन - गुजरात तथा सिंध से,

सीसा - दक्षिण भारत तथा लाजवर्द मणियां कश्मीर और अफगानिस्तान से प्राप्त होते थे।

30. निम्नलिखित में से किस हड़प्पाई स्थल से मृदभांडों में जलयान का चित्रण प्राप्त हुआ है?

Correct Answer: (b) लोथल
Solution:हड़प्पा सभ्यता के मृदभांडों में एक जलयान या नौका का एक मिट्टी का मॉडल लोथल से मिला है, जिसमें मस्तूल और पतवार लगाने के लिए छेद मौजूद हैं। इन नौकाओं का चित्रण वैसा ही है, जैसा कि आज भी सिंधु और पंजाब के इलाकों में इस्तेमाल किया जाता है।